एक्सप्लोरर

क्या सच में ये था दुनिया का सबसे पहला MEME, जानिए इसे किसने बनाया था

World First MEME: साल 1919 से 1959 तक इस तरह के स्केच कॉमिक्स में खूब देखने को मिलते थे. खासतौर से जो कॉमिक्स विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी द्वारा छापे जाते थे.

सोशल मीडिया के इस दौर में आपको हर जगह MEME ही MEME नजर आते हैं. एक्स हो या फिर फेसबुक मीम आपको हर जगह मिल जाएंगे. खासतौर से जब कोई इवेंट होता है तो उसे जुड़े मीम सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होते हैं. लेकिन क्या कभी आपने ये जानने की कोशिश की कि आखिर दुनिया का सबसे पहला मीम कौन सा था. चलिए आज आपको इसी का जवाब देते हैं.

दुनिया का पहला मीम कौन सा है

ऊपर लगी तस्वीर में आपको दो कार्टून दिख रहे होंगे. इसे एक्स, जो पहले ट्विटर हुआ करता था, उस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साल 2018 में पोस्ट किया गया था. पोस्ट के बाद ये तस्वीर वायरल हो गई और लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि ये दुनिया का सबसे पहला मीम था.

इसे बनाया किसने था?

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 1921 में इसे IOWA यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित एक व्यंग पत्रिका द जज में छापा गया था. इस तस्वीर में एक तरफ सुंदर कार्टून बना है, जिसके नीचे लिखा है कि जब आप पर फ्लैश लाइट पड़ती है तो आपको लगता है कि आप ऐसे दिखेंगे. वहीं दूसरी तस्वीर बदसूरत है और इसके नीचे लिखा है कि जबकि फ्लैश लाइट में असलियत में आप ऐसे दिखते हैं.

क्या ये सच में पहला मीम था

इसे लेकर कोई ठोस आधार नहीं हैं. दरअसल, इस मीम से पहले भी इस तरह के मीम छप चुके थे. साल 1919 से 1959 तक इस तरह के स्केच कॉमिक्स में खूब देखने को मिलते थे. खासतौर से जो कॉमिक्स विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी द्वारा छापे जाते थे. यही वजह है कि ठोस आधारों पर एक्स पर पोस्ट की गई इस तस्वीर को दुनिया का पहला MEME नहीं कह सकते हैं.

मीम शब्द का मतलब क्या होता है

आपको बता दें, मीम शब्द प्राचीन यूनानी शब्द 'मीमेमा' का संक्षिप्त रूप है. हिन्दी में इसका अर्थ होता है नकल करना या फिर नकल उतारना. हालांकि, मौजूदा समय में मीम सोशल मीडिया पर किसी भी तस्वीर या लेख को व्यंगात्मक तरीके से पेश करने का एक तरीका बन गया है. हाल ही में सबसे ज्यादा मीम क्रिकेट वर्ल्ड कप से जुड़े मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए.

ये भी पढ़ें: कहीं नीले तो कहीं हरे रंग के क्यों लगे होते हैं साइन बोर्ड, रंगों के पीछे है दिलचस्प कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget