एक्सप्लोरर

वीजा के लिए फर्जी शादी क्यों करते हैं लोग? जानें कैसे मिलता है फायदा

दूसरे देश का वीजा पाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं, यहां तक कि वो फर्जी शादी करने से भी नहीं कतराते. चलिए जानते हैं कि आखिर इससे उन्हें क्या फायदा मिलता है.

कई लोग दूसरे देश का वीजा पाने के लिए कई उटपटांग तरीके अपनाते हैं. आसानी से वीजा नहीं मिलने पर लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं. यहां तक कि वो इसके लिए फर्जी शादी भी कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोग ये करते क्यों हैं? फर्जी शादी क्या होती है और इसके करने के बाद उन्हें वीजा मिलने में क्या फायदे होते हैं.

क्या होती है फर्जी शादी?

जब वीजा पाने के लिए दो लोग किसी ऐसी शादी के बंध जाते हैं जिसमें वो एक एग्रीमेंट कर रहे हों तब उसे फर्जी शादी कहा जाता है. इस शादी में दो लोग एक-दूसरे के साथ खुशी से और पूरी जिंदगी बिताने के उद्देश्य से शादी के बंधन में नहीं बंधते, बल्कि वो कहीं से फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट ले लेते हैं और विदेश में मैरिज वीजा पा लेते हैं.

किन देशों में जीवनसाथी के साथ काम करने की मिलती है मंजूरी?

कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, नीदरलैंड, फिनलैंड और न्यूजीलैंड जैसे देश जीवनसाथी और साझेदारों को काम करने की परमिशन देते हैं, जबकि हांगकांग और अमेरिका जैसे देश केवल विवाहित जीवनसाथी को ही काम करने की परमिशन देते हैं.

क्या मिलता है फायदा?

CR1 वीजा दो साल के लिए वैध होता है, जिसके बाद वीजा धारक को ग्रीन कार्ड पर शर्तों को हटाने के लिए आवेदन करना पड़ता है, ताकि इसे स्थायी और 10 साल के लिए वैध बनाया जा सके. 10 साल की अवधि के बाद आप नया वीजा बनाने का आवेदन कर सकते हैं.

दरअसल कुछ देशों में फैमिली वीजा आसानी से मिल जाता है, ऐसे में लोग इसके लिए फर्जी शादी तक कर लेते हैं. आसानी से फैमिली वीजा देने वाले देशों में पुर्तगाल, साइप्रस, ग्रीस, मोंटेनेग्रो और माल्टा जैसे देश शामिल हैं. आप अमेरिका में एंटीगुआ और बारबुडा, मैक्सिको, बेलीज़ और निकारागुआ में आसानी से फैमिली वीजा पा सकते हैं. वहीं एशियाई देश जिनके निवास वीजा पाना आसान है, वो कंबोडिया, मलेशिया और थाईलैंड हैं.

होता है ऐसा भी काम

कई देशों में वहां के निवासी लड़की या लड़के से शादी करने पर भी आसानी से वीजा मिल जाता है. इसके लालच में कई लोग उस देश के निवासी से पैसे देकर फर्जी शादी कर लेते हैं. हालांकि कई देशों में इस तरह के फर्जी मामले सामने आने के बाद उचित कार्रवाई भी की जाती है.              

यह भी पढ़े: 'ख़तना' सिर्फ एक शब्द नहीं पूरा इतिहास है! मुसलमानों-यहूदियों और मिस्र से जुड़ी है इसकी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन के मुकाबले प्लेन में क्यों ज्यादा नशा देती है शराब, क्या है वजह?
जमीन के मुकाबले प्लेन में क्यों ज्यादा नशा देती है शराब, क्या है वजह?
इस नेता ने 284 बार लड़ा था चुनाव, हर बार मिली केवल हार
इस नेता ने 284 बार लड़ा था चुनाव, हर बार मिली केवल हार
चुनाव आयुक्त को पद से कैसे हटा सकते हैं, क्या है महाभियोग का प्रोसेस?
चुनाव आयुक्त को पद से कैसे हटा सकते हैं, क्या है महाभियोग का प्रोसेस?
सौरमंडल के बाहर से आया रेडियो सिग्नल, वैज्ञानिकों का सवाल- उस ग्रह पर आखिर क्या है?
सौरमंडल के बाहर से आया रेडियो सिग्नल, वैज्ञानिकों का सवाल- उस ग्रह पर आखिर क्या है?

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट
25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट
UP में बदला मौसम, 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
UP में बदला मौसम, 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
गोवा में 97 वोटर्स पर बवाल! CEO ने तुरंत दी सफाई, बोले- 'उनमें से कुछ...'
गोवा में 97 वोटर्स पर बवाल! CEO ने तुरंत दी सफाई, बोले- 'उनमें से कुछ...'
The Vvaan Box Office: 'द वन' बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन
'द वन' बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन
सीकर: खाटूश्यामजी नगरपालिका में अध्यक्ष चुनाव पर संकट, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
सीकर: खाटूश्यामजी नगरपालिका में अध्यक्ष चुनाव पर संकट, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
CEC विवाद पर शरद पवार गुट का दावा, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल कर...'
CEC विवाद पर शरद पवार गुट का दावा, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल कर...'
हॉर्मुज डील को लेकर बातचीत के बीच ईरान की US को धमकी- 'हमारी उंगलियां...'
हॉर्मुज डील को लेकर बातचीत के बीच ईरान की US को धमकी- 'ट्रिगर पर उंगलियां'
Phenyl Mopping Tips: हफ्ते में कितना बार लगाना चाहिए फिनाइल का पोछा? ये है सही तरीका
हफ्ते में कितना बार लगाना चाहिए फिनाइल का पोछा? ये है सही तरीका
Embed widget