एक्सप्लोरर

Interesting Fact About Movies: क्यों शुक्रवार को रिलीज की जाती हैं ज्यादातर फिल्में? जानिए इसका दिलचस्प कारण

Why Movies Release On Friday: शुक्रवार को फिल्में रिलीज करने का रिवाज भारत का अपना नहीं है. इसकी शुरुआत हॉलीवुड में 1940 के लगभग की गयी थी.

Why Bollywood Movies Release On Friday: ज्यादातर लोग फिल्में देखने के शौकीन होते हैं. बहुत से लोग तो ऐसे होते हैं जो हर हफ्ते शुक्रवार का इंतजार करते हैं ताकि रिलीज होने वाली नई फिल्म को सिनेमाघर में लगते ही जाकर देख लें. हमारे देश में फिल्में बहुत बनती हैं और यही कारण है कि सिनेमाघर में हर हफ्ते कोई न कोई नई फिल्म लगती है. भारतीय सिनेमा में बहुत विविधता पायी जाती है.

बहुत से देशों में जहां सिर्फ एक ही भाषा में फिल्में बनाई जाती हैं या यह कह सकते है कि उनकी अपनी आधिकारिक भाषा में ही फिल्में बनती हैं. लेकिन भारत इस मामले में कहीं आगे है. हमारे यहां भाषा की विविधता है जिससे फिल्में भी कई भाषाओं में बनाई जाती हैं. फिल्म रिलीज के मामले इन सब में एक समानता है कि ज्यादातर फिल्में शुक्रवार को ही रिलीज होती हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों है. आइये जानते है फिल्मों को शुक्रवार के दिन रिलीज करने का कारण-

इसलिए शुक्रवार को रिलीज होती हैं ज्यादातर फिल्में

भारतीय सिनेमा में फिल्में शुक्रवार को ही रिलीज होती है. इसका सबसे बड़ा कारण है शुक्रवार को सप्ताह का आखिरी वर्किंग डे होना. इसका अर्थ यह है कि शनिवार और रविवार को छुट्टी का दिन होता है. छुट्टी होने के कारण लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ फिल्में देखते हैं. इस वजह से किसी फिल्म का कलेक्शन अच्छा होता है और फिल्म की सफलता और असफलता भी तय होती है.

इसका एक कारण यह भी है की आजादी के कई वर्षों तक भारत में लोगों के पास रंगीन टीवी नहीं होती थी. जिसके कारण लोग फिल्में देखने के लिए थिएटर जाते थे. इसलिए फिल्म उद्योग में कर्मचारियों को शुक्रवार को आधे दिन के बाद छुट्टी दे दी जाती थी. जिससे वह परिवार के साथ फिल्में देख सकें जो फिल्म के कलेक्शन के हिसाब से भी अच्छा था.

कहां से ली गयी शुक्रवार को रिलीज करने की परंपरा

शुक्रवार को फिल्में रिलीज करने का रिवाज भारत का अपना नहीं है. इसकी शुरुआत हॉलीवुड में 1940 के लगभग की गयी थी. भारत में 1960 के पहले फिल्में रिलीज करने का कोई निश्चित दिन नहीं था. वर्ष 1960  में ऐतिहासिक फिल्म मुगल-ए-आजम 5 अगस्त को रिलीज हुई. 5 अगस्त 1960 को शुक्रवार का दिन था. इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी.

इसके बाद से ही फिल्म निर्माताओं ने शुक्रवार का दिन फिल्म की रिलीज के लिए चुना. हालांकि ऐसा नहीं है की सभी फिल्में शुक्रवार को ही रिलीज होती है. कई फिल्मों के निर्माताओं ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए अलग अलग दिन भी फिल्मों को रिलीज किया और उन्हें कामयाबी भी मिली.

ये भी पढ़ें-

Soap Foam: रंग-बिरंगे साबुन से सफेद ही क्यों निकलता है झाग, क्या है कारण? जानिए

Interesting Fact: जब यारों की महफिल में टकराते हैं जाम, तब क्यों बोला जाता है चीयर्स? जानिए इसका कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
Carnivorous Animals Eating Grass: मांसाहारी जानवर कब खाने लगते हैं घास? वजह उड़ा देगी आपके होश
मांसाहारी जानवर कब खाने लगते हैं घास? वजह उड़ा देगी आपके होश
Runway Construction Cost: हवाई जहाज का रनवे बनाने में कितनी आती है लागत? जानें एक किमी का खर्च
हवाई जहाज का रनवे बनाने में कितनी आती है लागत? जानें एक किमी का खर्च
भारत ही नहीं ये देश भी 15 अगस्त को सेलिब्रेट करते हैं आजादी, देख लें लिस्ट
भारत ही नहीं ये देश भी 15 अगस्त को सेलिब्रेट करते हैं आजादी, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget