एक्सप्लोरर

गर्लफ्रेंड नहीं है तो देना पड़ेगा टैक्स, जानिए दुनिया के कुछ अजीबोगरीब TAX के बारे में

ये टैक्स संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसौरी शहर में लिया जाता है. यहां 21 साल से 50 साल के बैचलर पुरुषों से 1 डॉलर टैक्स के रूप में लिया जाता है

दुनिया के किसी भी कोने में चले जाइए आपको टैक्स देना ही पड़ेगा. टैक्स सिर्फ आपकी कमाई पर ही नहीं लगता, बल्कि इंसान हर रोज कई तरह के टैक्स अदा करता है. आप माचिस के पैकेट से लेकर राशन तक... जो कुछ भी खरीदते हैं उस पर आप अनजाने में ही सही लेकिन सरकार को टैक्स अदा करते हैं. हालांकि, ये टैक्स आपको अजीबोगरीब नहीं लग रहे होंगे, लेकिन सोचिए अगर आपको बैचलर होने के लिए टैक्स देना पड़े, टॉयलेट फ्लश करने के लिए टैक्स देना पड़े, टैटू बनवाने के लिए टैक्स देना पड़े तो आपको कैसा लगेगा. ये मजाक नहीं है! दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जहां इस तरह के अजीबोगरीब टैक्स लगाए जाते हैं. आज हम आपको इन्हीं के बारे में बताएंगे.

कहां लगता है बैचलर टैक्स

भारत में कई ऐसे लोग हैं जो सिंगल हैं, यानी उनकी शादी नहीं हुई. भारत में ही क्या पूरी दुनिया में ऐसे लोगों की भरमार है. कुछ लोग मजबूरी में बैचलर रहना चाहते हैं, तो कुछ लोग अपनी मर्जी से ऐसी जिंदगी चुनते हैं. लेकिन अगर मैं आपसे कहूं कि आप बैचलर रहना चाहते हैं या रहते हैं तो आपको टैक्स देना पड़ेगा. ये सच है दुनिया में एक जगह ऐसा होता है. दरअसल, ये टैक्स संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसौरी शहर में लिया जाता है. यहां 21 साल से 50 साल के बैचलर पुरुषों से 1 डॉलर टैक्स के रूप में लिया जाता है.

कहां लगता है फ्लश टैक्स

भारत जैसे देश में जब आप सुलभ सौचालय का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ पैसा देना पड़ता है. लेकिन कहीं भी ऐसा नहीं है कि आपको टॉयलट फ्लश का इस्तेमाल करने के लिए टैक्स देना पड़े. लेकिन दुनिया में एक शहर ऐसा है जहां हर घर से टॉयलेट के फ्लश का टैक्स लिया जाता है. दरअसल, ये टैक्स मैरीलैंड में लगाया जाता है. जहां पानी के ख़र्च पर नज़र रखने के लिए हर घर से 5 डॉलर प्रति महीने का टॉयलेट फ्लश टैक्स लगाया जाता है.

भारत में लगता है फैट टैक्स

भारत जैसे देश में इस तरह का टैक्स नहीं लगता है. लेकिन यहां के केरल में एक ऐसा टैक्स लगता है जो आम करों के मुकाबले काफी अलग है. दरअसल, यहां फैट टैक्स लगाया जाता है. आपको बता दें भारत के केरल में 14.5% का फैट टैक्स लिया जाता है. ताकि लोग कम मात्रा में जंक फूड खाएं और अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें.

ये भी पढ़ें: जानवर भी आत्महत्या करते हैं क्या...? इन घटनाओं को पढ़ हैरान हो सकते हैं आप!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Balochistan Independence: चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
Highway Hypnosis: कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
Daylight Saving Time: क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget