एक्सप्लोरर

नेहरू ने जिस तिरंगे को फहराया था वह आज कहां है? इसे कैसे देख सकते हैं आप

Independence Day 2025: 15 अगस्त 1947 को को लाल किले पर पहली बार फहराया था पंडित नेहरू ने जिस तिरंगे को फहराया था आज वो कहां है किस जगह पर है और क्या आम इंसान उसे देख सकता है चलिए जानते हैं.

इस साल देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. हर साल 15 अगस्त के दिन लाल किले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री तिरंगे को फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं. 15 अगस्त 1947 को लाल किले पर पहली बार तिरंगा फहराया गया था जिसे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने फहराया था. लेकिन क्या आापको पता है कि जिस तिरंगे को पंडित नेहरू ने फहराया था वो अब कहां है और कहां रखा गया है. इसे आम इंसान कैसे देख सकता है चलिए जानते हैं.

किसने डिजाइन किया था तिरंगा

भारत के जिस तिरंगे को पंडित नेहरू ने लाल किले पर फहराया था वो तिरंगा न केवल स्वतंत्रता का प्रतीक है, बल्कि भारत की आजादी के संघर्ष और एकता की भावना का जीवंत गवाह भी है. 22 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा ने पिंगली वेंकैया द्वारा डिजाइन किए गए तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार किया था. यह वह ऐतिहासिक क्षण था, जब तिरंगे को औपचारिक रूप से भारत की शान, आन और पहचान का प्रतीक बनाया गया. इसके कुछ ही दिन बाद, 15 अगस्त 1947 को, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले की प्राचीर से इस तिरंगे को फहराकर स्वतंत्र भारत की शुरुआत की. यह तिरंगा खादी का बना था, जो आत्मनिर्भरता और स्वदेशी आंदोलन का प्रतीक था. इसके बीच में अशोक चक्र था, जो धर्म और प्रगति का प्रतीक है.

कहां है ऐतिहासिक तिरंगा

15 अगस्त 1947 को लाल किले पर फहराया गया तिरंगा वर्तमान में नई दिल्ली में आर्मी बैटल ऑनर्स मेस में सुरक्षित रखा गया है. यह स्थान भारतीय सेना के लिए एक महत्वपूर्ण स्मारक है, जहां ऐतिहासिक और सैन्य महत्व की वस्तुओं को संरक्षित किया जाता है. यह तिरंगा आज भी भारत की स्वतंत्रता की कहानी को जीवंत रखता है और इसे विशेष अवसरों पर प्रदर्शित किया जाता है.

 क्या आम जनता देख सकती है?

नई दिल्ली में आर्मी बैटल ऑनर्स मेस में रखे गए तिरंगे को देखने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि यह एक सैन्य क्षेत्र है. इच्छुक व्यक्ति भारतीय सेना के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं या विशेष आयोजनों, जैसे स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस के दौरान प्रदर्शन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- भारत तो 15 अगस्त को आजाद हुआ, लेकिन इसी दिन दुनिया में घटी थीं ये 5 घटनाएं

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How Matchstick Invented Unexpectedly: एक इंसानी गलती की वजह से हुआ था माचिस का आविष्कार, जान लें इसका पूरा इतिहास
एक इंसानी गलती की वजह से हुआ था माचिस का आविष्कार, जान लें इसका पूरा इतिहास
Emergency Alert System: सरकार ने लोगों के मोबाइल पर भेजा मौसम का अलर्ट, जानें दुनिया में किसके पास है सबसे तगड़ा वार्निंग सिस्टम?
सरकार ने लोगों के मोबाइल पर भेजा मौसम का अलर्ट, जानें दुनिया में किसके पास है सबसे तगड़ा वार्निंग सिस्टम?
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला कितने किलो का, जानें सबसे भारी बल्ले से कौन खेलता था?
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला कितने किलो का, जानें सबसे भारी बल्ले से कौन खेलता था?
Monsoon Mandir: कानपुर का ये मंदिर करता है मौसम की भविष्यवाणी, जानें कैसे पता चलता है कब आएगा मानसून?
कानपुर का ये मंदिर करता है मौसम की भविष्यवाणी, जानें कैसे पता चलता है कब आएगा मानसून?

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
ईरान के साथ समझौते पर बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप का हुआ हेल्थ चेकअप, जानें क्या आई रिपोर्ट
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- 'दुर्भाग्य है कि सत्ता में...'
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राम चरण ही नहीं, सलमान-शाहरुख खान तक बॉडीगार्ड पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं स्टार्स, करोड़ों में है सैलरी
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
बेकार पड़ी बंजर जमीन भी बना देगी अमीर, बाजार में 1000 रुपये किलो बिकता है इसका गोंद
Bikaner: दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
दिन में छाया अंधेरा! बीकानेर में धूल के तूफान की ‘दीवार’ ने मचाई दहशत, वीडियो देख सहमे लोग
Embed widget