एक्सप्लोरर

इस राज्य में सबसे ज्यादा हैं 'पैसे वाले गरीब', जान लें इनकी संख्या

अब पैसे वाले गरीब यानी मिडिल क्लास देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और बजट का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है. हर चुनाव में पार्टियां मिडिल क्लास को अट्रैक्ट करने की कोशिश करती हैं.

जब भी भारत के आर्थिक हालातों की बात होती है तो अक्सर सुनने को मिलता है कि अमीर और अमीर हो रहे हैं, गरीब और गरीब. लेकिन आज जो सबसे बड़ी और जरूरी बात सामने आ रही है वह ये है कि अब पैसे वाले गरीब यानी मिडिल क्लास देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और बजट का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है. हर चुनाव में पार्टियां मिडिल क्लास को अट्रैक्ट करने की कोशिश करती हैं. बजट आते ही सबसे ज्यादा उम्मीदें मिडिल क्लास को होती हैं, चाहे वो इनकम टैक्स में छूट हो, जीएसटी स्लैब में बदलाव या महंगाई से थोड़ी राहत. ऐसे में चलिए जानते हैं कि किस राज्य में सबसे ज्यादा पैसे वाले गरीब हैं. 

पैसे वाले गरीब यानी मिडिल क्लास क्या है?

जिनकी सालाना इनकम 3 लाख से 10 लाख के बीच है, वे मिडिल क्लास हैं. वहीं दूसरी रिपोर्ट कहती है कि प्रति व्यक्ति सालाना 2.5 लाख रुपये की कमाई वाले परिवार को मिडिल क्लास में रखा जा सकता है. कुछ सर्वे तो 5 लाख से 30 लाख रुपये सालाना कमाने वालों को मिडिल क्लास मानते हैं यानी अगर कोई परिवार महीने में 25,000 से लेकर सालाना 10 लाख तक कमाता है, तो उसे आम तौर पर मिडिल क्लास माना जाता है. मिडिल क्लास वह तबका है जो सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स देता है, बिना किसी सरकारी मदद के बच्चों को पढ़ाता है और न ही गरीबों की तरह सब्सिडी पाता है.  

किस राज्य में सबसे ज्यादा पैसे वाले गरीब हैं

भारत में सबसे ज्यादा मिडिल क्लास के लोग झारखंड में हैं. झारखंड, जिसे लंबे समय तक गरीब राज्य माना गया, आज देश के कई समृद्ध राज्यों को पीछे छोड़ चुका है. आयकर विभाग (ITR) के मुताबिक, झारखंड में 20.6 प्रतिशत टैक्स दाता ऐसे हैं जो सालाना 12 लाख से 50 लाख रुपये कमाते हैं. वहीं गुजरात में यह आंकड़ा केवल 7 प्रतिशत है यानी झारखंड में कमाने वाला मिडिल क्लास तीन गुना ज्यादा है. झारखंड में मिडिल क्लास सबसे ज्यादा होने के कई कारण हैं. जैसे खनन और उद्योगों का तेजी से विकास, सरकार की योजनाओं से छोटे व्यापारियों को मदद मिली, स्थानीय संसाधनों जैसे कोयला, लौह अयस्क आदि से अच्छी नौकरियां मिलीं. इसका असर आम लोगों की इनकम पर पड़ा है. यही वजह है कि झारखंड में अब पैसे वाले गरीब की मजबूत नींव बन गई है. 

अन्य राज्यों की स्थिति कैसी है?

गुजरात में बहुत सारे लोग 50 लाख रुपये से ज़्यादा कमाते हैं, जिससे मिडिल क्लास की संख्या कम दिखती है. बड़े उद्योगपति तो खूब पैसा कमा रहे हैं, लेकिन छोटे व्यापारी और मिडिल क्लास पिछड़ रहे हैं. ऐसे में समृद्धि सिर्फ ऊपर के 1 प्रतिशत लोगों तक सीमित है. यानि गुजरात में एक तरह से अमीर-अमीर होता गया, लेकिन मिडिल क्लास दबा ही रह गया है. वहीं दिल्ली टैक्स देने में सबसे आगे है. दिल्ली में 34 प्रतिशत लोग टैक्स देते हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है. दिल्ली में मिडिल क्लास मजबूत है. कर्नाटक में भी 20 प्रतिशत टैक्सदाता 1 लाख रुपये, माह या उससे ज्यादा कमाते हैं. यहां IT और टेक्नोलॉजी की वजह से तेजी से इनकम बढ़ रही है.

यहां भी पढ़ें : 2025 में दुनिया की सबसे कमजोर करेंसी, लेबनान से इंडोनेशिया तक किन देशों का पैसा डॉलर के आगे बेबस?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा खुदकुशी करते हैं छात्र? यहां जानें
कॉलम या फिर नॉर्मल, किस मकान में ज्यादा होती है मजबूती?
कॉलम या फिर नॉर्मल, किस मकान में ज्यादा होती है मजबूती?
दिल्ली में कहां है सबसे सस्ती पार्किंग? एक क्लिक में जान लें फायदे का सौदा
दिल्ली में कहां है सबसे सस्ती पार्किंग? एक क्लिक में जान लें फायदे का सौदा
फ्लाइट हाईजैक होने पर क्या सिग्नल भेजते हैं पायलट, कैसे होता है एक्शन?
फ्लाइट हाईजैक होने पर क्या सिग्नल भेजते हैं पायलट, कैसे होता है एक्शन?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, 250 से ज्यादा फिल्मों में लीड हीरो बने थे शिवाजी गणेशन
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Embed widget