एक्सप्लोरर

ज्यादातर सफेद होते हैं हवाई जहाज! बाकी रंग के क्यों नहीं

Facts about airplane: आपने गौर किया होगा कि हवाई जहाज का रंग ज्यादातर सफेद होता है. दरअसल, इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण है, जो यात्रियों की सुरक्षा से भी जुड़ा है. आइए जानते हैं.

Colour Of Aeroplane: हवाई जहाज यात्रा का एक सुखद, सुगम और समय की बचत करने वाला साधन है. बहुत से लोग नियमित तौर पर देश-विदेश की हवाई यात्राएं करते रहते हैं. लेकिन, देश में बहुत बड़ी संख्या या कहें कि ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो अभी तक हवाई जहाज में नहीं बैठे हैं. हालांकि, आसमान में उड़ते हवाई जहाज को देख वो भी अपने मन के किसी कोने में बादलों के बीच उड़ने की ख्वाहिश लिए बैठे हैं.

चाहे किसी ने हवाई जहाज की यात्रा की भी न हो या फिर वो लोग जिन्होंने इसके सफर का लुफ्त उठाया है, सभी ने एक बात पर गौर जरूर किया होगा कि हवाई जहाज का रंग ज्यादातर सफेद ही होता है. यह सच में एक आश्चर्य वाली बात कि ऐसा क्यों किया जाता है? स्कूल बस और टैक्सी आदि का रंग पीला होता है, जिससे की वह भीड़ में भी दूर से ही दिखाई दे जाए. JCB सहित खदानों में काम करने वाली दूसरी मशीनों का रंग भी पीला होता है ताकि वह अंधेरे में भी आसानी से दिखाई पड़ जाए. अब एक सवाल यह भी बनता है कि क्यों फिर आसमान की ऊंचाई पर तेजी से उड़ने वाले हवाई जहाज का रंग भी पीला नहीं किया गया? इसको सफेद रखने पीछे क्या राज है? आइए आज हम आपको बताते हैं..

तापमान रहता है नियंत्रित
दरअसल, सफेद रंग सूरज की रोशनी या उसके ताप को लगभग 99 फीसदी तक परावर्तित कर देता है. जैसा कि गर्मी के मौसम में भी लोगों को सफेद कपड़े पहनने का सुझाव दिया जाता है. क्योंकि सफेद कपड़े पहनने से गर्मी कम लगती है. यहां भी यही लॉजिक काम करता है. हवाई जहाज का सफेद रंग उस पर पड़ने वाली ज्यादातर सूरज की किरणों को परावर्तित कर देता है. इससे हवाई जहाज गर्म नहीं होता है और उसके तापमान नियंत्रित रहता है. हवाई जहाज खुले आसमान में रहता है जिस कारण उस पर हर समय धूप पड़ती रहती है. ऐसे में सफेद रंग उसको गर्म होने से बचाता है.

टूट-फूट या डेंट आसानी से नजर आ जाते हैं
हवाई जहाज यात्रा का बहुत ही संवेदनशील साधन है. इसमें थोड़ी सी भी समस्या के नतीजे बहुत खतरनाक हो सकते हैं. ऐसे में इसमें होने वाली छोटी से छोटी टूट-फूट या डेंट के बारे में पता होना बेहद जरूरी होता है, जिससे समय रहते उसे ठीक कर लिया जाए. बाकी रंगों की तुलना में सफेद रंग पर डेंट या कोई दरार आसानी दिखाई पड़ जाते हैं. हवाई जहाज को सफेद रंग से रंगने का एक यह भी कारण है.

और भी वजह
सफेद रंग हल्का रंग भी होता है और इसकी अच्छी विजिबिलिटी भी एक कारण है. सफेद रंग को देखने में ज्यादा समस्या नहीं होती है इसलिए किसी आसमानी दुर्घटना के होने की संभावना भी कम हो जाती है.

यह भी पढ़ें -

ईवीएम की असली कीमत क्या होती है, जिस EVM के जरिए आप वोट देते हैं उसे कौन बनाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget