एक्सप्लोरर

आसमान से क्यों गिरती है बिजली? क्या ऐसे में किसी पेड़ के नीचे खड़े होना सही है? जवाब पढ़िए

वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रेंकलिन ने पहली बार 1872 में बिजली चमकने का सही कारण बताया था. बिजली की प्रॉपर्टी होती है की वो सबसे छोटा रास्ता चुनती है. आइए जानते हैं ये क्यों गिरती है.

Lightning: बरसात के दिनों में अक्सर आसमानी बिजली गिरने के मामले सामने आते रहते हैं. इसकी तेज गड़गड़ाहट से हर कोई सहम जाता है. आसमान में जब बिजली कड़कना शुरू होती है तो मन में बस यही डर रहता है कि कहीं यह हमारे घर पर आसपास न गिर जाए. कभी-कभी जब लोग घर से बाहर होते हैं और मौसम खराब हो जाता है तो वो अक्सर पेड़ के नीचे खड़े होते हैं. लेकिन क्या आपको ऐसा करना चाहिए? 

क्यों चमकती है आकाशीय बिजली?

वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रेंकलिन ने पहली बार 1872 में बिजली चमकने का सही कारण बताया था. उन्होंने बताया कि आसमान में बादलों में पानी के छोटे-छोटे कण होते हैं, जो वायु की रगड़ के कारण आवेशित हो जाते हैं. कुछ बादलों पर पॉजिटिव चार्ज आ जाता है और कुछ पर निगेटिव. जब दोनों तरह के चार्ज वाले बादल एक-दूसरे से रगड़ खाते हैं तो उनके मिलने से लाखों वोल्ट की बिजली पैदा होती है. कभी-कभी यह बिजली इतनी ज्यादा होती है कि पृथ्वी तक पहुंच जाती है. इसे ही बिजली का गिरना कहते हैं.

यहां रहता है खतरा

जब बिजली गिरती है तो अक्सर जानलेवा साबित होती है. बिजली गिरने का खतरा सबसे ज्यादा खेतों में काम करने वाले, पेड़ों के नीचे खड़े होने वाले, तालाब में नहाते समय और इसके अलावा मोबाइल फोन सुनने वाले व्यक्ति पर ज्यादा रहता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, मोबाइल फोन से अल्ट्रावायलेट किरणें निकलती हैं, जो आसमानी बिजली को अपनी ओर खींचती हैं.

पेड़ और खंभे के आसपास रहता है खतरा

बिजली की प्रॉपर्टी होती है की वो सबसे छोटा रास्ता चुनती है. ऐसे में जब आसमानी बिजली जमीन की ओर आती है तो बिजली के ऊंचे खंभे इसे कंडक्टर मुहैया करने का काम करते हैं. इसलिए बिजली के खंभों के आसपास बिजली ज्यादा गिरती है. बिजली कड़क रही हो तो सबसे सेफ आपका घर है, अगर आप किसी पेड़ के नीचे खड़े हैं तो ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. इस स्थिति में बिजली गिरने के अलावा तूफान में पेड़ के टूटने का भी खतरा रहता है.

ऐसा हो तो समझिए आसपास ही गिरेगी बिजली

अगर आसमान में बिजली चमक रही है और आपके सिर के बाल खड़े हो जाएं व त्वचा में झुरझुरी सी महसूस होने लगे तो फौरन नीचे झुककर कान बंद कर लें. अपने सर और कानों को हाथों से ढककर नीचे बैठ जाएं. यह इस बात का संकेत हो सकता है कि बिजली आपके आसपास बिजली गिरने वाली है.

यह भी पढ़ें -4 से 8 सुरक्षाकर्मी करते हैं सुरक्षा! जानिए कैसी होती है Y Securtiy, जो बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को मिली है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget