एक्सप्लोरर

भारत में सबसे पहले किसने पहनी थी ब्रा, देश में कैसे हुई थी इसकी एंट्री?

हम हर रोज इतने सारे सामान का उपयोग करते हैं, लेकिन उसके बावजूद उसका इतिहास नहीं जानते हैं. ऐसे ही महिलाओं के आम जीवन का हिस्सा ब्रा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे पहले ब्रा कौन पहना था.

हम आम जिंदगी में अक्सर ऐसी कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिनका एक लंबा और पुराना इतिहास होता है. इतना ही नहीं हम कई ऐसी चीजें हर रोज इस्तेमाल करते हैं, जिसका पूरा नाम भी हम नहीं जानते हैं. महिलाओं के जीवन में हर रोज इस्तेमाल करने वाली, ऐसा ही ब्रा है. ये महिलाओं की आम जिंदगी का हिस्सा तो है, लेकिन बहुत से लोग इसके बारे में जानते भी नहीं है. आज हम आपको इसका इतिहास और भारत में इसका सबसे पहले इस्तेमाल कब हुआ बताएंगे. 

ब्रा का इतिहास

बता दें कि ब्रा का इतिहास लगभग 500 साल पुराना बताया जाता है. इसका इतना लंबा इतिहास रहा है कि इस दौरान इसके कई नाम भी बदले हैं. इतिहास के मुताबिक मिस्त्र की महिलाएं सदियों से ब्रा पहनती आ रही हैं. उस समय वो चमड़े से बनी ब्रा पहना करती थी. हालांकि इसे पहनना महिलाओं के लिए काफी मुश्किल वाला काम था. इसके अलावा ग्रीक और युनानी सभ्यता में साधारण ब्रेस्ट बैंड पहनने का जिक्र मिलता है. हालांकि भारत में इसका इतिहास बहुत अधिक पुराना नहीं है. भारत में शुरुआत से अपने तन को ढंकने के लिए महिलाएं साड़ियों का इस्तेमाल करती आई हैं.
इतिहास के मुताबिक 12वीं शताब्दी में ब्रा की जगह धातु से बने कार्सेट ने ली थी. ये 19वीं शताब्दी तक जारी था. जिसके बाद 1890 के दशक तक कई देशों की महिलाओं द्वारा कपड़े से बने कार्सेट पहने जाने लगे थे. ये दिखने में जैकेट की तरह होते थे. हालांकि ये इतने टाइट होते थे कि डॉक्टरों ने इसके पहनने को लेकर चेतावनी दी थी. इसे पहनने से महिलाओं को चक्कर आने जैसी समस्याएं होती थी. ऐसे में इसका इस्तेमाल 1900 के दशक तक पूरी तरह से बंद हो गया था.

कहां से आया ब्रा शब्द?

ब्रा शब्द का चलन फ्रांस से आया था. बीबीसी कल्चर में छपे एक लेख के मुताबिक पहली मॉडर्न ब्रा फ्रांस में बनाई गई थी. इसका नाम ‘brassiere’ शब्द से आया है. जो एक फ्रेंच शब्द है. इसका अर्थ होता है शरीर का ऊपरी हिस्सा. लाइफ पत्रिका के मुताबिक 30 मई 1869 को फ्रांस की हर्मिनी कैडोल ने एक कॉर्सेट को दो टुकड़ों में काटकर अंडरगार्मेंट्स बनाए थे. इस अंडरगार्मेंट को कॉर्सेलेट जॉर्ज नाम दिया गया था, जिसका ऊपरी हिस्सा बाद में ब्रा की तरह पहना और बेचा जाने लगा था. आज भी इसे इसी नाम से पुकारते हैं. 

भारत में ब्रा का इतिहास

भारत में ब्रा को लेकर इतिहास काफी पुराना है. ईसा पश्चात पहली शताब्दी में विजयनगर शासक हर्षवर्धन के राज में महिलाएं कंचुकी पहनती थीं. इसके अलावा साल 1237 में बसावपुरान में कंचुकी के प्रमाण मिले हैं. माना जाता है कि कंचुकी का ही रूप ब्रा है. मुगलकाल के समय महिलाएं इस तरह के वस्त्रों को खूब पहनती थी. हालांकि भारत में सबसे पहले ब्रा कौन पहना था, ये कहना मुश्किल है. इसको लेकर कोई प्रमाण नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Tea: हिंदुस्तानियों को दिन में बार-बार चाहिए चाय, मगर जानते हैं चाय के इस्तेमाल में हम कितने देशों से पीछे हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
जीरो एफआईआर क्या होती है, केरल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ हुई दर्ज?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
क्या दूसरे देशों में भी होता है SIR, जानें कहां-किसके पास ये जिम्मेदारी?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?
फ्रांस में कितनी बढ़ गई महंगाई, भारत से कितनी ज्यादा या कम?
नवंबर में दिल्ली में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण, किसी और शहर में क्यों नहीं?
नवंबर में दिल्ली में ही क्यों बढ़ता है प्रदूषण, किसी और शहर में क्यों नहीं?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget