एक्सप्लोरर

ये है दुनिया की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन, आप एक ही टिकट में कर सकते हैं 3 देशों का सफर

आपको भारत की सबसे लंबी ट्रेन के बारे में तो पता ही होगा, लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे लंबे ट्रेन की जर्नी के बारे में जानते हैं जो तीन देशों में आपको सफर करवा सकती है.

World Longest Train Journey:  आपने ट्रेन का सफर तो जरुर किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की कौन सी ट्रेन सबसे लंबा सफर करवाती है? दुनियाभर में ट्रेन का सफर अलग-अलग होता है, कुछ जगहों पर कुच ही देर में पहुंचा जा सकता है तो वहीं कुछ जगहों पर पहुंचने में कई दिन का समय लग जाता है. भारत में सबसे लंबा सफर तय करने वाली ट्रेन डिब्रुगढ़-कन्‍याकुमारी विवेक एक्‍सप्रेस 72 घंटे में अपना सफर तय कर लेती है, लेकिन आज हम आपको दुनिया की एक ऐसी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं जो 3 देशों की यात्रा करते हुए गुजरती है. चलिए इस ट्रेन और इसके सफर के बारे में जानते हैं.

दुनिया की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन

दरअसल हम रूस के मॉस्‍को शहर से नॉर्थ कोरिया के प्‍योंगयांग शहर के बीच चलने वाली ट्रांस साइबेरियन ट्रेन की बात कर रहे हैं. इस ट्रेन से यात्रा करने में पूरे 7 दिन का समय लग जाता है. एक बार जब यह ट्रेन अपना सफर शुरू करती है तो 7 दिन 20 घंटे 25 मिनट के बाद ही अपनी मंजिल पर जाकर रुकती है. खास बात ये है कि अपने सफर के दौरान ये ट्रेन 142 स्टेशन, 87 शहरों से होकर गुजरती है

कितनी दूरी करती है तय?

बता दें ट्रांस-साइबेरियन ट्रेन 10214 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जिसे पूरा करने में इस ट्रेन को 16 नदियों, पहाड़ों, 87 शहरों, जंगलों, बर्फ के मैदानों से होकर गुजरना पड़ता है. इस ट्रेन को सफर के दौरान खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का दीदार करने का भी मौका मिलता है. इस ट्रेन की शुरुआत 1916 में हुई थी. नॉर्थ कोरिया से रूस के मास्‍को आने वाले यात्रियों को ट्रेन पहले रूस के व्लादिवोस्तोक तक लेकर आती है. वहां से आने वाली ट्रेन व्लादिवोस्तोक से मास्‍को के लिए जाने वाली ट्रेन के पीछे जुड़ जाती है. यानी नार्थ कोरिया के प्‍योंगयांग से आने वाले यात्रियों को कहीं भी अपना कोच बदलने या ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है. साइबेरिया की आबादी बढ़ाने और उसके आर्थिक विकास के लिए इस ट्रेन की शुरुआत की गई थी, जो दुनिया का सबसे लंबा सफर तय करने वाली ट्रेन बन चुकी है.                                                                           

यह भी पढ़ें: जरा-सी बारिश में हर साल 'टापू' क्यों बन जाता है ITO, इतने साल पुराना है ड्रेनेज सिस्टम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: अन्ना हजारे ने कैसे खत्म किया था अपना अनशन, उनकी किन मांगों को UPA सरकार ने माना था?
अन्ना हजारे ने कैसे खत्म किया था अपना अनशन, उनकी किन मांगों को UPA सरकार ने माना था?
CJP Parliament March: जंतर-मंतर से कितनी दूर है संसद भवन, पैदल पहुंचने में कितना वक्त लगता है?
जंतर-मंतर से कितनी दूर है संसद भवन, पैदल पहुंचने में कितना वक्त लगता है?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Iran Fattah Missile: कितनी खतरनाक हैं ईरान की फतह-1 और फतह-2 मिसाइल, जानें क्या है इनकी खासियत?
कितनी खतरनाक हैं ईरान की फतह-1 और फतह-2 मिसाइल, जानें क्या है इनकी खासियत?

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget