एक्सप्लोरर

किस वजह से पॉजिटिव आता है डोपिंग टेस्ट? जानें अरशद नदीम के मामले में क्या हुआ

पेरिस ओलंपिक 2024 में अरशद नदीम ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था. लेकिन दावा किया जा रहा है कि उनका डोप टेस्ट पॉजिटिव आया था. जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई.

पेरिस ओलंपिक 2024 में इस बार पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है. लेकिन उनके गोल्ड मेडल जीतने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक नया बवाल शुरू हो गया है. सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि अरशद नदीम के गोल्ड जीतने के बाद उनका डोप टेस्ट कराया गया था, जिसमें सामने आया है कि उन्होंने नशीले पदार्थ का सेवन किया था. आज हम आपको बताएंगे कि कोई भी खिलाड़ी डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव कब आता है. 

क्या है डोप टेस्ट?

पहले ये जानते है कि डोप टेस्ट क्या होता है. बता दें कि डोप टेस्ट दुनिया के लगभग सभी स्पोर्ट्स इवेंट्स में करवाया जाता है. इस जांच को करने के लिए आमतौर पर पेशाब और रक्त का सैंपल लिया जाता है. दरअसल इस जांच का उद्देश्य यह जानना होता है कि किसी एथलीट ने कोई ड्रग, ताकत बढ़ाने की टैबलेट या कोई और नशीला पदार्थ का सेवन करके तो गेम में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. इतना ही नहीं इस बार पेरिस ओलंपिक में भी कुछ खिलाड़ी डोपिंग के दोषी पाए जा चुके हैं. 

सोशल मीडिया पर दावा?

बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग विशेष तौर पर पाकिस्तान के अरशद नदीम के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग कर रहे हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि नदीम ने ओलंपिक में नशीले पदार्थ का सेवन करके भाला फेंका था. वहीं कुछ यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि नदीम का चेहरा देखकर लग रहा है कि उन्होंने कुछ नशा किया था. सोशल मीडिया पर नदीम को ट्रोल किया जा रहा है. 

नीरज चोपड़ा को गोल्ड देने की मांग

बता दें कि खेलों में डोप टेस्ट करवाने की प्रथा बहुत लंबे समय से चल रही है. अक्सर मेडल जीतने के बाद एथलीटों का तुरंत डोप टेस्ट करवाया जाता है. वहीं जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा समाप्त होने के बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम के साथ भारत के नीरज चोपड़ा और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स का भी डोप टेस्ट करवाया गया था. इस दौरान मैदान में रहते ही उनकी जांच की रिपोर्ट भी आ गई थी, अगर रिपोर्ट्स में कुछ गड़बड़ होता तो ओलंपिक कमेटी उसी वक्त नदीम के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें खेल से बाहर करती और नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल दिया जाता. 

डोप टेस्ट पॉजिटिव

खेलों में डोप टेस्ट कराना आम प्रकिया है. लेकिन बता दें कि किसी भी खिलाड़ी का अगर डोप टेस्ट पॉजिटिव आता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती है और उसे खेल बाहर कर दिया जाता है. इतना ही नहीं अगर खिलाड़ी ने कोई नशीले पदार्थ का सेवन करके मेडल जीता है, तो मेडल वापस लिया जाता है. लेकिन अरशद नदीम को लेकर किया जा रहा सभी दावा गलत है. 

ये भी पढ़ें: अंतरिम सरकार और चुनी हुई सरकार में क्या होता है अंतर? ताकत में क्या है फर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
चीन में कभी नहीं होगी अनाज की कमी, इसे कैसे मुमकिन कर रहा ड्रैगन?
चीन में कभी नहीं होगी अनाज की कमी, इसे कैसे मुमकिन कर रहा ड्रैगन?
हवाई जहाज के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन, क्यों नहीं होता हवा का इस्तेमाल?
हवाई जहाज के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन, क्यों नहीं होता हवा का इस्तेमाल?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget