एक्सप्लोरर

'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था', संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई

Sanjay Dutt on statement: संजय दत्त का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने 'भारत में शांति नहीं महसूस होने' वाला बड़ा बयान दिया था. इस पर उन्होंने अब सफाई दी है.

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपने हालिया बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं, जिसे राजनीतिक व्यंग से जोड़ा जा रहा है. दरअसल, एक्टर ने हाल ही में शेखर टुनाइट शो में देश के हालातों पर चिंता जताई. अभिनेता ने इस दौरान देश के हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत के लोग बहुत अच्छे हैं लेकिन देश में वो अब वो शांति नहीं रही. इस बयान पर एक्टर ने सफाई भी दी है.

संजय दत्त ने जब देश के हालातों पर चिंता जताई तो वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए. इसके बाद उन्हें अपने इस बयान पर सफाई दी है. एक्टर ने अपने बयान को गांधीगिरी वाला कॉन्सेप्ट बताया है और सफाई देते हुए कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मकसद नहीं था. चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कहा.

संजय दत्त ने अपने बयान पर दी सफाई

संजय दत्त का बयान जब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए तो इस पर एक्टर ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है और इस दौरान उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी. संजय दत्त ने लिखा, 'मैं साफ करना चाहता हूं कि मेरा मकसद कभी भी किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, नाराज करना या उनका अनादर करना नहीं था.'

संजय दत्त ने बताया- गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट

संजय दत्त आगे लिखते हैं, 'मेरी बातें पहले से ही तय की गई थी, जिसे मैंने बातचीत के दौरान कहा था. इसका मकसद हल्का-फुल्का और मजाकिया माहौल बनाना था. इसके पीछे की भावना वैसी ही थी जैसे मुन्ना भाई जैसी फिल्मों में मजाक और व्यंग्य देखने को मिलता है. खासकर गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट, जिसका मकसद प्यार, अपनापन, एकजुटता और सद्भावना का संदेश देना था. अफसोस की बात है कि मेरी बातों का मतलब उस संदर्भ से हटकर निकाला गया, जिसमें वो कही गई थी.

यह भी पढ़ें: 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'आवारापन 2' समेत 4 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

क्या बोले थे संजय दत्त?

संजय दत्त ने शेखर सुमन के शो में देश की शांति और भाईचारे पर अपने विचार रखे. इस दौरान भारत के लोगों को बड़ा दिलवाला भी कहा साथ ही शांति को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए. एक्टर ने कहा, 'इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं. यहां शांति होनी चाहिए. मुझे अब हमारे देश में वो शांति महसूस नहीं होती. हम भारतीय बड़े दिल वाले और महमाननवाज होते हैं हमने बहुत कुछ दिया है और हमें हमेशा ऐसा ही रहना चाहिए. मैं शिवाजी से प्रार्थना करता हूं कि वो दिन जल्द वापस आए.' इसके अलावा भी संजय दत्त ने पीएम होते तो क्या करते? इस पर भी विचार रखा. पीएम के विदेशी दौरे पर भी तंज कसा है.

बहरहाल, अगर संजय दत्त के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्टर फिल्म 'खलनायक 2' और 'वास्तव 2' में भी नजर आने वाले हैं. उनकी इस रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि
'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज हमारे साथ रहती है', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज साथ रहती है', अमिताभ बच्चन ने किया नाना पाटेकर को याद
'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर
'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर
Nana Patekar Death News Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Advertisement

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget