एक्सप्लोरर

क्या होती है वीगन डाइट, सच में इसे खाने से मांस की कमी महसूस नहीं होती है?

अधिकांश लोग अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देते हैं. कुछ लोग वेज खाना कुछ लोग नॉनवेज खाना पसंद करते हैं. वहीं अब वीगन डाइट फॉलो करने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. जानिए वीगन डाइट कितना फायदेमंद.

खाने को लेकर अब लगभग हर कोई सतर्क रहता है. कुछ लोग अपनी डाइट में वेज तो कुछ लोग नॉनवेज को चुनते हैं. लेकिन अब धीरे-धीरे वीगन डाइट चुनने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अब सवाल ये है कि आखिर ये वीगन डाइट क्या होती है और ये शरीर के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक है. क्या नॉनवेज खाने वाले लोग जब वीगन डाइट को चुनते हैं, तो क्या उन्हें नॉनवेज की कमी महसूस नहीं होती है. 

वीगन डाइट 

सवाल ये है कि आखिर वीगन डाइट क्या होता है? बता दें कि वीगन का मतलब शुद्ध शाकाहारी डाइट होता है. वीगन डाइड वाले लोग डेयरी प्रोडक्ट्स भी नहीं खाते हैं. वीगन डाइट को फॉलो करने वाले जानवरों से मिलने वाला कोई भी खाद्य पदार्थ जैसे मांस, मछली, दूध, दही, घी, पनीर, डेयरी प्रोडक्ट्स, शहद जैसी चीजें नहीं खाते हैं. ये सिर्फ पेड़-पौधों से मिलने वाले फल, सब्जियां, अनाज, मेवे वगैरह खाते हैं. ये वीगन डाइट को बनाए रखने के लिए जानवरों से जुड़े सभी प्रोडक्ट का बहिष्कार करते हैं और सिर्फ पेड़ पौधे से जुड़ी चीजों को खाना पसंद करते हैं. 

वेज और वीगन में अंतर

कई बार लोग वेज और वीगन डाइट को एक जैसा समझ लेते हैं. लेकिन बता दें कि वीगन डाइट सिर्फ ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं, जो सीधे पौधों से मिलता है या प्लांट बेस्ड फूड से बनाए जाते हैं. कई बार लोग वीगन और शाकाहारी को एक समझते हैं, लेकिन वीगन और वेज यानी शाकाहार एक नहीं है. वेजिटेरियन अथवा शाकाहारी लोग खानपान में पनीर, मक्खन, दूध, दही, शहद जैसी चीजें भी खाते हैं. लेकिन वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोग पनीर, मक्खन या किसी भी ऐसा खाद्य पदार्थ का इस्तेमाल नहीं करते हैं, जिसका जुड़ाव जानवरों से होता है. 

नॉनवेज की कमी कैसे होगी दूर

वीगन के जरिए नॉनवेज की कमी दूर नहीं हो सकती है. ऐसा हम नहीं रिसर्च कह रहा है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक ऐसे लोग जो सिर्फ वीगन डाइट लेते हैं, उनकी हडि्डयां कमजोर होने के अलावा फ्रैक्चर होने का खतरा रहता है. मीट खाने वालों के मुकाबले वीगन डाइट लेने वालों में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी हो जाती है. इस कारण  43 फीसदी तक हडि्डयां फ्रैक्चर होने का खतरा ज्यादा रहता है.  बीएमसी जर्नल में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक वीगन डाइट लेने वाले 1 हजार लोगों पर 10 साल तक रिसर्च की गई थी. रिसर्च में सामने आया कि इनके कूल्हे, पैर की हड्‌डी और बैक बोन में फ्रैक्चर के मामले दिखे हैं. डाइट एक्सपर्ट और शोधकर्ता टैमी टॉन्ग कहते हैं, मीट खाने वाले के मुकाबले वीगन डाइट लेने वालों के कूल्हे में फ्रैक्चर के मामले 2.3 गुना ज्यादा दिखते हैं. वहीं रिसर्च के मुताबिक वीगन डाइट लेने वालों में बॉडी मास इंडेक्स घटने के साथ कैल्शियम और प्रोटीन की कमी भी हो जाती है. 

ये भी पढ़ें: Train Coach: ट्रेन कोच पर क्यों लिखे होते हैं सिर्फ 5 डिजिट कोड, जानिए इस नंबर का क्या होता है मतलब?

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Packaged Food Safety: आप जो पैकेज्ड फूड खरीद रहे हैं, कहीं वह रीपैक्ड और एक्सपायर तो नहीं? जानें चेक करने के तरीके
आप जो पैकेज्ड फूड खरीद रहे हैं, कहीं वह रीपैक्ड और एक्सपायर तो नहीं? जानें चेक करने के तरीके
Indus Treaty: सिंधु जल संधि सस्पेंड होने के बाद कहां जा रहा पूर्वी नदियों का पानी, कैसे हो रहा इसका इस्तेमाल?
सिंधु जल संधि सस्पेंड होने के बाद कहां जा रहा पूर्वी नदियों का पानी, कैसे हो रहा इसका इस्तेमाल?
Truck Slogan: ट्रकों के पीछे क्यों लिखते हैं Use Dipper At night, इसका कंडोम से क्या कनेक्शन?
ट्रकों के पीछे क्यों लिखते हैं Use Dipper At night, इसका कंडोम से क्या कनेक्शन?
Passport Free Travel : बिना पासपोर्ट के दुनिया घूमने वाले 3 वीआईपी! जानें किन लीडर्स को नहीं पड़ती किसी वीजा की जरूरत?
बिना पासपोर्ट के दुनिया घूमने वाले 3 वीआईपी! जानें किन लीडर्स को नहीं पड़ती किसी वीजा की जरूरत?

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget