एक्सप्लोरर

रेलवे ट्रैक के पास क्यों रखे होते हैं ये आलमारी जैसे बॉक्स? जानिए इनका आखिर काम क्या है

Do You Know: रेल की पटरी के किनारे पर लगे इस अलमारीनुमा बॉक्स को ‘एक्सल काउंटर बॉक्स’ कहा जाता है. अगर ट्रेन से कुछ डिब्बे अलग हो जाते हैं तो इस स्थिति में यह ट्रेन को रोकने का काम करता है.

Indian Railway Fact: भारतीय रेलवे दुनिया में चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. देश की अर्थव्यवस्था में यह रीढ़ की भूमिका में माना जाता है. अपने देश में ट्रेन से रोजाना लगभग 40 करोड़ देशवासी यात्रा करते हैं. कभी न कभी आपने भी ट्रेन से सफर तो किया ही होगा. ट्रेन से सफर करते समय हम बहुत सी ऐसी चीजें देखते हैं, जिन्हे देखकर हमारे मन में उसके बारे में जानने की जिज्ञासा पैदा होती है. रेल से सफर करते वक्त आपने एक ऐसी ही चीज देखी होगी जिसके बारे में जानना आपके लिए बहुत रोचक होगा. 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं रेल की पटरी के किनारे पर लगे एक अलमीरा जैसे दिखने वाले एल्युमिनियम बॉक्स की. आप इसके बारे में जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर ये क्या होते हैं? आइए आज हम आपको बताते हैं कि इन बक्सों का काम क्या है और कैसे ये रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं.

क्या होते हैं ये बॉक्स?
रेल की पटरी के किनारे पर लगे इस अलमारीनुमा बॉक्स को ‘एक्सल काउंटर बॉक्स’ (Axle Counter Box) कहा जाता है. रेल की पटरियों के किनारे पर ये बॉक्स हर  3 से 5 किलोमीटर की दूरी में लगे होते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह साधारण सा दिखने वाला बॉक्स असल में यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगा होता है. 

एक्सल को गिनता है बॉक्स
इस बॉक्स के अंदर एक स्टोरेज डिवाइस लगी होती है जो सीधे ट्रेन की पटरी से जुड़ी होती है. जैसा कि इसके नाम एक्सल काउंटर बॉक्स से ही जाहिर हो रहा है कि ये ट्रेन के एक्सल को काउंट करता है. एक्सल ट्रेन की बोगी के दोनों पहियों को जोड़कर रखता है. ये डिवाइस उन्ही एक्सल की गिनती करता है. रेलवे इस बॉक्स से हर 5 किलोमीटर पर एक्सल की गिनती करता है, जिससे यह पता लग पाए कि जितने पहियों के साथ ट्रेन स्टेशन से निकली थी, आगे भी उसमें उतने ही हैं या कोई डब्बा अपना रास्ता भूल गया है. 

जांच पड़ताल में मिलती है मदद
अगर ट्रेन किसी हादसे का शिकार हो जाती है और इसके कुछ डिब्बे अलग हो जाते हैं तो यह एक्सल काउंटर बॉक्स उस ट्रेन के गुजरने पर यह बता देता है कि उसमें कितनी पहियों की संख्या कम है. इससे रेलवे विभाग को यह पता करने में मदद मिल जाती है कि ट्रेन के डिब्बे किस जगह से अलग हुए थे. इससे रेलवे को हादसे के बाद जांच पड़ताल करने में काफी मदद मिलती है.

संधिग्ध स्थिति में ट्रेन को रोकता है
ट्रेन की पटरियों के ठीक बगल में लगा यह एक्सल काउंटर बॉक्स, ट्रेन के गुजरने पर उसके एक्सल की गिनती कर लेता है और इसकी जानकारी तुरंत अगले वाले बॉक्स को भेज देता है. अगला बॉक्स भी इसी तरह काम करके अपने से अगले बॉक्स को जानकारी भेजता है. अगर किसी ट्रेन के एक्सल की संख्या दोनों बॉक्स की गिनती से मैच नही खाते हैं तो आगे वाला 'एक्सल काउंटर बॉक्स' ट्रेन को रोकने के लिए आगे के सिग्नल को रेड कर देता है.

यह भी पढ़ें -

क्यों शनिवार को नीली लाइट की रोशनी में दिखे इंडिया गेट, संसद और कुतुब मीनार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wooden Doors: पुराने समय में लोग लकड़ी के ही दरवाजे क्यों लगवाते थे, जानें किसी और मैटीरियल का क्यों नहीं होता था इस्तेमाल?
पुराने समय में लोग लकड़ी के ही दरवाजे क्यों लगवाते थे, जानें किसी और मैटीरियल का क्यों नहीं होता था इस्तेमाल?
Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: मंदिर में 'चंदा चोरी' पर क्या है मनुस्मृति का विधान, क्या सच में खौलते तेल में तले जाते हैं चोर?
मंदिर में 'चंदा चोरी' पर क्या है मनुस्मृति का विधान, क्या सच में खौलते तेल में तले जाते हैं चोर?
Ketan Agarwal Murder Case: कितना चार्ज करते हैं वकील उज्जवल निकम, जो करेंगे केतन अग्रवाल मर्डर केस की पैरवी; कसाब को दिलवाई थी फांसी
कितना चार्ज करते हैं वकील उज्जवल निकम, जो करेंगे केतन अग्रवाल मर्डर केस की पैरवी; कसाब को दिलवाई थी फांसी
IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?
राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!
DR. Aarambhi: Aarambhi का संगीत में साड़ी लुक, पर बेटे Vihan के साथ होने वाली है बड़ी अनहोनी!
Bollywood News: ऐश्वर्या राय के आइकॉनिक गाने 'इश्क कमीना' का हुआ रीमेक, नए अंदाज में रिलीज हुआ ट्रैक(27.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
K. Bhagyaraj Death: कौन हैं तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज शख्स के. भाग्यराज? जिनके निधन पर पहुंचे CM विजय
कौन हैं तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज शख्स के. भाग्यराज? जिनके निधन पर पहुंचे CM विजय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से किया खुलासा, '1 महीने पहले ही...'
राम मंदिर मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से कहा, '1 महीने पहले ही लगी थी नौकरी'
Exclusive: ABP पर श्रीसंत ने हरभजन को दिया 'लड़ने' का ऑफर, बोले- मैंने उसे लाइफ टाइम ब्लॉक कर दिया
ABP पर श्रीसंत ने हरभजन को दिया 'लड़ने' का ऑफर, बोले- मैंने उसे लाइफ टाइम ब्लॉक कर दिया
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
Amarnath Yatra 2026 Guide: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज
NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज
Embed widget