एक्सप्लोरर

आपने कई बार देखा होगा ट्रक के कुछ टायर हवा में रहते हैं... इनका क्या काम होता है?

Truck Tyre Fact: ट्रक में प्रति टायर पर पड़ने वाले लोड को कम करने के लिए उसमें टायरों की संख्या बढ़ा दी जाती है और इस्तेमाल में न होने पर अतिरिक्त टायरों को ऊपर उठा दिया जाता है.

Front Axle in Truck: सामान के ट्रांसपोर्टेशन के लिए ट्रक जैसे बड़े वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है. ज्यादातर आपने 6 टायर वाले ट्रक सड़कों पर दौड़ते हुए देखे होंगे, लेकिन आपने कुछ ऐसे ट्रक भी देखे होंगे, जिनमें 6 से ज्यादा टायर होते हैं. ट्रकों में वजन की कैपेसिटी के हिसाब से टायरों की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे ट्रकों में आपने गौर किया होगा कि कभी-कभी इनके कुछ पहिए हवा में लटक रहे होते हैं और ट्रक बाकी के पहियों पर ही चल रहा होता है. अब एक सवाल बनाता है कि जब 6 पहियों से काम चल रहा होता है तो फिर बाकी टायर क्यों लगाए जाते हैं? दूसरा सवाल यह है जो सभी के दिमाग में आता है कि अगर इन टायरों की आवश्यकता है तो फिर इन्हे हवा में क्यों रखा जाता है? आइए आज जानते हैं कि ट्रक में एक्स्ट्रा टायर क्यों लगाए जाते हैं और फिर इन्हे हवा में क्यों उठाया जाता है.

टायरों की संख्या बढ़ने से बंटता है लोड
ज्यादातर देशों में ट्रकों पर वजन लोड करने की सीमा होती है जिसे पूरे वाहन के वजन तथा प्रति एक्सल से भी मापा जाता है. ये सीमाएं ही सुनिश्चित करती हैं कि ट्रक सड़कों को ओवरलोड किए बिना और राजमार्ग को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रूप से ड्राइव कर सकें और सुरक्षित रूप से पुल आदि को पार कर सकें. टायरों की वजन उठाने की भी अपनी एक सीमा होती है. जब किसी ट्रक को भारी वजन उठाने के लिए बनाया जाता है तो उसमें एक्स्ट्रा एक्सल की जरूरत होती है. ट्रक में जितने ज्यादा एक्सेल होते हैं उतना ही अधिक वजन चारों ओर फैल जाता है और प्रत्येक एक्सल पर उसकी क्षमता के अनुसार वजन बंट जाता है. इसीलिए ट्रकों की ज्यादा वजन ले जाने की क्षमता को बढ़ाने और प्रत्येक टायर पर पड़ने वाले वजन को कम करने के लिए इसमें अतरिक्त टायर लगाए जाते हैं.

हवा में क्यों उठाए जाते हैं टायर?
हवा ले उठे इन टायरों को देख कर कुछ लोग समझते हैं कि यह स्टेपनी के टायरों को रखने का कोई नया तरीका है. लेकिन ऐसा नहीं है. ज्यादा पहियों वाले ट्रकों में जो पहिए हवा में होते हैं उन्हें ड्रॉप एक्सल कहा जाता है. दरअसल, जब ट्रक में ज्यादा लोड नहीं होता और इन अतिरिक्त पहियों की जरूरत नहीं होती तो एक्स्ट्रा टायर ऊपर उठा दिए जाते हैं ताकि टायर को खराब होने से बचाया जा सके. वहीं, जब ट्रक फुल लोड होता है और वजन ज्यादा होता है तो ट्रक के फ्रंट एक्सल पर वजन को कम करने के लिए उन्हें नीचे गिरा दिया जाता है. तब वह दूसरे टायरों के साथ ही जमीन पर चलते हैं और ट्रक के वजन को साझेदारी से बांटते हैं.

हालांकि अधिक धुरी यानी एक्सल होने के कुछ नुकसान भी होते हैं. इससे टायर की उम्र कम हो जाती है और वह जल्दी खराब हो जाते हैं. जमीन पर रोलिंग बढ़ जाने के कारण डीजल की खपत भी बढ़ जाती है और ट्रक की स्पीड स्लो हो जाती है.

यह भी पढ़ें - जानिए अगर धरती पर ऑक्सीजन दोगुनी हो गई तो आपके साथ क्या होगा? कुछ ऐसे होंगे हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nelson Mandela Day 2026: 67 मिनट सेवा क्यों मानी जाती है खास, इसका नेल्सन मंडेला से क्या कनेक्शन?
Nelson Mandela Day 2026: 67 मिनट सेवा क्यों मानी जाती है खास, इसका नेल्सन मंडेला से क्या कनेक्शन?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: अनशन से कब-कब हिली सरकार, जानें गांधी से लेकर वांगचुक तक का इतिहास
अनशन से कब-कब हिली सरकार, जानें गांधी से लेकर वांगचुक तक का इतिहास
Strait of Hormuz Closure: होर्मुज पूरी तरह बंद हो जाए तो क्या होगा, फिर किन रास्तों से दुनिया को मिलेगी राहत?
होर्मुज पूरी तरह बंद हो जाए तो क्या होगा, फिर किन रास्तों से दुनिया को मिलेगी राहत?
Teesta River Project: बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?
बांग्लादेश ने चीन को सौंपा तीस्ता प्रोजेक्ट, जानें यह भारत के लिए कितना खतरनाक?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget