एक्सप्लोरर

क्या है ये Two Way Mirror, जिसमें एक तरफ से आर-पार देख सकते हैं? ऐसे करें इसकी पहचान

Two Way Mirror: आईना भी दो तरह का होता है, पहला तो वन वे मिरर और दूसरे प्रकार के आईने को टू वे मिरर कहते हैं. ये क्या होता है और इसकी पहचान कैसे करनी हैं, यहां समझें.

Two Way Mirror: हमें अपने आस-पास कई तरह के कांच देखने को मिलते हैं. कुछ कांच रंग बिरंगे और डिजाइन वाले होते हैं तो कुछ कांच पारदर्शी होते हैं, जो घर के बर्तन, बोतल, खिड़की के ग्लास आदि बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसी कांच से ही मिरर या आईना भी बनाया जाता है. 

आईना भी दो तरह का होता है, पहला तो वही परंपरागत आईना जो शुरुआत से हम देखते आ रहे हैं. इसे वन वे मिरर कहते हैं. हमारे घरों में भी यही मिरर रहता है. दूसरे प्रकार के आईने को टू वे मिरर कहते हैं, यह एक तरफ से आपको आपकी शक्ल दिखा कर आईने का काम करता है, तो वहीं दूसरी ओर से एक सामान्य कांच जैसा दिखता है. इसमें दूसरी ओर से आर पार देखा जा सकता है. आइए जानते हैं ये मिरर वन वे मिरर से कैसे अलग होता है और कैसे इसमें एक और से आर पार दिखा जाता है?

कैसे बनता है आईना?

एक बड़े कांच को लेटा कर रोबोटिक सिस्टम की मदद से कन्वेयर बेल्ट तक पहुंचाया जाता है. इसके बाद पानी, गरम पानी या ऑक्साइड आदि से इस कांच की सफाई की जाती है. इसके बाद कांच पर सबसे पहले लिक्युफाइड टिन की कोटिंग की जाती है. इसी वजह से कांच पर सिल्वर आसानी से चिपक जाती है. फिर कुछ केमिकल्स के साथ इसपर सिल्वर को लिक्विड फोर्म में चढ़ाया जाता है. इसके बाद कांच की उम्र बढ़ाने के लिए इसपर कॉपर आदि की डबल कॉटिंग कर दी जाती है. फिर आइने को ड्रायर में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखा जाता है. फिर पीछे की तरफ एक पेंट करके उसे मशीनों के जरिए सुखाया जाता है.

टू वे मिरर क्या है?

टू वे मिरर शीशे का ऐसा टुकड़ा होता है जिस पर माइक्रो पेन नाम के पदार्थ की कोटिंग की जाती है. इस शीशे के सामने अगर आप ट्रीट (Treat) की हुई साइड (Side) खड़े होते हैं तो इसमें आप अपना प्रतिबिंब देख सकते हैं. वहीं, बिना ट्रीट की हुई साइड टिंटेड खिड़की की तरह होती है. एक सामान्य मिरर, कांच की एक चौथाई इंच (6 मिमी) मोटी परत होती है. इसके बाद चांदी की परत होती है जो लगभग 2 माइक्रोन मोटी होती है और इसके बाद काला रंग होता है. बाहर का प्रकाश कांच में जाता है और परावर्तित होकर वापस आ जाता है.

टू वे मिरर की पहचान करना

मॉल्स या होटल जैसी जगहों पर आजकल इन मिरर का गलत इस्तेमाल होने लगा है. ऐसे कई मामले आए जिनमें ट्रायल रूम या होटल रूम में टू वे मिरर पकड़े गए. ऐसे में आप ये कुछ टेस्ट करके पता लगा सकते हैं कि आप जिस आईने के सामने खड़े हैं कहीं वह टू वे मिरर तो नहीं.

फिंगर टेस्ट

इसके लिए अपनी उंगली को आईने पर रखें. अगर आपकी उंगली और उसकी इमेज के बीच में एक फासला है तो आईना सही है. लेकिन, अगर आपकी उंगली और उसकी इमेज एक दूसरे को छू रहे हैं तो तुरंत समझ लीजिए कि वह एक टू वे मिरर है.

फ्लैश लाइट टेस्ट

सामान्य आईने पर मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर देखेंगे तो लाइट रिफ्लेक्ट होगी. लेकिन, अगर 'टू वे मिरर' पर आप फ्लैश मरेंगे तो उसके आर पार भी देख सकते हैं.

नॉक-नॉक टेस्ट

आईने पर नॉक करने पर अगर आवाज सामान्य सी ठक-ठक आए तो आईना सही है, लेकिन अगर आवाज में थोड़ी भी गूंज आए तो समझ लीजिए आपको सतर्क होने की ज़रूरत है. 

आईने में करीब से देखें

कई बार बेहद करीब से देखने पर 'टू वे मिरर' के पार भी दिखाई दे जाता है. ऐसे में ट्रायल रूम में लगे आईने को पास से देखने पर अगर आपको आर पार कुछ दिखे तो समझ लीजिए आप किसी साजिश में फंसे हुए हैं और तुरंत सतर्क हो जाएं.

यह भी पढ़ें: उल्लू का पठ्ठा बचपन से सुनते आ रहे हैं, लेकिन इसमें पट्ठा का क्या मतलब होता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मकान में दिखें ये बदलाव तो तुरंत कर दें खाली, किसी भी पल ढह सकता है घर
मकान में दिखें ये बदलाव तो तुरंत कर दें खाली, किसी भी पल ढह सकता है घर
इस गांव में आज भी चलता है राजा का राज, क्या नहीं माना जाता देश का कानून?
इस गांव में आज भी चलता है राजा का राज, क्या नहीं माना जाता देश का कानून?
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
प्रेस कार्ड और PIB कार्ड में क्या है अंतर? किसका कहां होता है इस्तेमाल
भारत का सबसे पहला बैंक कौन सा था, क्या आज भी करता है काम?
भारत का सबसे पहला बैंक कौन सा था, क्या आज भी करता है काम?

वीडियोज

Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress
UP Election 2027 | Seedha Sawal: यूपी में चुनाव...'PDA' पर तनाव! | Akhilesh Yadav | BJP | Congress
UP Politics: यूपी में बंटेंगे तो कटेंगे vs जुटेंगे तो जीतेंगे! । UP Election 2027 | Akhilesh | Rahul

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
SC के जस्टिस भुइयां का SIR पर बड़ा बयान, '...तो ऐसी प्रक्रिया मनमानी है'
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, IAS नवल किशोर चौधरी और अमित पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, IAS नवल किशोर चौधरी और अमित पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
चिराग पासवान का चौंकाने वाला बयान, 'अगर संदेह है तो चुनाव आयोग को SIR...'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा - 'डबल इंजन सरकार बताए...'
'17 साल में स्थायी समाधान क्यों नहीं', बिहार बाढ़ पर राहुल गांधी का BJP पर हमला
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
Embed widget