एक्सप्लोरर

सबसे ज्यादा किस देश पर टैरिफ लगाते हैं डोनाल्ड ट्रंप, भारत किस नंबर पर?

भारतीय सामानों पर ट्रंप का 50% टैरिफ आज 27 अगस्त से लागू हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर तो 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है चलिए जानते हैं सबसे ज्यादा किस देश पर टैरिफ लगाते हैं ट्रंप.

अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ आज 27 अगस्त से लागू कर दिया है जो भारत के निर्यात को प्रभावित करेगा. डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति ने वैश्विक व्यापार में काफी चर्चा बटोरी है. ट्रंप ने विभिन्न देशों पर टैरिफ लगाए हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि ट्रंप ने सबसे ज्यादा टैरिफ किस देश पर लगाया और भारत इस सूची में कहां खड़ा है.

सबसे ज्यादा किस देश पर टैरिफ

जानकारी के अनुसार अमेरिका ने अफ्रीकी देश लेसोथो पर सबसे ज्यादा 50% टैरिफ लगाया गया है. जो सबसे अधिक है. यह टैरिफ अमेरिका की 'रेसिप्रोकल टैरिफ' नीति का हिस्सा है, जिसमें अमेरिका उन देशों पर समान या उच्च टैरिफ लगाता है जो अमेरिकी सामानों पर भारी शुल्क लगाते हैं. लेसोथो का टैरिफ इसलिए चर्चा में रहा है, क्योंकि यह छोटा अफ्रीकी देश अमेरिका के साथ सीमित व्यापार करता है. लेकिन इसके उच्च टैरिफ के जवाब में अमेरिका ने यह कदम उठाया. अन्य देशों में ब्राजील पर भी 50% टैरिफ लगाया गया है जो लेसोथो के बराबर है. इसके अलावा चीन पर मौजूदा समय में 30 प्रतिशत टैरिफ लागू है, श्रीलंका और म्यांमार पर 44% और बांग्लादेश पर 37% टैरिफ लगाया गया है.

भारत पर टैरिफ और उसका स्थान

भारत पर डोनाल्ड ट्रंप ने 50% टैरिफ लगाया है, जिसमें 25% बेस टैरिफ और 25% अतिरिक्त टैरिफ शामिल है. यह अतिरिक्त टैरिफ भारत द्वारा रूसी तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद के जवाब में लगाया गया है. इस आधार पर भारत टैरिफ की मात्रा के मामले में लेसोथो और ब्राजील के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है, क्योंकि इन तीनों देशों पर 50% या उससे अधिक टैरिफ लागू है. 

भारत पर टैरिफ का प्रभाव

भारत पर लगाया गया 50% टैरिफ 27 अगस्त, 2025 से प्रभावी हो चुका है. यह टैरिफ विशेष रूप से कपड़ा, रत्न और आभूषण, झींगा, चमड़ा और मशीनरी जैसे क्षेत्रों को प्रभावित करेगा. साल 2024-25 में भारत और अमेरिका के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार 186 अरब डॉलर रहा. इसमें भारत का अमेरिका को लगभग 86.5 अरब डॉलर का निर्यात है, जबकि 45.3 अरब डॉलर का आयात हुआ है.

भारत की जीडीपी में आ सकती है कमी

विशेषज्ञों का अनुमान है कि इससे भारत की जीडीपी वृद्धि में 0.4-0.6% की कमी आ सकती है. इसके जवाब में भारत ने भी अमेरिकी उत्पादों जैसे बादाम और व्हिस्की, पर जवाबी टैरिफ लगाए हैं, जिससे अमेरिका को लगभग 24 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ.

इसे भी पढ़ें- क्या है ग्लोबल साउथ और ग्लोबल नॉर्थ, ट्रंप की दादागिरी में कैसे दो हिस्सों में बंट रही दुनिया

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
नकली दवा बेचने पर कितने साल की होती है सजा, क्या हैं इसके नियम?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget