एक्सप्लोरर

भारत के आधार कार्ड की तरह पाकिस्तान में कौन-सा कार्ड, वहां कौन-सा चलता है पहचान पत्र?

Identity Card In Pakistan: भारत में नागरिकों की पहचान के लिए आधार कार्ड सबसे अहम डॉक्यूमेंट है, वहीं पाकिस्तान में भी इसी की तरह का आईडी कार्ड इस्तेमाल होता है. आधार ज्यादा एडवांस माना जाता है.

आज के समय में पहचान पत्र हर नागरिक के लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है. भारत में जब भी पहचान की बात आती है तो सबसे पहले दिमाग में आधार कार्ड का नाम आता है. आधार कार्ड आने के बाद सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता आई, लोगों को मिलने वाले लाभ सीधे उनके बैंक खाते में जाने लगे और फर्जीवाड़े पर भी काफी हद तक रोक लगी. अब सवाल उठता है कि जैसे भारत में आधार कार्ड है, वैसे ही पाकिस्तान में पहचान के लिए कौन-से कार्ड का इस्तेमाल होता है, चलिए जानें.

पाकिस्तान का आईडी कार्ड

पाकिस्तान में पहचान के लिए NADRA कार्ड का इस्तेमाल होता है. NADRA का मतलब है नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी. यह कार्ड पाकिस्तान के हर नागरिक के लिए जरूरी होता है. इसे कंप्यूटराइज्ड नेशनल आइडेंटिटी कार्ड यानी CNIC भी कहा जाता है. NADRA कार्ड की खासियतें आधार से काफी मिलती-जुलती हैं. इसमें भी फोटो, फिंगरप्रिंट्स, आईरिस स्कैन और पूरा बायोमेट्रिक डाटा होता है. 

पाक में कितने साल के लोगों का बनता है आधार

आधार कार्ड में जहां 12 डिजिट होती हैं, वहीं पाकिस्तान के CNIC में 13 अंकों का यूनिक नंबर दिया जाता है. इस कार्ड में नागरिक के सिग्नेचर होते हैं और एक बायोमेट्रिक चिप भी लगी होती है. इसकी मदद से सरकार एक क्लिक पर सरकार को उस नागरिक की पूरी जानकारी मिल सकती है. लेकिन एक फर्क यह है कि भारत में बच्चों का भी आधार कार्ड बन सकता है, लेकिन पाकिस्तान में CNIC यानी NADRA कार्ड केवल 18 साल से ऊपर के नागरिकों को ही जारी किया जाता है.

भारत का आधार कार्ड पाकिस्तान से एडवांस

भारत का आधार कार्ड टेक्नोलॉजी और इंटीग्रेशन के मामले में NADRA से काफी एडवांस माना जाता है. आधार के जरिए यह भी पता चल सकता है कि किसी व्यक्ति ने कौन-सी सरकारी योजनाओं का लाभ लिया है, उसका बैंक अकाउंट कहां है या पैन कार्ड से जुड़ी जानकारियां क्या हैं. यही वजह है कि भारत सरकार ने आधार को हर जरूरी काम के लिए अनिवार्य कर दिया है. आधार कार्ड को UIDAI यानी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया जारी करता है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका से कुछ भी खरीदना बंद कर दे भारत तो क्या होगा, किसे होगा ज्यादा नुकसान?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में उठी CBI जांच की मांग, जानें क्या हैं CBI जांच के नियम और कैसे होती है यह?
झारखंड में उठी CBI जांच की मांग, जानें क्या हैं CBI जांच के नियम और कैसे होती है यह?
कितने बच्चों तक मिलती है मैटरनिटी लीव, क्या तीसरे बच्चे पर बदल जाता है नियम?
कितने बच्चों तक मिलती है मैटरनिटी लीव, क्या तीसरे बच्चे पर बदल जाता है नियम?
McMahon Line से Map War तक, भारत-चीन सीमा विवाद के 10 बड़े सवाल और जवाब
McMahon Line से Map War तक, भारत-चीन सीमा विवाद के 10 बड़े सवाल और जवाब
हर सेकंड कितना पानी फेंकती है वॉटर कैनन, जानें ये कितने खतरनाक
हर सेकंड कितना पानी फेंकती है वॉटर कैनन, जानें ये कितने खतरनाक

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget