एक्सप्लोरर

लेफ्ट या राइट... फोन पर बात करने के लिए किस साइड वाले कान का इस्तेमाल करना चाहिए? पढ़िए रिसर्च क्या कहती है

फोन पर बात करने के लिए ज्यादातर लोग दाएं कान (Right ear) का ही इस्तेमाल करते हैं. एक रिसर्च के अनुसार, दाएं कान से फोन सुनना सीधा दिमाग पर असर करता है. आइए जानते हैं इस बारे में रिसर्च क्या कहती है.

Phone Effect On Ears: स्मार्टफोन का इस्तेमाल हर किसी के लिए जरूरी हो गया है. यह दैनिक जीवन की जरूरत बन गया है. फोन के इस्तेमाल को लेकर पिछले कुछ सालों में कई तरह की स्टडीज़ सामने आई हैं. किसी ने कहा कि फोन के इस्तेमाल से कैंसर हो सकता है तो कोई बताती है कि इसके रेडिएशन से इंसानों समेत पशु-पक्षियों को बड़ा खतरा है. यह तो सभी जानते हैं कि फोन ज्यादा इस्तेमाल करने का आंखों पर बुरा असर पड़ता है.

लेकिन, फोन के इस्तेमाल में आंखों के साथ-साथ कानों का भी काफी यूज होता है. शायद इस ओर कभी आपका ध्यान न गया हो, लेकिन दुनिया के कुछ शोधकर्ता इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि फोन सुनने के लिए कौन-सा कान (लेफ्ट या राइट) इस्तेमाल करना चाहिए. 

ज्यादातर लोग करते हैं इस कान का इस्तेमाल

फोन पर बात करने के लिए ज्यादातर लोग दाएं कान (Right ear) का ही इस्तेमाल करते हैं. एक रिसर्च के अनुसार, दाएं कान से फोन सुनना सीधा दिमाग पर असर करता है, जिससे आप छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो सकते हैं. रिसर्च के अनुसार, फोन पर बात करने के लिए जब हम कान का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे निकलने वाली रेडिएशन ब्रेन पर ज्यादा असर डालती है. इसलिए फोन पर बात करते वक्त बाएं कान (Left ear) का भी इस्तेमाल करना चाहिए.

ब्लड-ब्रेन बैरियर को पहुंचता है नुकसान 

हालांकि, इस बात को साबित करने के लिए कि फोन कॉल के लिए बाएं कान का इस्तेमाल करना सुरक्षित है या दाएं कान का, कोई पर्याप्त सबूत नहीं है. फिनलैंड साइंटिस्ट एंड न्यूक्लियर सेफ्टी अथॉरिटी के एक अध्ययन में कहा गया था कि जब हमारी कोशिकाएं फोन के संपर्क में आती हैं तो इससे ब्लड-ब्रेन बैरियर को नुकसान पहुंचता है. इंसानी शरीर में ब्लड-ब्रेन बैरियर को सेफ्टी बैरियर के रूप में भी जाना जाता है. यह रक्त के खतरनाक पदार्थों को दिमाग में प्रवेश करने से रोकता है. हालांकि, यह अध्ययन इस बात की व्याख्या नहीं कर पाया कि फोन पर बात करते समय किस कान का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

किस कान का करना चाहिए इस्तेमाल

अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि लगभग 80 प्रतिशत लोग फोन पर कॉल करते समय अपने दाहिने कान का ही इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि हमारे दिमाग का बायां हिस्सा ज्यादा एक्टिव होता है. फोन पर बात करते वक्त आपके लिए जरूरी है कि फोन को एक कान से दूसरे की तरफ बदलते रहें. फोन पर बात करने के लिए हमेशा दोनों कानों का इस्तेमाल करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें - क्या आपको भी पहाड़ों पर घूमने का शौक है? बताइए Mountain और Hill में क्या फर्क होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?
फ्रांस में कब-कब हुए हिंसक प्रदर्शन, हर बार क्या बदला?
लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?
लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर है या डॉन, दोनों में क्या फर्क?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
बिना गोली लगे कैसे झुलसा टाइगर का हाथ, कैसे असर करता है गन पाउडर?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?
किसी राज्य में कैसे होता है हाई कोर्ट का सेटअप, क्या है प्रोसेस?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget