एक्सप्लोरर

ये है दुनिया की सबसे महंगी गणेश भगवान की मूर्ती, कीमत 500 करोड़ से ज्यादा

भगवान गणेश की यह 500 करोड़ रुपए की मूर्ति बहुत ज्यादा विशालकाय नहीं है, इसकी ऊंचाई महज 2.44 सेंटीमीटर ही है. यह मूर्ति गुजरात के सूरत के एक व्यापारी राजेश भाई पांडव के पास है.

गणेश भगवान की पूजा भारत में सभी भगवानों से पहले होती है. भगवान गणेश को बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक अपना आराध्य मानते हैं. महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भगवान गणेश से जुड़े त्यौहार गणेश चतुर्थी खूब धूमधाम से मनाया जाता है. कुछ दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में पूरा महाराष्ट्र झूमता है. लोग बड़े-बड़े पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं. ऐसे तो भगवान की किसी भी मूर्ति की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती, लेकिन जब आप दुकानदार से खरीद कर भगवान को अपने घर ले आते हैं तो उसके बदले में दुकानदार को एक रकम अदा करते हैं. भारत के ज्यादातर आम लोग यह रकम कुछ सौ या फिर कुछ हज़ार रुपए तक चुकाते हैं. कुछ लोग लाख रुपए तक की भी मूर्ति खरीदते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी मूर्ति की कीमत 500 करोड़ रुपए से ज्यादा हो. आज हम आपको एक ऐसी ही मूर्ति के बारे में बताएंगे.

कैसी है 500 करोड़ रुपए की मूर्ति

भगवान गणेश की यह 500 करोड़ रुपए की मूर्ति बहुत ज्यादा विशालकाय नहीं है, इसकी ऊंचाई महज 2.44 सेंटीमीटर ही है. लेकिन इसे एक अनकट हीरे से बनाया गया है. इसी वजह से इस मूर्ति की कीमत लगभग 500 करोड़ रुपए आंकी गई है. देखने में आपको यह मूर्ति एक आम सफेद क्रिस्टल की मूर्ति जैसी लगेगी, लेकिन असलियत में यह एक हीरा है जो भगवान गणेश की मूर्ति की तरह दिखाई देता है.

किसके पास है यह मूर्ति

भगवान गणेश की अब तक की सबसे महंगी यह मूर्ति गुजरात के सूरत के एक व्यापारी राजेश भाई पांडव के पास है. राजेश भाई पांडव सूरत के कातरगाम में रहते हैं और उनकी एक पॉलिशिंग यूनिट है. इसके साथ ही राजेश भाई पांडव और भी कई तरह के व्यापार करते हैं. राजेश भाई और उनके परिवार वाले मानते हैं कि जब से भगवान गणेश की यह मूर्ति उनके घर में स्थापित हुई है, तब से वह दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं.

कहां से मिली थी यह मूर्ति

राजेश भाई पांडव को यह मूर्ति दक्षिण अफ्रीका में मिली थी. हालांकि, साल 2005 में जब इसकी नीलामी की जा रही थी तो इसे महज एक हीरे के तौर पर बेचा गया था. लेकिन राजेश भाई पांडव ने जब इसे देखा तो उन्हें इसमें भगवान गणेश की मूर्ति दिखाई दी, इसलिए उन्होंने इस अनकट हीरे को खरीद लिया. जिस वक्त राजेश भाई पांडव ने इसे खरीदा उस वक्त इसकी कीमत 29000 रुपए थी. इस मूर्ति को साल 2016 में सूरत में होने वाले हीरा उद्योग के वार्षिक प्रदर्शनी में भी पेश किया गया था.

ये भी पढ़ें: भारतीय मैप में श्रीलंका को हमेशा क्यों दिखाया जाता है? जानिए क्या है इसके पीछे की खास वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
रावण को किसने गिफ्ट की थी सोने की लंका, नाम जान चौंक जाएंगे आप
रावण को किसने गिफ्ट की थी सोने की लंका, नाम जान चौंक जाएंगे आप
एयरपोर्ट पर कैसे कटता है चालान, क्या हैं इसके नियम?
एयरपोर्ट पर कैसे कटता है चालान, क्या हैं इसके नियम?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget