एक्सप्लोरर

जानवर भी आत्महत्या करते हैं क्या...? इन घटनाओं को पढ़ हैरान हो सकते हैं आप!

अमेरिका के कुछ जीव वैज्ञानिकों की एक रिपोर्ट कहती है कि पिछले एक दशक में जानवरों में खुदकुशी करने की प्रवृति में बढ़ोत्तरी हुई है. यहां हम कुछ ऐसी ही घटनाओं के बारे में बताएंगे...

Do Animals Commit Suicide Too: बहुत सी बार कुछ लोग जिंदगी में चल रहे तनाव और निराशा आदि समस्याओं से परेशान होकर खुदकुशी जैसा गलत कदम उठा लेते हैं. इंसानों का आत्महत्या करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन क्या कभी आपने किसी जानवर के आत्महत्या करने का मामला सुना है? भले ही पढ़ने में यह अजीब लगे लेकिन ये साबित हो चुका है कि कभी-कभी जानवरों और पक्षियों में भी निराश होकर जीवन खत्म करने की भावना आ जाती है. अपने जीवन में जानवर भी तनाव, दबाव और निराशा जैसी समस्याओं से जूझते हैं. 

अमेरिका की एक रिपोर्ट कहती है कि पिछले एक दशक में जानवरों में खुदकुशी करने की प्रवृति में बढ़ोत्तरी हुई है. आत्महत्या करने वाले जानवरों में सबसे ज्यादा संख्या मैमल्स यानी स्तनधारियों की होती है. आइए अब कुछ ऐसी घटनाओं पर नजर डाल लेते हैं जब जानवरों ने खुदकुशी की...

जब 1500 भेड़ें एक साथ पहाड़ी से कूदीं


जानवर भी आत्महत्या करते हैं क्या...? इन घटनाओं को पढ़ हैरान हो सकते हैं आप!
ये घटना है साल 2005 की, जब तुर्की में एक साथ करीब 1500 भेड़ों ने एक पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. चरवाहों ने सुबह के समय भेड़ों को चरने के लिए छोड़ दिया था. उसके बाद उन्होंने करीब 500 भेड़ों को पहाड़ी से नीचे मरा हुआ पाया. मरने वाली भेड़ों की संख्या और भी बढ़ सकती थी, क्योंकि बाद में भेड़ें या तो मरी हुई भेड़ों के ऊपर ही गिरीं या फिर उन्हें बचा लिया गया था.

तीन दिन में 28 गायों और बैलों ने की खुसकुशी


जानवर भी आत्महत्या करते हैं क्या...? इन घटनाओं को पढ़ हैरान हो सकते हैं आप!
स्विट्जरलैंड में अगस्त 2009 में 28 गायों और बैलों ने एक ही पहाड़ी से कूद कर खुदकुशी कर ली थी. वैसे तो इस क्षेत्र में इस तरह की घटना होना आम बात थी, लेकिन सिर्फ तीन दिनों में एक ही जगह से इतनी सारी गायों का कूद कर मरना एक दुर्लभ घटना थी. स्थानीय लोग बताते हैं कि इसके लिए तूफानों की भयंकर गर्जना जिम्मेदार होती है जो पशुओं को ऐसा करने के लिए उकसाती है.

ट्रेनर के हाथो में डॉल्फिन ने तोड़ा था दम


जानवर भी आत्महत्या करते हैं क्या...? इन घटनाओं को पढ़ हैरान हो सकते हैं आप!
लगभग 62 साल पहले एक डॉल्फिन ने 1960 के एक टीवी शो फ्लिपर में खुद को मार लिया था. दरअसल, डॉल्फिंस और व्हेल्स में एक खासियत होती है कि ये हमारी तरह आसानी से सांस नहीं लेती, बल्कि इन्हे अपनी हर एक सांस के लिए काफी मेहनत करनी होती है. यानी वो जब चाहें अपनी जिंदगी समाप्त कर सकती हैं. शो के ट्रेनर रिचर्ड ने बताया कि वह डॉल्फिन उस दिन काफी उदास थी. वो तैर कर उनकी बांहों में आई, उनकी आंखों में देखा और एक सांस ली... और यह उसकी आखिरी सांस थी.

पानी में मुंह डुबाकर हंस ने की खुदकुशी


जानवर भी आत्महत्या करते हैं क्या...? इन घटनाओं को पढ़ हैरान हो सकते हैं आप!
चीन के एक पार्क में अपनी मां की मौत के दुख में एक हंस ने जानबूझकर अपना सिर पानी में डुबाये रख कर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया था. वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह एक बूढ़े हंस जोकि मरा पड़ा था के पास बहुत परेशान होता हुआ फटक रहा था. फिर उसने अपना सर पानी में डुबाए रखा. शुरू में लगा की वह शांत होने के लिए ऐसा कर रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि वह तो मर चुका है. 

यह भी पढ़ें - वो जगह जहां होती है हीरों की बारिश!...यहां हवा भी चलती है सुपरसोनिक रफ्तार से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन रोक सकता है ब्रह्मपुत्र का पानी, जानें क्या कहता है कानून?
क्या चीन रोक सकता है ब्रह्मपुत्र का पानी, जानें क्या कहता है कानून?
दो महाद्वीपों के बीच कितने अहम हैं अंडरसी केबल्स, गहरे समंदर में कैसे करते हैं काम?
दो महाद्वीपों के बीच कितने अहम हैं अंडरसी केबल्स, गहरे समंदर में कैसे करते हैं काम?
क्यूबा पर अमेरिका ने कब से बैन लगा रखा है और क्यों, जानें क्या है इतिहास?
क्यूबा पर अमेरिका ने कब से बैन लगा रखा है और क्यों, जानें क्या है इतिहास?
शराब बेचकर कौन सा राज्य कमाता है सबसे ज्यादा, कहां है सबसे ज्यादा टैक्स?
शराब बेचकर कौन सा राज्य कमाता है सबसे ज्यादा, कहां है सबसे ज्यादा टैक्स?

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget