एक्सप्लोरर

कैसे लगते हैं ट्रेन के ब्रेक, जिनके ना लगने से मालगाड़ी से टकराई साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन

भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. लेकिन क्या आपको पता है कि रेलवे ट्रैक पर दौड़ती इन ट्रेनों का ब्रेक कैसे लगता है या इमरजेंसी ब्रेक कहां पर होता है.

भारत में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. भारत में ट्रेन रूट का बहुत ज्यादा व्यस्त होना भी कई बार हादसे का कारण बन जाता है. जैसे आज सुबह अजमेर में साबरमती-आगरा कैंट (12548) ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई थी. इससे साबरमती एक्सप्रेस के इंजन और 4 कोच पटरी से उतर गए थे. ऐसी घटना होने पर अधिकांश लोगों के मन में आता है कि ट्रेन में अचानक ब्रेक क्यों नहीं लग पाता है. आज हम आपको बताएंगे कि ट्रेन में ब्रेक कैसे लगते हैं.

ट्रेन में कैसे लगता है ब्रेक

बता दें कि ट्रेन में भी वही एयर ब्रेक होता है जो किसी बस या ट्रक में होता है. जानकारी के मुताबिक इसमें एक पाइप होता है, जिसमें हवा भरी होती है. यही हवा ब्रेक-शू को आगे-पीछे करती है और जब ब्रेक-शू पहिए पर रगड़ खाता है, तो ब्रेक लगने लगता है. 

इमरजेंसी ब्रेक

बता दें कि लोकोपायलट के बगल में जो ब्रेक होता है, उसी का इस्तेमाल इमरजेंसी ब्रेक के तौर पर भी किया जाता है. बस इमरजेंसी ब्रेक लगाने के लिए लीवर को ज्यादा खींचना पड़ता है. हालांकि इमरजेंसी ब्रेक किसी भी इमरजेंसी या आपातकाल की स्थिति में किया जाता है. लेकिन ऐसा नहीं होता है कि इमरजेंसी ब्रेक लगाने के तुरंत बाद ट्रेन रूक जाती है. दरअसल इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद भी सब कुछ ट्रेन की स्पीड पर निर्भर करता है. अगर किसी ट्रेन की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है तो इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रेन 800-900 मीटर की दूरी तय करेगी. इसके अलावा अगर कोई मालगाड़ी है, तो इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बाद वो 1100-1200 मीटर जाकर ही रुकती है. जबकि डीएमयू 625 मीटर चलने के बाद रुकेगी. आसान भाषा में कहे तो ट्रेन की स्पीड जितनी ज्यादा होगी, उसे उतना पहले इमरजेंसी ब्रेक लगाना जरूरी होता है. 

कब लगाना जरूरी इमरजेंसी ब्रेक

बता दें कि लोकोपायलट को अगर 1 किमी पहले दिखता है कि ट्रैक पर कोई व्यक्ति, जानवर या दूसरी ट्रेन आ रही है, तो इमरजेंसी ब्रेक लगाया जा सकता है. लेकिन कोई भी अगर अचानक ट्रेन के सामने आता है, ऐसे में इमरजेंसी ब्रेक लगाना मुश्किल हो जाता है. वहीं खासकर रात के समय भी इमरजेंसी ब्रेक लगाना मुश्किल होता है, क्योंकि विजिबिलिटी कम होती है. रात के वक्त लोकोपायलट को भी ट्रैक वहीं तक दिखता है, जहां तक इंजन के लाइट की रोशनी जाती है. बता दें कि जब भी कोई व्यक्ति ट्रेन की चेन को खींचता है, तो वो भी इमरजेंसी ब्रेक की वजह से ही रुकती है. 

 

ये भी पढ़ें: कितने तरह के आते हैं सेब, हर रोज एक किस्म भी ट्राई करेंगे तो लग जाएंगे 20 साल से ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बच्चा गोद लेने के क्या हैं नियम, मुस्कान मामले के बीच जानें जवाब?
भारत में बच्चा गोद लेने के क्या हैं नियम, मुस्कान मामले के बीच जानें जवाब?
हाई सिक्योरिटी जेल में गैंगस्टर तक कैसे पहुंचते हैं मोबाइल, वहां से कैसे ऑपरेट होता है गैंग?
हाई सिक्योरिटी जेल में गैंगस्टर तक कैसे पहुंचते हैं मोबाइल, वहां से कैसे ऑपरेट होता है गैंग?
दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?
दुनिया में तबाही मचा रहा चांपी तूफान, क्या है चांपी का मतलब?
जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget