एक्सप्लोरर

कभी सोचा है चिप्स के ऊपर क्यों बनी होती है लाइनें? डिजाइन नहीं...यह है इसकी वजह

Lines On Chips: आपने बहुत से चिप्स के ऊपर zigzag लाइनें बनी हुई देखी होंगी. क्या आप जानते हैं ये किसलिए बनाई जाती हैं. दरअसल, इनका सीधा संबंध चिप्स के स्वादिष्ट होने से होता है.

Facts Related to Chips: भारत में लोगों की कोई भी पार्टी या पिकनिक चिप्स के बिना अधूरी रहती है. पैकेट में बंद चिप्स भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला फूड प्रोडक्ट्स में से एक है. आज घर से निकलते ही आपको जो सबसे पहली शॉप मिलेगी उसपर ये चिप्स के पैकेट जरूर डिस्प्ले किए हुए मिलेंगे. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को चिप्स अच्छे लगते हैं. भारत में चिप्स का स्नैक्स के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. चिप्स खाने के दौरान आपने गौर किया होगा कि ज्यादातर चिप्स के ऊपर जिगजैग डिजाइन में लाइनें बनी होती हैं. इन लाइनों को देखकर अधिकतर लोगों को यही लगता है कि ये लाइनें डिजाइन के लिए बनी हुई होती हैं. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो आप गलत हैं...अब आपके मन में सवाल आया होगा कि अगर ये लाइनें डिजाइन के लिए नही होती तो फिर क्यों होती हैं? आइए हम आपको इसके पीछे का राज बताते हैं.

इसलिए बनी होती है लाइनें 
चिप्स के ऊपर बनी zig-zag लाइनों का कारण डिजाइन नही होता है. इसका कारण चिप्स के स्वाद से जुड़ा है. दरअसल, 90 के दशक तक आलू के चिप्स को घरेलू तौर पर ही बनाया जाता था. तब चिप्स पर इस तरह की कोई लाइन नहीं होती थी. यह लाइनें आपको मसालेदार चिप्स के ऊपर ही बनी मिलेगी. आज भी बहुत से चिप्स आते हैं जिनके ऊपर लाइनें नही बनी होती, लेकिन उनका स्वाद खाने में थोड़ा फीका होता है. अब आप सोच रहे होंगे कि इन लाइनों का मसालों से क्या लेना देना है? 

चिप्स को स्वादिष्ट रखती हैं ये लाइनें
दरअसल, चिप्स के ऊपर लाइनें इसलिए बनाई जाती हैं ताकि उनपर मसालें रुक सकें और चिप्स खाने में स्वादिष्ट और मसालेदार लगें. चिप्स को स्वादिष्ट बनाने के लिए जिन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, वे इन लाइनों के भीतर ही जमा रह जाते हैं और चिप्स खाने में स्वादिष्ट लगते हैं. अगर ये लाइनें नही होंगी तो चिप्स पर मसालें नहीं रुकेंगे और उनके स्वाद में फर्क आ जायेगा. इन लाइनों के कारण ही किसी फ्लेवर के चिप्स के हर पैकेट के हर चिप्स का स्वाद एक जैसा रहता है.

इसके अलावा इन लाइनों को बनाने का एक कारण यह भी है ताकि चिप्स स्लिप ना हों. इसी के साथ चिप्स को ज्यादा क्रंची बनाने के लिए भी ये लाइंस बनाई जाती हैं,  इससे लोग चिप्स के क्रंच का आनंदपूर्वक लुफ्त ले पाते हैं.

यह भी पढ़ें -

बड़े-बड़े शोरूम में क्यों नहीं होती खिड़कियां? वजह जान आप भी कहेंगे- ये तो पहले कभी सोचा नहीं था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या पुलिस व्यवस्था को किया जा सकता है भंग, जानें किसके पास है यह पावर?
क्या पुलिस व्यवस्था को किया जा सकता है भंग, जानें किसके पास है यह पावर?
कितना खतरनाक है गोल्डी बराड़, क्यों FBI ने किया इसे मोस्ट वांटेड घोषित?
कितना खतरनाक है गोल्डी बराड़, क्यों FBI ने किया इसे मोस्ट वांटेड घोषित?
क्या होता है डेथ कैप मशरूम, केतन की मौत से पहले सिया ने क्यों किया था इसे सर्च?
क्या होता है डेथ कैप मशरूम, केतन की मौत से पहले सिया ने क्यों किया था इसे सर्च?
इस मुगल बादशाह के लिए बना था 400 कमरों का यह महल, हमेशा रहा खाली
इस मुगल बादशाह के लिए बना था 400 कमरों का यह महल, हमेशा रहा खाली

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'मैं कुछ...' राजा वडिंग के इस्तीफे के दावों पर सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया
'मैं कुछ...' राजा वडिंग के इस्तीफे के दावों पर सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया
‘ज्ञानेश कुमार BJP का एजेंट था, है और रहेगा’, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का गंभीर आरोप
‘ज्ञानेश कुमार BJP का एजेंट था, है और रहेगा’, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का गंभीर आरोप
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से बाहर निकाले गए राजपाल यादव, हुई बेइज्जती?
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से बाहर निकाले गए राजपाल यादव, हुई बेइज्जती?
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
Embed widget