एक्सप्लोरर

पीपल का पेड़ बिना मिट्टी के भी दीवार पर भी उग जाता है... जानिए ऐसा क्यों होता है

Peepal Tree: हमारे आसपास बहुत तरह के पेड़ होते हैं, लेकिन सिर्फ एक पीपल का पेड़ ही ऐसा है जो हमें अपनी दीवारों और घर की छतों पर भी उगता हुआ दिख जाता है. आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है.

Why Peepal Tree Grows on Walls: पृथ्वी पर वनस्पति की न जाने कितनी प्रजातियां मौजूद हैं. वातावरण को साफ रखने के लिए पेड़ होने जरूरी हैं. सभी पेड़ों की हवा को साफ करने की क्षमता अलग-अलग होती है. कुछ पेड़ बहुत अधिक मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ते हैं और वातावरण को हमारे रहने लायक बनाते हैं. ऐसा ही एक पेड़ है पीपल. जानकारों का कहना है कि पीपल में ऑक्सीजन का खजाना है. पीपल एक ऐसा पेड़ है जो सबसे ज्यादा पक्षियों का आशियाना भी बनता है. यह पेड़ छायादार और आयुर्वेदिक गुणकारी होता है. आपने अक्सर देखा होगा कि घर की दीवारों में कभी-कभी पीपल का पौधा उग आता है. ऐसा क्यों होता है? क्यों पीपल का पौधा दीवारों में भी उग जाता है? आइए जानते हैं...

घरों में क्यों नहीं लगाना चाहिए पीपल?
पीपल का पेड़ एक विशालकाय पेड़ होता है. जड़ों के साथ-साथ यह जमीन के ऊपर भी बहुत स्थान घेरता है. घर में पीपल का पेड़ लगाने से इसके आकार को लेकर आपको परेशानी हो सकती, खासकर अगर घर छोटा हो. इसलिए इसे खुले स्थानों, मैदानों या मार्गों के किनारे लगाना ही अच्छा रहता है. कुछ लोगो का मानना होता है कि पीपल के पेड़ को घर में नही लगाना चाहिए. घरों में पेड़ न लगाने की सबसे बड़ी वजह कम जगह का होना है. इसके अलावा सब अवधारणाएं व अंधविश्वास है. 

दीवारों में क्यों उगता है पीपल का पौधा?
गर्मी जितनी ज्यादा पड़ती है पीपल के पेड़ में उतनी ही ज्यादा पत्तियां आती हैं. इसीलिए वह ऑक्सीजन भी सबसे ज्यादा देता है. आपने पीपल के पौधे को अक्सर दीवारों या छतों पर होते देखा होगा. दरअसल, कौवे, गिलहरी या अन्य पक्षी पीपल बीज खा लेते हैं और फिर दीवारों और भवनों पर बीट कर देते हैं. जिससे वहां भी पीपल का पौधा उग आता है. अगर समय रहते इस पौधे को वहां से हटाया न जाए तो बड़े होने पर इसकी जड़ें दीवारों और भवनों में दरारें डाल देती हैं, जिससे उनके गिरने का भी खतरा बन जाता है. 

क्या कहता है विज्ञानिक दृष्टिकोण?
पीपल का पेड़ विशाल होता है. इसकी जड़े और शाखाएं काफी दूर तक फैलती हैं. वैज्ञानिक नज़रिए से घरों में पीपल का पेड़ लगाने से इसलिए परहेज किया जाता है, क्योंकि इसकी विशालकाय शाखाएं और जड़े मकानों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. यह पेड़ ऑक्सीजन का खजाना होता है और पक्षी भी ज्यादातर पीपल पर अपना आशियाना बनाते हैं. इसलिए उचित स्थान पर ही पीपल का पेड़ लगाना चाहिए.

यह भी पढ़ें -

रेलवे ट्रैक के पास क्यों रखे होते हैं ये आलमारी जैसे बॉक्स? जानिए इनका आखिर काम क्या है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में कैसे बनें भारत के राजदूत? कहां से करें शुरुआत
अमेरिका में कैसे बनें भारत के राजदूत? कहां से करें शुरुआत
चीन पर अमेरिका का कितना कर्ज, देख लीजिए आंकड़े
चीन पर अमेरिका का कितना कर्ज, देख लीजिए आंकड़े
एक दिन में कितना कारोबार करते हैं बैंक, तीन दिन की हड़ताल से कितना नुकसान?
एक दिन में कितना कारोबार करते हैं बैंक, तीन दिन की हड़ताल से कितना नुकसान?
अमेरिका Vs चीन... ताकत के मामले में कौन आगे, जानें किसकी सेना भारी?
अमेरिका Vs चीन... ताकत के मामले में कौन आगे, जानें किसकी सेना भारी?

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
पहलवानों के मामले में बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? कल होगी सुनवाई!
पहलवानों के मामले में बृजभूषण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? कल होगी सुनवाई!
तरुण तेजपाल की याचिका पर गोवा सरकार को SC का नोटिस, 10 साल की सजा को दी है चुनौती
तरुण तेजपाल की याचिका पर गोवा सरकार को SC का नोटिस, 10 साल की सजा को दी है चुनौती
The Vvaan X Review: 'रहस्य, रोमांच और छठी मैया की आस्था से भरपूर' , सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ ने जीता लोगों का दिल
सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन’ लोगों को कैसी लगी? आ गया फैसला
एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया
एशियन गेम्स में बड़ा उलटफेर, नेपाल ने क्रिकेट में अफगानिस्तान को हराया
ममता बनर्जी के करीबी पूर्व MLA को सुबह-सुबह उठा ले गई पुलिस, जानें गिरफ्तारी की वजह
ममता बनर्जी के करीबी पूर्व MLA को सुबह-सुबह उठा ले गई पुलिस, जानें गिरफ्तारी की वजह
ज्ञानेश कुमार को CJP ने दिया अल्टीमेटम, BJP बोली- 'ये चंद भटके…'
ज्ञानेश कुमार को CJP ने दिया अल्टीमेटम, BJP बोली- 'ये चंद भटके…'
कम बजट में ज्यादा जगह, ये हैं बेस्ट फोल्डेबल रूम रैक ऑप्शंस
कम बजट में ज्यादा जगह, ये हैं बेस्ट फोल्डेबल रूम रैक ऑप्शंस
Embed widget