एक्सप्लोरर

Interesting Fact : प्लेन में बैठने के बाद फोन को फ्लाइट मोड पर नहीं रखा तो क्या होगा?

Aeroplane Mode: उड़ान के दौरान मोबाइल नेटवर्क इस्तेमाल करने से प्लेन के नेविगेशन और संचार प्रणालियों में रुकावट आने की संभावना रहती है. इसे ऑन करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

Flight Mode in Aeroplane: आजकल सभी फोन का इस्तेमाल करते हैं. फोन में एक फ्लाइट मोड नाम का फीचर भी होता है. अगर आपने प्लेन से सफर किया है तो आपको मालूम होगा कि यात्रा शुरू होते समय फ्लाइट अटेंडेंट यात्रियों से सीट बेल्ट बांधने और अपने फोन को फ्लाइट मोड पर रखने के निर्देश देते हैं. सभी फ्लाइट अटेंडेंट की बात मान लेते हैं, लेकिन उनके मन में यह सवाल जरूर उभर आता है कि फोन को एयरप्लेन मोड या फ्लाइट मोड पर न डालने से आखिर क्या होगा? भले ही किसी ने प्लेन का सफर न भी किया हो, लेकिन वो भी इस सवाल का जवाब जरूर जानना चाहता होगा. आइए जानते हैं कि अगर कोई प्लेन में बैठने के बाद भी फ्लाइट मोड ऑन नहीं करता है तो क्या होगा...

क्या होता है फ्लाइट मोड?
मोटे तौर पर फोन के फ्लाइट मोड का संबंध नेटवर्क से जुड़े कामों जैसे कॉलिंग और इंटरनेट से होता है. जब आप अपने फोन में इसे ऑन कर देते हैं तो फिर आपका फोन नेटवर्क से कनेक्शन नहीं बनाता है. हालांकि, फ्लाइट मोड ऑन होने के बाद भी आप फोन के स्टोरेज में पहले से सेव फिल्म और वीडियो देख सकते हैं या म्यूजिक सुन सकते हैं. कुछ स्मार्टफोन्स में तो फ्लाइट मोड ऑन होने के बाद भी ब्लूटूथ और वाईफाई इस्तेमाल किया जा सकता है.

प्लेन में फोन को फ्लाइट मोड पर रखना 
दरअसल, उड़ान के दौरान मोबाइल पर नेटवर्क को इस्तेमाल करना प्लेन के नेविगेशन और संचार प्रणालियों में रुकावट डाल सकता है. फोन में अगर फ्लाइट मोड ऑन न हो तो इससे पायलट के काम में बाधा उतपन्न हो सकती है. इसी वजह से हवाई सफर में खासकर उड़ान भरने के दौरान फोन को फ्लाइट मोड में रखने की सलाह दी जाती है.

फ्लाइट मोड ऑन न किया तो...
ऐसा नहीं है कि अगर आप अपने फोन को फ्लाइट मोड पर नहीं रखेंगे तो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा. लेकिन, इससे प्लेन के पायलटों के लिए परेशानी जरूर खड़ी हो जाएगी. मोबाइल फोन का सिग्नल विमान के कम्युनिकेशन सिस्टम को भ्रमित कर सकता है. दरअसल, उड़ान के दौरान पायलट हमेशा राडार और कंट्रोल रूम के कॉन्टेक्ट में रहता है. लेकिन, अगर आप फोन को फ्लाइट मोड पर नही रखते हैं तो इससे पायलट को कम्युनिकेट करने में भी दिक्कत होगी और साथ ही कंट्रोल रूप से सम्पर्क करने में भी प्रॉब्लम होगी. जिससे फ्लाइट के रास्ता भटक जाने या कोई दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है. 

मोबाइल से निकलने वाली तरंगे बाकी जगहों के सम्पर्क सिस्टम से जुड़ने लगती हैं. ऐसे में विमान के रेडियो स्टेशन से सम्पर्क टूटने का खतरा रहता है. पायलट को अच्छे से निर्देश सुनाई नहीं दे पाते हैं. ऐसा होने पर सही निर्देश न मिलने के कारण विमान के क्रैश होने की संभावना बढ़ जाती है. मान लीजिए अगर फ्लाइट में कई सारे लोग ऐसा कर दें तो इससे काफी मुश्किल होती है. ऐसे में जब भी आप प्लेन से सफर करें तो कुछ देर के लिए अपना फोन फ्लाइट मोड पर ही रखें.

यह भी पढ़ें - भारतीय मैप में श्रीलंका को हमेशा क्यों दिखाया जाता है? जानिए क्या है इसके पीछे की खास वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?
कैसे बनते हैं सुप्रीम कोर्ट के लॉयर, इसके लिए कितना एक्सपीरियंस जरूरी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget