एक्सप्लोरर

Siege Of Mecca Grand Mosque: जब मक्का की पवित्र मस्जिद पर आतंकियों ने किया था कब्जा, इस देश ने भेजे अपने कमांडो

Siege Of Mecca Grand Mosque: 20 नवंबर 1979 को सऊदी अरब में जो हमला हुआ था, उसे आज भी लोग भूले नहीं हैं. यहां करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों को बंदी बना लिया गया था. उस वक्त विदेशी ताकत ने सऊदी का साथ दिया था.

Siege Of Mecca Grand Mosque: साउदी अरब में 20 नवंबर 1979 को एक बुरे सपने की तरह याद करते हैं, क्योंकि यही वो दिन था जब मुसलमानों की पवित्र मस्जिद मक्का में हमला हुआ था और करीब दो हफ्ते तक खून खराबा चला था. इस दिन मोहर्रम की पहली तारीख थी और इस मस्जिद में स्थानीय लोग तो थे ही, साथ ही साथ इंडोनेशिया, मोरक्को, यमन और पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों का मजमा लगा हुआ था. ये तब हुआ जब जुहैमन अल-उतैबी के नेतृत्व में विद्रोहियों ने हथियारों समेत मक्का की मस्जिद पर हमला कर लिया था. दरअसल हमलावरों का कहना था कि सऊदी का शाही परिवार और समाज इस्लाम से दूर जा रहा था और वो सच्चा इस्लाम वापस लाने के लिए सब कर रहे थे. 

ताबूत के अंदर हथियार लेकर घुसे थे अनुयायी

20 नवंबर की सुबह जब मस्जिद में 50 हजार के करीब लोग फज्र की नमाज के लिए इकट्ठे थे, उसी वक्त नमाजियों के साथ अल-उतैबी और उसके करीब 200 अनुयायी मस्जिद में ताबूत के अंदर हथियार लेकर दाखिल हुए थे. जैसे ही नमाज खत्म हुई तो वे अनुयायी हथियार लहराते हुए लोगों को काबू में करने की कोशिश करने लगे और मस्जिदों के दरवाजे बंद कर दिए. इतना ही नहीं कुछ हथियारबंद हमलावर तो मस्जिद की मीनार पर चढ़ गए और पूरी तरह से वहां नियंत्रण कर लिया. बीबीसी की मानें तो यारोस्लोव त्रोफीमोव ने अपनी किताब द सीज ऑफ मक्का: द फॉरगॉटेन अपराइजिंग इन इस्लाम्स होलियेस्ट श्राइन में इस घटना का विस्तार से वर्णन है. 

कलमा शुरू होते ही सुनाई दी गोलियों की आवाज

इसमें लिखा है कि जैसे ही इमाम ने नमाज के बाद कलमा पढ़ना शुरू किया, वैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी. लोगों ने एक शख्स को हाथ में राइफल लेकर तेजी से काबा की तरफ बढ़ते हुए देखा और तभी दूसरी ओर से गोली चलने की आवाज आई. मस्जिद में जो पुलिसबल मौजूद थी वो निहत्थे थे. उनके पास हथियार के नाम पर सिर्फ डंडे थे. जैसे ही गेट पर तैनात दो रक्षाकर्मियों को गोली लगी तो बाकी सारे पुलिसकर्मी वहां से भाग गए. हंगामा शुरू हुआ ही था कि हमलावरों का नेता जोहेमान अब उतेबी सामने आ गया. 

मस्जिद के गेट पर ताले लगाकर लोगों को अंदर ही कर दिया कैद

यारोस्लोव त्रोफीमोव आगे लिखते हैं कि थोड़ी देर के बाद जोहेमान ने मस्जिद के इमाम को धक्का देकर माइक पर कब्जा कर लिया. उतेबी ने अपने भाषण में कहा कि माहदी आ गए. दरअसल इस्लाम में माहदी को धरती का रक्षक मानते हैं, जो कि कयामत से पहले बुराई का नाश करते हैं. हमलावर अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लगे. वहां मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की तो उनको मस्जिद के सभी 51 गेटों के ताले बंद मिले. सबने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने शुरू किए तो हमलावर भी वही दोहराने लगे. जब आवाज धीमी हुई तो उताबी ने अपने साथियों को निर्देश दिए और उसकी आवाज सुनते ही सभी मस्जिद में फैल गए और सातों मीनारों पर मशीन गन फिट कर दी. 

किस देश की सेना ने की थी मदद

जब तक यह सब चल ही रहा था कि तभी सऊदी पुलिस के निहत्थे पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और उनको मार दिया गया. जब तक पूरी दुनिया में ये खबर फैली तो लोग सहम गए थे. इस घटना के वक्त तत्कालीन क्राउन प्रिंस फहद बिन अब्दुल अजीज अपने लोगों के साथ ट्यूनिशिया गए थे, जबकि सऊदी नेशनल गार्ड्स के प्रमुख प्रिंस अब्दुल अजीज मोरक्को में थे. सऊदी सरकार को इस लड़ाई में बाहरी मदद की जरूरत पड़ी तो फ्रांस से उनको मदद मिली थी. उस वक्त सऊदी सरकार ने फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति वैलेरी गिस्कार्ड डीस्टाइंग से मदद मांगी थी. तब फ्रांस ने कमांडो की एक टीम चुपचाप से मक्का में भेजी थी और इस ऑपरेशन को सीक्रेट रखा गया, ताकि वहां पश्चिमी हस्तक्षेप पर कोई गैरजरूरी प्रतिक्रिया न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cricket vs Football: क्रिकेट से ज्यादा पैसा फुटबॉल में क्यों, दोनों स्पोर्ट्स की दीवानगी में कितना अंतर?
क्रिकेट से ज्यादा पैसा फुटबॉल में क्यों, दोनों स्पोर्ट्स की दीवानगी में कितना अंतर?
Indian Currency: भारतीय नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर लगाने का किसने लिया था फैसला, जानें क्या‌ था इसका इतिहास?
भारतीय नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर लगाने का किसने लिया था फैसला, जानें क्या‌ था इसका इतिहास?
Vaibhav Suryavanshi Siblings : वैभव सूर्यवंशी के कितने भाई-बहन हैं, क्या सभी खेलते हैं क्रिकेट?
वैभव सूर्यवंशी के कितने भाई-बहन हैं, क्या सभी खेलते हैं क्रिकेट?
Foreign Exchange Management Act: विदेशों से कितना लेन-देन करने पर माना जाता है फेमा का उल्लंघन, जानें ऐसे मामलों में कितनी मिलती है सजा?
विदेशों से कितना लेन-देन करने पर माना जाता है फेमा का उल्लंघन, जानें ऐसे मामलों में कितनी मिलती है सजा?

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल 2.0 लाने पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
डिलिमिटेशन बिल 2.0 पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
दर्द से तड़प उठा पाकिस्तानी खिलाड़ी, सिर पर लगी भयंकर चोट; मैदान छोड़कर गया बाहर
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget