एक्सप्लोरर

क्या आने वाले 10 सालों में अमर हो जायेगा इंसान? वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला दावा, इस तकनीक का होगा अहम रोल

जाने-माने भविष्यवादी और कंप्यूटर वैज्ञानिकरे कुर्ज़वील ने यह दावा किया है. इससे पहले भी इनकी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं. उनका कहना है कि आने वाले 10 सालों में इंसान अमरता को प्राप्त कर सकता है.

Immortality: सदियों से ही इंसान अमर होने की चाह में न जाने कितने प्रयास करता आ रहा है. लेकिन, आज तक इंसान के अमर होने का सपना अधूरा ही है. हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या कभी इंसान अमर हो सकता है? वैसे माना तो यही जाता है कि धरती पर पैदा होने वाले हर जीव की कभी ना कभी मृत्यु जरूर होती है. लेकिन, एक वैज्ञानिक ने इस कथन को झुठलाते हुए यह दावा करके सबको चौंका दिया है कि इंसान जल्द ही अमर भी हो सकता है.

2031 तक अमर हो सकता है इंसान

भविष्यवादी और कंप्यूटर वैज्ञानिक रे कुर्ज़वील (Ray Kurzweil) ने यह दावा किया है. दावे के मुताबिक, 2031 तक इंसान अमरता को प्राप्त कर लेगा. वैज्ञानिक का कहना है कि दुनिया में बड़े पैमाने पर तकनीकी परिवर्तन हो रहे हैं. जिनका हमारे जीवन पर बड़ा असर पड़ता है. 

10 साल के भीतर इंसान कर सकता है अनोखे कारनामे

अपने दावे से सबको चौंकाने वाले रे कुर्ज़वील का कहना है कि इंसान अमरता के रहस्य से पर्दा हटाने के बेहद करीब है और संभव है कि दस साल के भीतर यह चमत्कार हो भी जाए. रे कुर्ज़वील ने इससे पहले भी कई ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जो सच साबित हुई हैं.

पहले भी कर चुके हैं सटीक भविष्यवाणियां

रे कुर्ज़वील ने सन् 1990 में भविष्यवाणी की थी कि नई सहस्राब्दी में दुनिया कंप्यूटर की गुलाम होगी, जोकि सही साबित हुई है. अब उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में कंप्यूटर की शक्ति इतनी अधिक और इसका क्षेत्र इतना विस्तृत होगा कि अमरता हमारी मुट्ठी में होगी. उन्होंने दावा किया है कि तकनीक के जरिए 2029 तक इंसान चमत्कार करने वाला है.

भौतिक शरीर में रहने की नहीं होगी जरूरत

रे कुर्ज़वील मानते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में इंसान नए-नए कारनामे कर महारत हासिल करने के बेहद करीब है. महारत हासिल होने के बाद लोगों को अपने भौतिक शरीर में रहने की कोई जरूरत नहीं होगी. कुर्ज़वील का दावा है कि अपनी बुद्धिमता के दम पर अमरत्व को प्राप्त करने का ये कारनामा इंसान 2030 तक कर सकता है.

यह भी पढ़ें - अगर ट्रेन से सामान चोरी हो जाए तो क्या करें? रेलवे देता है मुआवजा, करना होगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget