एक्सप्लोरर

अमेरिका और बाकी देशों की तरह बार-बार चीन क्यों नहीं जाते हैं भारत के प्रधानमंत्री, ये रही वजह

पीएम मोदी जिस तरह से अमेरिका या किसी अन्य देश का दौरा करते हैं, उस तरह वह चीन क्यों नहीं जाते? इसके पीछे वजह क्या है? पीएम मोदी ने अब तक चीन के कितने दौरे किए हैं? आइए सब कुछ जानते हैं... 

अमेरिका और फ्रांस दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली वापस लौट आए हैं. अपने अमेरिका दौरे में पीएम मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के प्रमुखों के बीच कई अहम मुद्दों पर भी बातचीत भी हुई. इससे पहले पीएम मोदी ने पिछले साल दिसंबर में कुवैत का भी दौरा किया था. इतना ही नहीं, 2024 में प्रधानमंत्री नाइजीरिया, ब्राजील, गयाना और रूस का भी दौरा कर चुके हैं. 

अब सवाल यह उठता पीएम मोदी जिस तरह से अमेरिका या किसी अन्य देश का दौरा करते हैं, उस तरह वह चीन क्यों नहीं जाते? इसके पीछे वजह क्या है? पीएम मोदी ने अब तक चीन के कितने दौरे किए हैं? आइए सब कुछ जानते हैं... 

क्यों होते हैं विदेश दौरे

सबसे पहले हमें यह समझना होगा कि किसी भी राष्ट्राध्यक्ष का विदेश दौरा क्यों होता है और यह कितना महत्वपूर्ण होता है. दरअसल, जब भी कोई राष्ट्राध्यक्ष या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी देश की यात्रा करते हैं, तो मेजबान देश के साथ कूटनीतिक रिश्तों को प्राथमिकता में रखा जाता है. इन विदेश दौरों का उद्देश्य दो देशों के बीच आपसी रिश्तों को बेहतर करना होता है. साथ ही इस दौरान रक्षा, व्यापार जैसे अहम मसलों पर भी चर्चा होती है और फैसले लिए जाते हैं. 

अमेरिका व अन्य देश का दौरा क्यों?

भारत और अमेरिका की दोस्ती बीते कुछ सालों में बेहतर हुई है. दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात भी पहले की तुलना में बेहतर हुआ है. इतना ही नहीं अमेरिका भारतीय बजार में दिलचस्पी दिखा रहा है, जो भारत के लिहाज से महत्वपूर्ण बात है. वहीं अमेरिका रूस के मुकाबले भारत का बड़ा डिफेंस पार्टनर भी बनना चाहता है. वहीं भारत के लिए पश्चिम एशिया में चीन जैसे बड़े देश का मुकाबला करने के लिए अमेरिका और रूस जैसी महाशक्तियों के साथ की जरूरत है. 

चीन क्यों नहीं जाते पीएम मोदी?

ऐसा नहीं है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के साथ भारत के रिश्ते सुधारने की पहल नहीं की. आंकड़ों के मुताबिक, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 2015 में चीन की पहली यात्रा पर गए थे. तब से प्रधानमंत्री रहते हुए वह पांच बार चीन का दौरा कर चुके हैं. हालांकि, गलवान में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी आ गई थी. हालांकि, एक बार फिर भारत और चीन सुलह के रास्ते पर हैं. 

यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस का नाम उल्लू पर क्यों रखा गया, जान लीजिए इसका जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget