एक्सप्लोरर

दुनिया में हर इंसान जानता है इस शख्स की गर्लफ्रेंड का नाम, आप भी जानते हैं

क्या आपने सुना है किसी ऐसी प्रेम कहानी के बारे में जिसमें प्रेमी का एक अविष्कार उसकी प्रेमिका के नाम को इतना लोकप्रिय कर दे कि उसका नाम पूरी दुनिया जान ले.

प्रेम में पड़ा इंसान अपनी प्रेमिका के लिए क्या-क्या कर सकता है, इसका अंदाजा आप इस खबर से लगा सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसी प्रेमिका की कहानी बताएंगे, जिसके प्रेमी ने कुछ ऐसा किया कि आज उसकी प्रेमिका का नाम हर इंसान दिन में कई बार लेता है. चलिए अब आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं.

किसकी है ये प्रेम कहानी

दरअसल, हम बात कर रहे हैं टेलीफोन का आविष्कार करने वाले अलेक्जेंडर ग्राहम बेल की. साल 1876 में जब उन्होंने टेलीफोन का आविष्कार किया तो सबसे पहला फोन उन्होंने अपनी प्रेमिका मारग्रेट हैलो को किया और फोन उठते ही उनके मुंह से जो सबसे पहला शब्द निकला वो 'हैलो' था.

कहा जाता है कि यहीं से पूरी दुनिया में ये चलन हो गया कि फोन उठाने के बाद लोग हैलो बोलेंगे. आज भी जब कोई फोन उठाता है तो उसका सबसे पहला शब्द हैलो ही होता है. इस तरह से ग्राहम बेल ने अपनी प्रेमिका को इतना लोकप्रिय कर दिया कि आज दुनिया का हर इंसान उनका नाम जानता भी है और दिन में कई बार लेता भी है. हालांकि, ये कहानी सोशल मीडिया की देन है. इसका असलियत से कोई लेना देना नहीं है. चलिए अब आपको पहले फोन कॉल की सच्चाई बताते हैं.

ग्राहम बेल ने पहला फोन किसे किया था

ब्रिटेन की लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जब 7 मार्च 1876 को ग्राहम बेल को टेलीफोन का पेटेंट मिला तो उन्होंने सबसे पहला फोन अमेरिका में अपने पार्टनर थॉमस वाटसन को किया था. इसी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ग्राहम बेल ने फोन उठन के बाद हैलो नहीं बल्कि Ahoy बोला था. ये डच भाषा का एक शब्द है, जिसका मतलब होता है किसी का अभिवादन करना.

तो फिर ये हैलो कहां से आया

हैलो शब्द को जब आप ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी पर देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि ये शब्द पुराने जर्मन शब्द हाला से बना है. फ्रांसीसी में इस शब्द को होला कहते हैं. इसका मतलब होता है कैसे हो. वहीं इस शब्द का सबसे पहले लिखित रूप में अगर कहीं जिक्र मिलता है तो वह 1833 में मिलता है. हालांकि, हैलो को पूरी दुनिया में लोकप्रिय का बल्ब का आविष्कार करने वाले थॉमस अल्वा एडिसन ने. उन्होंने जब 1877 में बल्ब का आविष्कार किया तो पिट्सबर्ग की 'सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट एंड प्रिंटिंग टेलीग्राफ कम्पनी' के अध्यक्ष टीबीए स्मिथ को एक पत्र लिखा और उनसे कहा कि टेलीफ़ोन पर पहले शब्द के रूप में 'Hello' बोला जाना चाहिए. कहा जाता है कि इसके बाद से ही हैलो शब्द का चलन पूरी दुनिया में हो गया.

ये भी पढ़ें: लाइव स्ट्रिमिंग किया और 12 दिनों तक जगा रहा, जानिए किसके नाम है सबसे अधिक दिन जागने का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget