एक्सप्लोरर

Tea: हिंदुस्तानियों को दिन में बार-बार चाहिए चाय, मगर जानते हैं चाय के इस्तेमाल में हम कितने देशों से पीछे हैं?

भारत में अधिकांश लोगों की सुबह चाय के साथ ही होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय पीने के मामले में दुनियाभर में भारत किस नंबर पर है? जानिए चाय के उत्पादन और उपभोग करने में किस नंबर पर है भारत.

अक्सर लोग कहते हैं कि सुबह की शुरूआत चाय से हो जाए तो मजा आ जाएगा. इतना ही नहीं कुछ लोगों को तो सुबह उठने के साथ ही चाय चाहिए होती है. इसे कुछ लोग बेड टी भी कहते हैं. भारत में तो चाय एक मील की तरह है, जिसे दिनभर में लोग कई बार पीते हैं, क्योंकि बिना चाय के उनका दिन नहीं बीतता है. कुछ लोगों को लगता है कि भारत में सबसे ज्यादा चाय पिया जाता है. लेकिन असल में ऐसा नहीं है. आज हम आपको बताएंगे कि भारत से ज्यादा किन देशों में चाय पिया जाता है.

चाय

भारत में तो सुबह से लेकर रात सोने तक लोग चाय पीते हैं. भारत में अधिकांश लोगों को दूध वाली चाय पसंद है, उसके बिना उनकी सुबह नहीं होती है. लेकिन दुनियाभर में चाय का सेवन करके मामले में भारत बहुत पीछे है. जी हां, भारत से ज्यादा भी कई देशों में चाय पिया जाता है. 

चाय उत्पादन

पहले ये जानते हैं कि किन-किन देशों में सबसे ज्यादा चाय का उत्पादन होता है. बता दें कि चाय उत्पादन के मामले में चीन सबसे ऊपर है. चीन में कुल चाय उत्पादन का 68 फीसदी चाय होता है. इसके बाद भारत उत्पादन के मामले में दूसरे नंबर पर है. भारत में हर साल 1,208,780 मिलियन टन चाय का उत्पादन होता है. इसके बाद तीसरे नंबर पर केन्या में सबसे ज्यादा चाय उत्पादन होता है. केन्या के बाद श्री लंका में सबसे ज्यादा चाय उगाया जाता है, यहां हर साल 340,200 टन चाय का उत्पादन होता है. चाय उत्पादन के मामले में तुर्की पांचवे नंबर पर है और चाय पीने यानी कंजप्शन के मामले में तुर्की नंबर वन पर है.   

चाय पीने में सबसे आगे कौन?

 अब सवाल ये है कि चाय का सेवन करके मामले में सबसे आगे कौन सा देश है? बता दें कि चाय का सेवन करने के मामले में इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तुर्की का है. टर्की में लोग सबसे ज्यादा चाय पीते हैं. टर्की में हर व्यक्ति सालभर में 6.9 पाउंड चायपत्ती का सेवन कर लेता है. इसके बाद लिस्ट में आयरलैंड का नाम है, जहां का कंजप्शन 4.8 पाउंड प्रति व्यक्ति है. इसके बाद यूके, रूस, मोरक्को, न्यूजीलैंड, इजिप्ट, पोलैंड, जापान, सऊदी अरब, साउथ अफ्रीका का नाम है. बता दें कि भारत का नाम टॉप 25 के बाद आता है. भारत चाय के कंजप्शन में 27वें स्थान पर है.
 

ये भी पढ़ें: Permanent Tattoo: क्या पूरी तरह मिट सकता है परमानेंट टैटू, हमेशा के लिए हटाने के लिए करना होगा ये काम

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Sansad March: प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
Iran US Conflict: अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
CJP Protest: भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?
भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget