एक्सप्लोरर

कैसे खोजा गया था माउंट एवरेस्ट, जानिए कैसे पड़ा इसका नाम?

माउंट एवरेस्ट सिर्फ एक पहाड़ नहीं, बल्कि ये धरती की सबसे ऊंची चोटी है. इसकी ऊंचाई है 8,848.86 मीटर, यानी करीब 29,031 फीट. यह नेपाल और चीन (तिब्बत) की सीमा पर स्थित है.

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को आज हर कोई जानता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसका असली नाम क्या था, इसे किसने खोजा और इसका नाम "एवरेस्ट" क्यों पड़ा. इस चोटी को 19वीं सदी में अंग्रेजों ने खोजा, जब भारत में "ग्रेट ट्रिगोनोमेट्रिकल सर्वे" नाम से जमीन की ऊंचाई नापने का काम चल रहा था. उस समय अंग्रेजों ने इस चोटी को "पीक XV" नाम दिया था, क्योंकि ये बिना नाम की एक ऊंची चोटी के तौर पर सामने आई थी.

इस शख्स ने 1852 में की थी एवरेस्ट की ऊंचाई की गणना

साल 1852 में सर्वे टीम के एक होनहार भारतीय गणितज्ञ राधानाथ सिकदर ने पहली बार गणना करके बताया कि यह चोटी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है. इस खबर ने अंग्रेज अधिकारियों को चौंका दिया, क्योंकि इससे पहले कंचनजंघा को सबसे ऊंचा माना जाता था. इसके बाद ब्रिटिश भारत के सर्वेयर जनरल एंड्रयू वॉ ने इस चोटी का नाम अपने पूर्व अधिकारी सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर रखने की सिफारिश की.

कैसे रखा गया नाम

दिलचस्प बात ये है कि सर जॉर्ज एवरेस्ट खुद नहीं चाहते थे कि यह चोटी उनके नाम पर रखी जाए. वे मानते थे कि स्थानीय भाषा में जो नाम है, उसे ही अपनाया जाना चाहिए. लेकिन इसके बावजूद साल 1865 में रॉयल जियोग्राफिकल सोसाइटी ने इसे आधिकारिक रूप से Mount Everest नाम दे दिया. आज भी नेपाल में इसे सागरमाथा कहा जाता है, जिसका मतलब होता है "आसमान की चोटी", वहीं तिब्बत में इसका नाम है चोमोलुंगमा, जिसका अर्थ होता है "दुनिया की माँ". लेकिन अंग्रेजों के दिए नाम "एवरेस्ट" को ही पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पहचाना जाता है.

क्यों खास है माउंट एवरेस्ट

माउंट एवरेस्ट सिर्फ एक पहाड़ नहीं, बल्कि ये धरती की सबसे ऊंची चोटी है. इसकी ऊंचाई है 8,848.86 मीटर, यानी करीब 29,031 फीट. यह नेपाल और चीन (तिब्बत) की सीमा पर स्थित है. नेपाल में इसे सागरमाथा कहा जाता है, माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई ही इसे दुनिया के लिए खास बनाती है, क्योंकि इससे ऊंचा धरती पर कुछ भी नहीं है.

यह चोटी दुनिया भर के पर्वतारोहियों का सपना है. हर साल हजारों लोग इसे फतह करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह सफर आसान नहीं होता. एवरेस्ट पर चढ़ाई करना जानलेवा भी हो सकता है, क्योंकि वहां ऑक्सीजन बहुत कम होती है, तापमान माइनस में रहता है, बर्फीले तूफान चलते हैं और बर्फ की दरारें जान ले सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Pearl Harbor Attack: पर्ल हार्बर अटैक के बाद अमेरिका ने गिरा दिए थे परमाणु बम, जानें रूस पर हुए हमले से ये कितना अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सिर्फ फल ही खाते हैं फलाहारी महाराज, क्यों पड़ा यह नाम?
क्या सिर्फ फल ही खाते हैं फलाहारी महाराज, क्यों पड़ा यह नाम?
क्या हैं फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल के नियम, गलत यूज पर कितनी सजा?
क्या हैं फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल के नियम, गलत यूज पर कितनी सजा?
कब-कब हुई पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश, इसमें West का मतलब क्या?
कब-कब हुई पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश, इसमें West का मतलब क्या?
क्या पुलिस कहीं और कभी भी लगा सकती है बैरिकेड्स? जानें इसके नियम
क्या पुलिस कहीं और कभी भी लगा सकती है बैरिकेड्स? जानें इसके नियम

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
सालों से टीम इंडिया से बाहर हैं 3 मुस्लिम तेज गेंदबाज, लगातार हो रहा अन्याय!
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
जहां सुकून तलाशा वहीं बनी कब्र, दरिंदे ने किया हमला और फिर दहाड़ी मौत
Embed widget