एक्सप्लोरर

जब ब्रेकअप होता है तो शरीर में क्या बदलाव होते हैं? इस वजह से होने लगता है चिड़चिड़ापन

Pain in Love: किसी के ब्रेकअप को मनोवैज्ञानिक तौर पर सामाजिक तिरस्कार कहते हैं. इससे इंसान के दिमाग का वो हिस्सा प्रभावित होता है, जिससे शरीर का दर्द महसूस होता है.

Heartbreak Pain: किसी से प्यार करने का एहसास काफी अच्छा होता है. प्यार काफी तीव्र भावना होती है, जिसमें लोग एक दूसरे से काफी जुड़ाव महसूस करते हैं. वो अजीबो-गरीब हरकतें करते हैं, खुश होते हैं, अपने प्रेमी या प्रेमिका को याद करके मुस्कुराते हैं. अगर उनसे बात न हो तो परेशान हो जाते हैं और अगर प्यार में धोखा मिल जाए तो उनका दिल टूट जाता है. फिर वो परेशान और गुमसुम रहना शुरू कर देते हैं. कुछ लोग तो इससे जल्दी निकल आते हैं, लेकिन कुछ लोगों पर इसका इतना गहरा प्रभाव पड़ता है कि वो शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार हो जाते हैं. 

सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? रिसर्च बताती है कि दिल टूटने से होने वाले दर्द का असर सिर्फ दिमाग पर नहीं पड़ता है. कुछ लोग इससे परेशान होते हैं तो कुछ खुश हो जाते हैं. दिल टूटने के बाद होने वाले असर के लिए हॉर्मोन्स जिम्मेदार होते हैं.

दिल टूटने पर क्यों होता दर्द? 
आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड की एक प्रसिद्ध डॉक्टर डेबोराह ली बताती हैं कि दिल टूटने का बुरा असर सिर्फ दिमाग को ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर को झंकझोर कर रख देता है. जब कोई प्यार में होता है तो उसके शरीर में हॉर्मोन्स की मात्रा बढ़ जाती है. लेकिन, जैसे ही ब्रेकअप होता है या धोखा मिलता है तब शरीर में इन अच्छे हॉर्मोन्स की मात्रा तेजी से कम होती है और तनाव बढ़ाने वाले हॉर्मोन्स जैसे कॉर्टीसोल आदि की मात्रा तेजी से बढ़ती है. ऐसे में व्यक्ति के स्वभाव में बेचैनी, गुस्सा और चिड़चिड़ापन आ जाता है.

दिल टूटने को माना जाता है सोशल रिजेक्शन
शरीर में कॉर्टीसोल हार्मोन बढ़ने से ब्लड प्रेशर बढ़ना, शरीर में दर्द होना और मुंहासे या दाने निकलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. किसी के ब्रेकअप को मनोवैज्ञानिक तौर पर सामाजिक तिरस्कार (Social Rejection) कहते हैं. इससे इंसान के दिमाग का वो हिस्सा प्रभावित होता है, जिससे शरीर का दर्द महसूस होता है. 

दिल टूटने पर होता है चोट लगने जैसा दर्द
जब हाल फिलहाल में दिल टूट लोगों के दिमाग की MRI की गई और उन्हें उनके पूर्व प्रेमी या प्रेमिका की तस्वीर दिखाई गई, तो तस्वीर देखते ही MRI से पता चला कि उनके दिमाग का वो हिस्सा एक्टिव हो गया जो शरीर में चोट लगने पर होता है. इससे पता चला कि दिल टूटने पर भी वैसा ही दर्द महसूस होता है जैसा चोट लगने पर होता है. 

यह भी पढ़ें - फिल्मों में नौकरी के क्या-क्या मौके होते हैं? ये होती हैं जॉब प्रोफाइल्स और कोर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: मंदिर में 'चंदा चोरी' पर क्या है मनुस्मृति का विधान, क्या सच में खौलते तेल में तले जाते हैं चोर?
मंदिर में 'चंदा चोरी' पर क्या है मनुस्मृति का विधान, क्या सच में खौलते तेल में तले जाते हैं चोर?
Wooden Doors: पुराने समय में लोग लकड़ी के ही दरवाजे क्यों लगवाते थे, जानें किसी और मैटीरियल का क्यों नहीं होता था इस्तेमाल?
पुराने समय में लोग लकड़ी के ही दरवाजे क्यों लगवाते थे, जानें किसी और मैटीरियल का क्यों नहीं होता था इस्तेमाल?
Ketan Agarwal Murder Case: कितना चार्ज करते हैं वकील उज्जवल निकम, जो करेंगे केतन अग्रवाल मर्डर केस की पैरवी; कसाब को दिलवाई थी फांसी
कितना चार्ज करते हैं वकील उज्जवल निकम, जो करेंगे केतन अग्रवाल मर्डर केस की पैरवी; कसाब को दिलवाई थी फांसी
IND VS IRE T20: राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?
राजस्थान के जय मूंदड़ा कैसे बने आयरलैंड टीम के क्रिकेटर, कैसे मिली वहां की नागरिकता?

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से किया खुलासा, '1 महीने पहले ही...'
राम मंदिर मामला: आरोपी मनीष यादव की बहन ने abp न्यूज़ से कहा, '1 महीने पहले ही लगी थी नौकरी'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget