एक्सप्लोरर

Global Wake Up Time: किस देश के लोग सुबह 7 बजे से पहले छोड़ देते हैं बिस्तर, किस पायदान पर आता है भारत?

Global Wake Up Time: क्या आपको पता है कि दुनिया में बाकी देश कितने बजे अपना बिस्तर छोड़ देते हैं? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब और भारत कितने नंबर पर आता है.

Global Wake Up Time: क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के बाकी देशों के लोग सुबह कितने बजे उठते हैं? आज हम आपको इस सवाल का जवाब देने जा रहे हैं.  विश्व जनसंख्या समीक्षा की एक रिपोर्ट में एक विस्तृत सूची में औसत जागने के समय की एक रैंकिंग साझा की गई है. आइए जानते हैं क्या कहती है यह रिपोर्ट.

कौन-सा देश आता है पहले नंबर पर?

आपको बता दें कि इस सूची में सबसे ऊपर दक्षिण अफ्रीका है. यहां लोग सबसे जल्दी उठते हैं. यहां लोगों के उठने का समय 6:24 बजे है. इसी के साथ दूसरे स्थान पर कोलंबिया आता है. यहां औसत जागने का समय 6:31 बजे है. तीसरे स्थान पर औसत जागने के समय 6:38 बजे के साथ कोस्टा रिका संभाल रहा है. इंडोनेशिया भी इससे थोड़ा ही पीछे है. यहां औसत जागने का समय 6:55 बजे है और यह चौथे स्थान पर आता है. 

भारत कौन-से स्थान पर? 

अगर हम भारत की बात करें तो आंकड़ों में इसे 20वें स्थान पर रखा गया है. यहां औसत जागने का समय 7:36 बजे है. अगर बात करें बाकी देशों की जो 7:00 बजे के बाद जागते हैं, तो अपने अनुशासित समाज के लिए जाना जाने वाला जापान, औसत जागने के समय 7:09 बजे के साथ पांचवें स्थान पर आता है. 

अगर मेक्सिको की बात करें तो यहां लोग सुबह 7:09 बजे उठ जाते हैं. इसी के साथ यह देश छठे स्थान पर आता है. सातवें स्थान को न्यूजीलैंड ने संभाला हुआ है. यहां औसत जागने का समय 7:11 बजे है. आठवें स्थान पर स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रेलिया को संयुक्त रूप से रखा गया है. यहां जागने का समय 7:13 बजे है. 

क्या है बाकी देशों में सुबह उठने का समय?

आपको बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका में नागरिक औसतन सुबह 7:20 बजे उठ जाते हैं. इसी के साथ स्वीडन देश सुबह 7:21 बजे और जर्मनी 7:25 बजे के औसत जागने के समय के साथ यूरोपीय देशों में सुबह जल्दी उठने की आदत को दर्शाते हैं. दूसरी तरफ जिन देशों में लोग सबसे देर से उठते हैं उनमें तुर्की, स्पेन और सऊदी अरब का नाम शामिल है. यहां लोग सुबह 8:02 बजे, 8:05 और 8:27 उठाते हैं. इतना ही नहीं बल्कि फ्रांस और इटली जैसे पारंपरिक रूप से जल्दी उठने वाले यूरोपीय देश भी रैंकिंग में काफी बाद में आते हैं. यहां लोग सुबह 7:51 बजे और 7:52 बजे उठते हैं. 

यह रैंकिंग हमें वैश्विक तौर पर दैनिक दिनचर्या और सांस्कृतिक आदतों का एक नमूना पेश करती है. यूं तो सुबह जल्दी उठना एक अनुशासन को दर्शाता है, लेकिन जागने के समय में यह भिन्नता संस्कृति, कार्यशैली और जलवायु से प्रभावित जीवन शैली को भी दर्शाती है.

यह भी पढ़ें: किन्नर पर आ गया था इस मुस्लिम शासक का दिल, उसे बना लिया था अपनी रानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां हर हफ्ते लगता है गोरे-चिट्टे लड़कों का मेला, जानें कौन खरीदता है इन्हें?
यहां हर हफ्ते लगता है गोरे-चिट्टे लड़कों का मेला, जानें कौन खरीदता है इन्हें?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget