एक्सप्लोरर

इस राज्य में मक्के से बनती है व्हिस्की, जानिए फिर बाजार में ये कितने रुपये की बिकती है?

मक्के के बारे में कौन नहीं जानता है. अधिकांश लोगों ने मक्के से बने अलग-अलग फूड भी खाए होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में मक्के से व्हिस्की भी बनती है. जानिए कहां और कैसे बनती है ये व्हिस्की.

नागालैंड भारत में मक्का के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है. बता दें कि यहां मक्का की फसल चावल के बाद दूसरे स्थान पर है. य़हां पर मक्के से जुड़े बहुत सारे प्रोडक्ट बनते हैं, जिसमें व्हिस्की बनाना भी शामिल है. ये सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन यहां पर सच में मक्के से व्हिस्की बनाया जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि नागालैंड में कैसे मक्के से व्हिस्की बनता है.   

अनाज से बनती है शराब 

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक विक्की चंद रेडियंट मैन्युफैक्चरर्स चलाते हैं. जो उत्तर-पूर्व की सबसे बड़ी डिस्टिलरीज में से एक है. जानकारी के मुताबिक विक्की चंद ने 1970 के दशक में दीमापुर में एक शराब की दुकान से छोटी शुरुआत की थी. आज उनके पास कार्बी आंगलोंग के खटखटी में एक डिस्टिलरी है, जो प्रति दिन अनाज से 50,000 लीटर से अधिक स्पिरिट का उत्पादन करती है. उनके पास राज्य में दो बॉटलिंग प्लांट हैं. बता दें कि यह डिस्टिलरी नागालैंड के साथ असम की सीमा से केवल कुछ ही दूरी पर है.

मक्के की व्हिस्की

विक्की चंद ने 2019 के अंत में असम में कैसल हिल डार्क नाइट लॉन्च की थी. यह व्हिस्की 100 फीसदी कॉर्न यानी मक्के से बनी थी. लेकिन फिर कोविड आने की वजह से उन्होंने इसको दूसरे राज्यों तक नहीं पहुंचाया था. लेकिन जानकारी के मुताबिक उनकी कॉर्न व्हिस्की इस साल के मध्य तक महाराष्ट्र और गोवा में उपलब्ध होगी. हालांकि अभी ये व्हिस्की सिर्फ असम में उपलब्ध है.

अमेरिका में 300 सालों से बन रही मक्के से व्हिस्की

अमेरिकी 300 से अधिक वर्षों से मकई से व्हिस्की बना रहे हैं. बता दें कि अमेरिका में 100 प्रतिशत मकई व्हिस्की जैसे बालकोंस बेबी ब्लू के साथ-साथ उच्च मकई बॉर्बन भी मिलेंगे. संयुक्त राज्य अमेरिका में कॉर्न व्हिस्की की कानूनी परिभाषा कम से कम 80 प्रतिशत मकई के साथ फर्मेटेंड मैश वाली एक स्पिरिट है.

नॉर्थ-ईस्ट की सबसे ज्यादा बिकने वाली व्हिस्की

2013 में डिस्टिलरी ने कैसल हिल रेयर रिजर्व व्हिस्की पेश की थी. जो साइट पर उत्पादित ताजा स्पिरिट और स्कॉटलैंड से स्कॉच माल्ट का मिश्रण था. इसके बाद उन्होंने मकई और टूटे चावल से बने अनाज को परिपक्व करने के बाद 2019 और 2021 में कैसल हिल डार्क नाइट 2 और कैसल हिल डार्क नाइट 4 लांच किया था. जानकारी के मुताबिक कैसल हिल्स डार्क नाइट नॉर्थ-ईस्ट की सबसे ज्यादा बिकने वाली व्हिस्की है. बता दें कि दो साल पुरानी कैसल हिल्स डार्क नाइट की कीमत 1200 रुपये और चार साल पुरानी की 1550 रुपये है.

ये भी पढ़ें: कैसे लगते हैं ट्रेन के ब्रेक, जिनके ना लगने से मालगाड़ी से टकराई साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
स्पेस में पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है चीन, जानिए कैसे होगा यह संभव
Can India Help PoK Protest: क्या भारत से मदद मांग सकते हैं POK के प्रदर्शनकारी, क्या हैं इसके नियम?
क्या भारत से मदद मांग सकते हैं POK के प्रदर्शनकारी, क्या हैं इसके नियम?
3 Percent DA Increase: 30000 सैलरी वालों को कितना मिलेगा DA, इस रकम में क्या खरीद सकते हैं आप?
30000 सैलरी वालों को कितना मिलेगा DA, इस रकम में क्या खरीद सकते हैं आप?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget