एक्सप्लोरर

बार बार क्यों बढ़ जाते हैं नाखून? क्या इंसान की मौत के बाद भी ये होता रहता है?

Nails: हम सब एक हफ्ते या दो हफ्ते में एक बार अपने नाखून जरूर काटते हैं. नाखून एक प्रकार की मृत कोशिकायें होती है. ये क्यों बढ़ते रहते हैं? आइए जानते हैं इसका जवाब

Why do Nails Grow: हम छोटे से बड़े होते हैं, वयस्क बनते हैं और फिर बूढ़े होते हैं. जीवनभर हमारे शरीर में बदलाव होते रहते हैं. हमारे जीवन में विकास और वृद्धि, ये दो प्रक्रियाएं चलती हैं. विकास जीवनभर चलता है, लेकिन वृद्धि कुछ समय के बाद रुक जाती है, जैसे हमारी लम्बाई बढ़ती है लेकिन कुछ समय के बाद यह स्थिर हो जाती है. इसी तरह नाखून भी हमारे शरीर का हिस्सा होते हैं, लेकिन नाखून जिंदगी भर बढ़ते रहते हैं. हमें बार-बार इन्हे काटना पड़ता है. 

वैसे तो नाखूनों की कोई खास उपयोगिता नही समझी जाती है, किंतु नाखून कई तरह से हमारे लिए उपयोगी ही होते हैं. कई कार्य हैं, जिनमें नाखूनों का महत्व होता है. लेकिन, क्या कभी सोचा है कि नाखून जिंदगी भर क्यों बढ़ते रहते हैं? ये बने किस चीज से होते हैं? और रोजाना ये कितने बढ़ जाते हैं? अगर आप इसका जवाब नही जानते हैं तो आज हम आपको इसका जवाब बताते हैं. 

कितने बढ़ते हैं नाखून?
हम सब एक हफ्ते या दो हफ्ते में एक बार अपने नाखून जरूर काटते हैं. नाखून एक प्रकार की मृत कोशिकायें होती है. नाखूनों के बढ़ने के लिए नई कोशिकाओं का पैदा होना बहुत जरूरी होता है और इसके लिए ग्लूकोज की आवश्यकता पड़ती है. हमारे नाखून रोजाना लगभग 0.11 मिलीमीटर की दर से बढ़ते रहते हैं. उम्र बढ़ने के साथ ही इनके बढ़ने की गति भी धीमी हो जाती है.

ये कैसे बढ़ते हैं?
नाखूनों के ठीक नीचे कोशिकाओं की एक परत बनीं होती है जिसे जीवाणु-जाल कहा जाता है. यह परत बहुत बड़ी संख्या में कोशिकाओं का निर्माण करती है. इससे नाखून के नए भाग बनते हैं. नाखून जड़ से बनने वाली जीवित कोशिकाओं का Keratinization होता रहता है. नाखून के आसपास की त्‍वचा मृत हो जाती है जिससे इन्हे बढ़ने में कोई परेशानी नहीं होती है. नाखूनों की जड़ cuticle के अंदर छिपी होती है. यहीं से इनका बढ़ना प्रारंभ होता है. इसकी जड़ में नई कोशिकाएँ बनती रहती हैं और वो पुरानी कोशिकाओं को बाहर की ओर धकेलती हैं. ये कोशिकाएं बाहर ये कठोर दिखाई देती हैं, जिन्हें आमतौर पर नाखून कहा जाता है. ये कोशिकाएँ Keratin नाम के एक प्रोटीन से बनी होती हैं. Cuticle के पास की त्वचा में स्थित छोटी-छोटी Blood Vessel से नाखूनों को पोषण मिलता है.

क्या मरने के बाद भी बढ़ते हैं नाखून?
नाखूनों के बढ़ने के लिए नई कोशिकाओं का बनना ज़रूरी होता है. ग्लूकोज़ के बिना नाखूनों का बढ़ना संभव नहीं है. नाखून के ठीक नीचे जो कोशिकाओं की परत होती है जिसे जीवाणु-जाल कहते हैं, यह बड़ी मात्रा में कोशिकाओं का उत्पादन करती है और इससे नाखून के नए भाग का निर्माण होता है. नई कोशिकाएं पुरानी को आगे ठेलती हैं जिससे नाखून बढ़ते हुए लगते हैं. मृत्यु ग्लूकोज़ की आपूर्ति पर रोक लगा देती है इसीलिए नाखूनों का बढ़ना भी रुक जाता है. हालांकि, मौत होने पर स्किन की कोशिकाएं सूखने लगती हैं जिससे नाखून बढ़े हुए लगते हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता है.

यह भी पढ़ें -

क्यों पुरानी शराब के लगते हैं ज्यादा दाम? क्या रखी हुई कोई भी शराब एक्सपायर नहीं होती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मकान में दिखें ये बदलाव तो तुरंत कर दें खाली, किसी भी पल ढह सकता है घर
मकान में दिखें ये बदलाव तो तुरंत कर दें खाली, किसी भी पल ढह सकता है घर
इस गांव में आज भी चलता है राजा का राज, क्या नहीं माना जाता देश का कानून?
इस गांव में आज भी चलता है राजा का राज, क्या नहीं माना जाता देश का कानून?
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
भारत का सबसे पहला बैंक कौन सा था, क्या आज भी करता है काम?
भारत का सबसे पहला बैंक कौन सा था, क्या आज भी करता है काम?

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget