एक्सप्लोरर

कौन सा दूध वेज है कौन सा नॉनवेज...कैसे चलेगा पता? India-US ट्रेड डील से पहले जान लें जवाब

How Can Identify Veg Or Non Veg Milk: इन दिनों वेज और नॉन वेज मिल्क को लेकर जबर्दस्त तरीके से बहस हो रही है. आइए जानें कि इस बात की पहचान कैसे होगी कि कौन सा दूध वेज है और कौन सा नॉन वेज.

भारत में दूध का सेवन सिर्फ पीने के लिए ही नहीं बल्कि पूजा-पाठ में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. पूजा-पाठ से लेकर व्रत-उपवास तक दूध का एक खास स्थान है. भगवान शिव पर दुग्धाभिषेक करने में, पंचामृत बनाने में, व्रत में और डेली लाइफ में भी दूध का रोज इस्तेमाल किया जाता है. वीगन लोगों को छोड़ दें तो भारत में तो दूध को शुद्ध शाकाहारी ही माना जाता है. लेकिन हाल के वर्षों में एक शब्द ने नई चर्चा को जन्म दिया है और वह है नॉन वेज मिल्क. 

भारत और अमेरिका के बीच जब से दूध को लेकर ट्रेड डील की बात चल रही है, तब से नॉन वेज दूध शब्द को लेकर बहुत बवाल मचा हुआ है. पिछले कुछ आर्टिकल्स में हम आपको बता चुके हैं कि आखिर नॉन वेज दूध क्या होता है और उन मवेशियों को क्या खिलाया जाता है. आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आखिर नॉन वेज और वेज मिल्क की पहचान कैसे की जाएगी. कैसे पता चलेगा कि हम जिस दूध का इस्तेमाल कर रहे हैं वो वेज है या फिर नॉन नेज, चलिए जानें.

गाय को क्यों खिलाते हैं नॉन वेज चारा

अमेरिका, यूरोप, ब्राजील, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, जर्मनी, जापान जैसे कई देशों में गायों को नॉन वेज चारा खिलाया जाता है. गाय के चारे में मरे हुए जानवरों की हड्डियां या फिर मांस या फिर खून से बने पदार्थ खिलाए जाते हैं. इसके अलावा उनको मछली पाउडर भी खिलाया जाता है, जो कि ओमेगा फैटी एसिड और प्रोटीन बढ़ाने का काम करता है. इसके अलावा उनको सुअर और गाय की चर्बी भी कैलोरी सप्लीमेंट के रूप में दी जाती है. इससे गायों में दुग्ध उत्पादन की क्षमता बढ़ती है. 

भारत में क्या है स्थिति

भारत में आज भी लोग गायों को खाने के लिए हरा चारा, सूखा भूखा, मक्का, गेहूं, चोकर जैसी शाकाहारी चीजें ही खाने के लिए देते हैं. वहीं कुछ बड़े डेयरी फार्म अब विदेशी तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वे भी मांस से बने चारे का इस्तेमाल नहीं करते हैं. भारत में मिलने वाले पैकेट दूध पर लिखा होता है 100% शाकाहारी आहार से तैयार, या फिर गौशाला आधारित या जैविक. मतलब कि दूध देने वाली गाय को मांस या फिर किसी जानवर के आहार से बना खाना नहीं खिलाते हैं. 

भारत और अमेरिका में दूध को लेकर क्या है ट्रेड बैरियर

अमेरिका में गायों को नॉन वेज फूड खिलाने की वजह से भारत का कहना है कि डेयरी उत्पादों के आयात को मंजूरी नहीं दी जा सकती है. भारत में ऐसे किसी भी दूध या डेयरी उत्पाद को एंट्री नहीं दी जा सकती है, जो कि उन गायों से प्राप्त हो, जिन्होंने हड्डी या मांस जैसी चीजें खाई हैं. भारत ने इसे धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों लिहाज से नॉन निगोशिएबल रेड लाइन करार दिया है. जबकि अमेरिका कह रहा है कि भारत की मांगे अनावश्क ट्रेड बैरियर हैं.

कैसे करें वेज या नॉन वेज मिल्क की पहचान

  • भारत में जितना भी दूध बेचा जाता है, सभी के पैकेट पर शुद्ध शाकाहारी लिखा हुआ होता है. जो कि यह बताता है कि गाय को सिर्फ शाकाहारी चारा दिया गया है.
  • इसके अलावा खाने-पीने की कोई भी चीज पर हरे रंग का टैग लगा होता है, जो कि बताता है कि वो शुद्ध शाकाहारी है. अगर दूध या उससे बनी चीजों पर निशान नहीं है तो सतर्क रहें. 
  • जो भी दुग्ध पदार्थ विदेशों से आयात किए जाते हैं उन पर 'rBST Free' या 'Hormone Free' लिखा हुआ होता है. अगर नहीं लिखा है तो संभव है कि वह नॉन वेज दूध हो सकता है.
  • जब भी आप बाहर से दुग्ध उत्पाद या दूध खरीदें तो ब्रांड की वेबसाइट पर जाकर इस बात की जानकारी जरूर लें कि वो गायों को कैसा आहार खाने के लिए दे रहे हैं. 
  • आमतौर पर गांव या फिर स्थानीय डेयरी से दूध लेना ज्यादा बेहतर रहता है, क्योंकि वहां गायों को शुद्ध शाकाहारी चारा ही खाने के लिए दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें: क्या होता है गाय का 'नॉनवेज' दूध? जिसे भारत भेजने की कोशिश कर रहा था अमेरिका

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
CM विजय की मां पर बीजेपी चीफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, कितनी हो सकती है सजा?
CM विजय की मां पर बीजेपी चीफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, कितनी हो सकती है सजा?
क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
Moon Land: चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?
चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget