एक्सप्लोरर

जींस पर हर तरफ क्यों बने होते हैं कॉपर के बटन, जवाब नहीं जानते होंगे आप

जींस पहनते समय क्या आपने कभी ये गौर किया है कि उसमें हर तरफ कॉपर बटन क्यों बने होते हैं? यदि नहीं तो चलिये जान लेते हैं.

जींस, ये फैशन की दुनिया में एक ऐसा कपड़ा है जो समय के साथ खुद को लगातार अपडेट करता रहता है. इसका डिजाइन और स्टाइल बदलते रहते हैं, लेकिन एक चीज जो हमेशा से इसकी पहचान रही है और वो हैं इसके कॉपर के बटन. आपने कभी सोचा है कि जींस पर कॉपर के बटन ही क्यों लगाए जाते हैं? क्या इसके पीछे कोई खास वजह है? तो चलिए आज हम जानते हैं कि जींस के साथ कॉपर बटन का नाम कैसे जुड़ा और इसका इतिहास क्या है.

कब हुआ था जींस का अविष्कार?

जींस के आविष्कार का श्रेय जैकब डेविस को जाता है. 19वीं सदी के मध्य में डेविस एक टेलर थे जो खेत मजदूरों के लिए मजबूत पैंट बनाते थे. उन्होंने देखा कि खेत मजदूरों के कपड़े बहुत जल्दी फट जाते हैं, खासकर जेबों के आसपास. इस समस्या का समाधान ढूंढने के लिए, डेविस ने कॉपर के रिवेट्स का इस्तेमाल करना शुरू किया. ये रिवेट्स उन जगहों पर लगाए जाते थे जहां कपड़े पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता था, जैसे कि जेबों के कोने और बटनहोल पर.

यह भी पढ़ें: दुनिया के इन देशों में लोग कोबरा खाकर कर जाते हैं हजम, सुनकर नहीं कर पाएंगे यकीन

क्यों लगाए जाते हैं कॉपर रिवेट्स?

कॉपर रिवेट्स का इस्तेमाल करने के पीछे कई कारण थे. सबसे पहला कारण था टिकाऊपन. बता दें कॉपर एक बहुत ही मजबूत धातु है. इसमें जंग भी कम लगती है. इसलिए कॉपर के रिवेट्स कपड़ों को अधिक टिकाऊ बनाते थे. इसके अलावा रिवेट्स कपड़े के अलग-अलग हिस्सों को एक साथ जोड़कर उन्हें मजबूत बनाते थे. इससे कपड़े फटने की संभावना कम हो जाती थी. साथ ही कॉपर के रिवेट्स न केवल कपड़ों को मजबूत बनाते थे बल्कि उन्हें एक अनूठा रूप भी देते थे. ये रिवेट्स जींस को एक औद्योगिक और मजबूत लुक देते हैं.

यह भी पढ़ें: यहां जिंदा मगरमच्छ को पकाकर खा जाते हैं लोग, इतने रुपये किलो में मिलता है खून

कॉपर बटन से क्या है लिवाइस का कनेक्शन?

जैकब डेविस ने जींस को बनाने के लिए और पेटेंट कराने के लिए लिवाइस कंपनी से कांटेक्ट किया. लिवाइस कंपनी ने डेविस के अविष्कार को पसंद किया और फिर लिवाइस और डेविड ने मिलकर जींस का उत्पादन शुरू कर दिया. इसके बाद लिवाइस कंपनी ने डेविस के डिजाइन में कुछ बदलाव करने के बाद जींस पर कॉपर के बटन लगाना शुरू कर दिया. बता दें आज के समय में कॉपर के बटन जींस के अलावा कई कपड़ों पर लगाए जाते हैं. इस तरह के कपड़े अब फैशन स्टेटमेंट बनकर सामने आए हैं. जो रफ एंड टफ लुक देने में मदद करते हैं. साथ ही ये बटन औद्योगिक क्रांति में मजदूरों की याद दिलाते हैं.

यह भी पढ़ें: आचार संहिता में कैसे चलती है सरकार, जानें किन चीजों पर होती है पाबंदी और किसके इशारों पर काम करती है पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget