एक्सप्लोरर

रात में लाल दिखाई देता है ये वाला ग्रह, आपने भी खूब सुना होगा इसका नाम!

Red Planet: हमारी पृथ्वी सौरमंडल में है और पृथ्वी सहित सौरमंडल के अन्य ग्रह सूरज के चक्कर लगाते हैं. इन सभी ग्रहों में से एक ग्रह ऐसा है जो लाल है. इसे लाल ग्रह के नाम से भी जानते हैं.

Red Planet: दिन के समय तो आसमान में सूरज और बदल के अलावा कुछ और दिखाई नहीं देता है. लेकिन रात होते ही आसमान में बहुत सारे तारे टिमटिमाते हुए दिखाई देते हैं. पृथ्वी के सबसे करीब का तारा सूरज है. जिसके चारों ओर पृथ्वी सहित सौरमंडल के अन्य ग्रह भी चक्कर लगाते हैं. इनमें से एक ग्रह ऐसा है जो रात के समय लाल रंग का दिखाई देता है आइए जानते हैं यह कौन सा ग्रह है और इसके लाल होने की क्या वजह है.

कौन-सा है "लाल ग्रह"?

ग्रह के लाल होने का जिक्र आते ही बहुत से लोग समझ गए होंगे कि यहां मंगल ग्रह की बात हो रही है. जी 'हां', मंगल ग्रह को "लाल ग्रह" के नाम से भी जाना जाता है. आपने तस्वीरों में देखा होगा कि मंगल ग्रह लाल रंग का होता है. वैज्ञानिक बताते हैं कि मंगल ग्रह की मिट्टी लाल होने के पीछे की वजह आयरन ऑक्साइड है. रात के समय भी मंगल ग्रह लाल रंग का दिखाई देता है. हालांकि, यह उतना स्पष्ट नहीं दिखता है, लेकिन अच्छी पावर वाली खगोल दूरदर्शी से देखने पर यह नजर आ सकता है.

मंगल को क्यों कहते हैं "लाल ग्रह"?

आसान भाषा में कहें तो मंगल ग्रह की सतह पर पाए जाने वाले तत्वों के कारण यह लाल रंग का है. मंगल की सतह पर आयरन ऑक्साइड बहुत अधिक मात्रा में है. मंगल ग्रह पर काफी लोहा है और जब यह ऑक्सीजन के अणुओं के साथ क्रिया करता है तो आयरन ऑक्साइड बनाता है. इसे आम भाषा में लोहे पर जंग लगना भी कहते हैं. अब सवाल बनता है कि आखिर मंगल पर इतनी मात्रा में लोहा कहां से आया...?

कहां से आया मंगल पर इतना लोहा?

वैज्ञानिक बताते हैं कि जब करीब 4.5 अरब साल पहले सौर मंडल के निर्माण के दौरान यह धूल और गैसों से भरा था. जिसमें लोहे जैसे भारी तत्व भी मौजूद थे. गुरुत्वाकर्षण के कारण पृथ्वी ने ज्यादातर लोहे को अपनी ओर खींचा और लोहे सहित अन्य तत्व उसकी कोर में समा गए. नासा के मुताबिक, मंगल के कोर में भी लोहा है, लेकिन हल्के गुरुत्वाकर्षण के कारण कुछ लोहा इसकी ऊपरी सतह पर भी रह गया.

यह भी पढ़ें - कुत्ते घास क्यों खाते हैं इसके पीछे की वजह जान कर हैरान हो जाएंगे आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां हर हफ्ते लगता है गोरे-चिट्टे लड़कों का मेला, जानें कौन खरीदता है इन्हें?
यहां हर हफ्ते लगता है गोरे-चिट्टे लड़कों का मेला, जानें कौन खरीदता है इन्हें?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget