एक्सप्लोरर

बॉर्डर पर लगी कंटीली तारों पर क्यों टांगी जाती हैं खाली बीयर की बोतल? ये है वजह  

भारतीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए बीएसएफ के जवान हमेशा तैनात रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये जवान बॉर्डर पर लगे कंटीले तारों पर बीयर की खाली बोतलों को क्यों टांगते हैं. जानिए वजह.

भारतीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान तैनात रहते हैं. आपने फोटोज और वीडियो में कई बार देखा होगा कि बॉर्डर की सुरक्षाओं के लिए कंटीले तारों से घेराबंदी की गई है. लेकिन क्या आपने ध्यान दिया है कि कई बार इन कंटीले तारों पर कांच की खाली बीयर की बोतल टांगी जाती हैं. आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताएंगे. 

बॉर्डर

देश की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के जवान हमेशा तैयार रहते हैं. इसके अलावा बीएसएफ ने देश की सीमाओं पर कंटीले तारों से घेराबंदी की हुई है, जिससे कोई भी घुसैपैठ देश में घुस नहीं सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दी के मौसम में कोहरा और धुंध इतना ज्यादा होता है कि बॉर्डर के पास कुछ भी दिखता नहीं है. इस दौरान सुरक्षाबलों के जवान पहरा और बढ़ा देते हैं. लेकिन इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल के जवान एक और देसी तकनीक का इस्तेमाल करते हैं. जी हां, सीमा सुरक्षा बल के जवान बार्डर पर लगे कंटीले तारों पर खाली बीयर की बोतलों को टांग देते हैं, ये बीयर की बोतल जवानों के लिए एक अलार्म की तरह काम करता है. 

बियर की खाली बोतल

बता दें कि बीएसएफ ने राजस्थान से जम्मू तक तारबंदी पर कुछ-कुछ दूरी पर खाली बोतलें टांगी हुई हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है कि अगर कोई तारों को छूता है, तो बोतल टकराकर बजने लगती हैं. जिससे हमारे जवान अलर्ट हो जाते हैं. इतना ही नहीं अगर कोई घुसपैठ जबरन तार पार करके बार्डर में घुसने की कोशिश करता है तो बोतल बजने के साथ गिर भी सकती हैं, इससे जवानों को पता चल जाता है कि कोई घुसपैठ हमारी देश की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा है. 

पाकिस्तान और भारत का बॉर्डर कितना लंबा है?

जानकारी के मुताबिक भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की कुल लंबाई 3323 किमी है. इस बॉर्डर को अगर राज्यों के हिसाब से बांटा जाएगा तो जम्मू-कश्मीर-पाकिस्तान बॉर्डर की लंबाई 1225 किमी, राजस्थान-पाकिस्तान बॉर्डर की लंबाई 1037 किमी, पंजाब-पाकिस्तान बॉर्डर की लंबाई 553 किमी और गुजरात-पाकिस्तान बॉर्डर की लंबाई 508 किमी है. इन सभी बॉर्डर पर कुछ-कुछ दूरी पर चौकियां बनी हुई है, जहां हमारे देश की जवान अलग-अलग शिफ्ट में रात दिन चौकन्ना होकर पहरा देते हैं.

घुसपैठ

पाकिस्तानी सीमा की तरफ से आतंकवादी और तस्कर दोनों ही तरह के दुश्मन भारतीय सीमा में कई बार घुसपैठ की कोशिश करते हैं. लेकिन इनसे निपटने के लिए भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवान हमेशा ही तैयार बैठे रहते हैं और 24 घंटा इन बॉर्डर पर जवानों की गश्त जारी रहती है.  

ये भी पढ़ें: किस वजह से पॉजिटिव आता है डोपिंग टेस्ट? जानें अरशद नदीम के मामले में क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget