एक्सप्लोरर

अमेरिका से कुछ भी खरीदना बंद कर दे भारत तो क्या होगा, किसे होगा ज्यादा नुकसान?

India America Business: भारत और अमेरिका का व्यापार बंद होने पर नुकसान होने की संभावना ज्यादा है. वहीं अमेरिका की टेक और डिफेंस कंपनियां भी भारत के बिना प्रभावित होंगी.

भारत और अमेरिका दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं और एक-दूसरे के अहम कारोबारी साझेदार भी हैं.  दोनों देशों के बीच हर साल अरबों डॉलर का व्यापार होता है. अगर किसी वजह से भारत और अमेरिका के बीच व्यापार पूरी तरह बंद हो जाए, तो यह एक बड़ा सवाल है कि आखिर किसे सबसे ज्यादा नुकसान होगा. अगर भारत और अमेरिका के बीच व्यापार पूरी तरह बंद हो जाए तो दोनों देशों पर स्पष्ट रूप से असर पड़ेगा, लेकिन इस स्थिति में भारत को अपेक्षाकृत ज्यादा नुकसान होगा. चलिए इस बारे में विस्तार से जानें.

किसको होगा ज्यादा नुकसान

भारत की अर्थव्यवस्था अमेरिका के मुकाबले काफी छोटी है और उसकी वैश्विक व्यापार पर निर्भरता ज्यादा है. अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है, यहां फार्मास्यूटिकल्स, आईटी सेवाएं, कपड़ा, रत्न-आभूषण जैसे क्षेत्रों का बड़ा हिस्सा जाता है. अगर अचानक व्यापार ठप हो जाता है तो इन उद्योगों पर सीधी मार पड़ेगी, इस वजह से न सिर्फ इन कंपनियों की आय गिरेगी, बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां भी खतरे में आ जाएंगी. विदेशी मुद्रा भंडार, नए निवेश और स्टार्टअप सेक्टर पर भी गंभीर नेगेटिव असर होगा.

क्या कहते हैं आंकडे

सबसे पहले आंकड़ों पर नजर डालते हैं. साल 2023-24 में भारत और अमेरिका के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार लगभग 118 अरब डॉलर का रहा है. इसमें भारत ने अमेरिका को करीब 77 अरब डॉलर का निर्यात किया, जबकि अमेरिका से लगभग 41 अरब डॉलर का आयात किया. यानी भारत का अमेरिका के साथ लगभग 36 अरब डॉलर का ट्रेड सरप्लस है. अगर व्यापार बंद हो जाता है तो भारत को नुकसान होगा, क्योंकि अमेरिकी बाजार भारतीय आईटी कंपनियों, फार्मा और कपड़ा उद्योग के लिए सबसे बड़ा ग्राहक है. लाखों नौकरियां सीधे-सीधे प्रभावित होंगी. आईटी सेक्टर की कमाई का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा अमेरिका से ही आता है.

अमेरिका को महंगी पड़ेंगी जेनरिक दवाएं

इसके उलट स्थिति में अगर अमेरिका की बात की जाए तो वहां के लिए भारतीय बाजार और आपूर्ति के ऑप्शन तेजी से उपलब्ध हो सकते हैं, खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और कुछ दवाएं. हां, लेकिन अमेरिका को भी जेनरिक दवाएं और कुछ अन्य वस्तुएं महंगी मिल सकती हैं और कई कंपनियों को नया आपूर्तिकर्ता खोजना पड़ेगा. मगर अमेरिका की बड़ी और विविध अर्थव्यवस्था और उसके अनेक बिजनेस पार्टनर उसे इस नुकसान से जल्दी उबार सकते हैं.

अमेरिका का क्या रहेगा हाल

कुल मिलाकर, भारत के लिए अमेरिकी बाजार का नुकसान उसकी अर्थव्यवस्था की रफ्तार और उद्योगों पर अधिक गंभीर असर डालेगा, वहीं अमेरिका पर असर अपेक्षाकृत सीमित रहेगा. इसी वजह से विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसी व्यापारिक बंदी की स्थिति में भारत को आर्थिक और सामाजिक दोनों लिहाज से झटका ज्यादा लगेगा.

यह भी पढ़ें: एक साल में अंबानी के पास कितना बढ़ गया पैसा? आंकड़ा जान लेंगे तो उड़ जाएंगे होश

About the author निधि पाल

निधि पाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. ये यहां पर जीके सेक्शन की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. पिछले 7 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत निधि पाल ने इससे पहले अमर उजाला डिजिटल, न्यूज 24, ईटीवी भारत हैदराबाद जैसे बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने आईआईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget