एक्सप्लोरर

अगर आपके शरीर में ये दिक्कते हैं तो डॉक्टर से बात करें... कहीं किडनी की बीमारी तो नहीं है?

गुर्दे की बीमारी को अक्सर एक 'साइलेंट किलर' के तौर पर जाना जाता है. कुछ लोगों को तो गुर्दे की बीमारी का तब तक पता नहीं चलता जब तक अपना विकराल रूप न बना ले.

World Kidney Day: दुनियाभर में आज वर्ल्ड किडनी डे मनाया जा रहा है और लोगों को किडनी की बीमारियों और किडनी को स्वस्थ रखने को लेकर जागरुक किया जा रहा है. दरअसल, किडनी से जुड़ी कई दिक्कतें ऐसी होती हैं, जिनके लक्षण काफी आम होते हैं. ऐसे में लोग इन लक्षण को नजर अंदाज कर देते हैं और किडनी में होने वाली बड़ी दिक्कत के बारे में पता नहीं चल पाता है. किडनी की बीमारियों को अक्सर एक ' साइलेंट किलर' के तौर पर भी जाना जाता है. 

ऐसे में किडनी की दिक्कत होने पर शरीर में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी होना आवश्यक है ताकि समय रहते हुए इस पर ध्यान दिया जा सके. तो आज हम उन लक्षणों के बारे में बात करेंगे ताकि आप समय रहते इन दिक्कतों को आसानी से भाप पाएं.

ये तो आप जानते हैं कि हर व्यक्ति के शरीर में दो किडनी होती हैं, जो मुख्य रूप से यूरिया, क्रिएटिनिन, एसिड आदि जैसे पदार्थों को रक्त में से छानने का काम करती हैं. साथ ही हमारे शरीर के खून को शुद्ध करने का काम करती हैं. जिसके बाद खून में से छने हुए पदार्थ मूत्र बनकर शरीर से बाहर निकल जाते हैं.

यह 5 लक्षण बताते हैं कि आपके गुर्दों में दिक्कत है.

1. ज्यादा थकान महसूस होना

अगर आपको हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है तो यह भी किडनी की बीमारी का एक लक्षण है. वहीं, खून में धीरे-धीरे आयरन की कमी होने लगती है. जिसकी वजह से आपको एनीमिया हो सकता है, जो अपने साथ कमजोरी और चक्कर आने जैसे लक्षण साथ लेकर आता है.

2. पेशाब का रंग पीला होना 

किडनी में कमी आने की वजह से किडनी अपना काम सही से नहीं करती है, जिसके बाद आप का पेशाब गाढ़ा पीला हो जाता है. वहीं आपको पेशाब में ज्यादा कम या ज्यादा आने की दिक्कत भी महसूस हो सकती है. आपके पेशाब में बदबू जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं.

3.कमर में दर्द होना 

वैसे तो कमर दर्द एक आम बीमारी है लेकिन किडनी में दिक्कत वाले व्यक्ति को भी कमर दर्द हो सकता है, जिसके बाद आपको अपने रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो सकती है और यह कमर दर्द आपकी नींद भी उड़ा सकता है.

4. शरीर पर लाल धब्बे का होना

अगर आपके पूरे शरीर पर लाल लाल धब्बे दिखाई पड़ते हैं तो यह भी किडनी की बीमारी का एक लक्षण हो सकता है. जिसके बाद इन लाल धब्बे में खुजली होने लगेगी और आपका पूरा शरीर खुजलाने लगेगा यह सब खून में बने रेड ब्लड सेल के कारण होता है.

5. शरीर में सूजन

किडनी प्रॉब्लम की वजह से आपके शरीर में कई जगह सूजन देखने को मिल सकती है जिसकी वजह से हमारे शरीर में प्रोटीन की मात्रा बहुत ही कम हो जाती है क्योंकि किडनी खराब होने की वजह से हमारे शरीर का प्रोटीन पेशाब के रास्ते से बाहर निकल जाता है जिसकी वजह से हमारी आंखों में भी सूजन देखने को मिल सकती है.

अगर आपको हमारे बताएं इन 5 लक्षणों में से एक भी लक्षण दिखाई देता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और किडनी की शुरुआती बीमारी को पहचानने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें : हैंडपंप का पानी सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या किसी से जबरन पीस बॉन्ड साइन करवा सकती है पुलिस, जानें कानून?
क्या किसी से जबरन पीस बॉन्ड साइन करवा सकती है पुलिस, जानें कानून?
अनंत सिंह को बतौर विधायक कितनी मिलती है सैलरी, क्या पेंशन मिलेगी?
अनंत सिंह को बतौर विधायक कितनी मिलती है सैलरी, क्या पेंशन मिलेगी?
पृथ्वी के अलावा किस ग्रह पर है पानी, कहां तक पहुंची इंसानी खोज?
पृथ्वी के अलावा किस ग्रह पर है पानी, कहां तक पहुंची इंसानी खोज?
सऊदी अरब में कितनी महिला वर्कर, काम करने को लेकर क्या हैं वहां नियम?
सऊदी अरब में कितनी महिला वर्कर, काम करने को लेकर क्या हैं वहां नियम?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget