एक्सप्लोरर

Kargil Population: कारगिल में मुसलमानों की कितनी आबादी, सिर्फ इतनी है हिंदू परिवारों की संख्या

देश में हर साल 26 जुलाई के दिन कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कारगिल में अभी कितनी आबादी रहती है और कारगिल में मुसलमानों की कुल आबादी कितनी है. देखिए आंकड़ा.

हर साल 26 जुलाई के दिन कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. कारगिल विजय दिवस 1999 में कारगिल युद्ध में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस जगह पर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ा था, उस जगह पर मुसलमानों की आबादी कितनी है. आज हम आपको कारगिल शहर की आबादी के बारे में बताएंगे. 

कारगिल शहर 

लद्दाख अब एक केंद्रशासित प्रदेश है. लद्दाख में दो जिले आते हैं. पहला लेह और दूसरा जिला कारगिल है. कारगिल को पूरी दुनिया 1999 कारगिल युद्ध के कारण भी जानती है. 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना और काबलियों को कारगिल की पहाड़ियों से खदेड़ा था. कारगिल को वीरों की धरती भी कहा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कारगिल की आबादी कितनी है और वहां पर कितने फीसदी मुसलमान और कितने फीसदी हिंदू रहते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कारगिल में किस-किस धर्म के लोग रहते हैं.

कारगिल आबादी 

कारगिल लद्दाख प्रदेश का एक पहाड़ी क्षेत्र है. अब सवाल ये है कि कारगिल जिले की आबादी कितनी है. बता दें कि 2011 की जनसंख्या गणना के मुताबिक कारगिल की आबादी 1,40,802 है. वहीं कारगिल मुस्लिम बाहुल्य इलाका है, यानी यहां पर मुसलमानों की संख्या सबसे ज्यादा है. 2011 की जनसंख्या के मुताबिक कारगिल में मुसलमानों की आबादी 76.87 फीसदी है. वहीं कारगिल में हिंदूओं की आबादी 7.34 फीसदी है. इसके अलावा बौद्ध धर्म के लोग 14.29 फीसदी, ईसाई धर्म के लोग 0.43 फीसदी रहते हैं. सिख धर्म के लोग 0.83, जैन 0.02 फीसदी

कब हुआ इस्लाम का आगमन?

अब सवाल ये है कि कारगिल में इस्लाम धर्म कब आया था. जानकारी के मुताबिक कारगिल में इस्लाम धर्म का आगमन 15वीं शताब्दी में हुआ था. मध्य एशिया के शिया स्कूल के विद्वान मीर शम्स-उद-दीन इराकी ने इस्लाम का प्रचार करने के लिए अपने मिशनरियों के साथ बाल्टिस्तान और कारगिल का दौरा किया था. माना जाता है कि बाल्टिस्तान के प्रमुख ने पहले इस्लाम अपनाया और फिर उसके बाद कारगिल के प्रमुखों ने इस्लाम को स्वीकार कर लिया था. मीर शम्स-उद-दीन से पहले इराकी ख्वाजा नूरबख्श ने कारगिल का दौरा किया और बहुत सारे इस्लामी उपदेश दिए थे. इस प्रकार बौद्ध धर्म कारगिल में सपी, फोकर, मुलबैक, वाखा बोध-खरबू क्षेत्रों और दारचिक गरकोन और जांस्कर जैसे स्थानों तक सीमित रह गया था.

बता दें कि साल 1979 में लद्दाख क्षेत्र में कारगिल एक अलग जिला बन गया था. इसे पूर्ववर्ती लेह जिले से अलग किया गया था. लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल को जुलाई 2003 में जिले में लागू किया गया था. 

ये भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas: कैसे पड़ा कारगिल शहर का नाम, क्या है वीरों की धरती का इतिहास

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
पृथ्वी के अंदर कितनी गहराई तक पहुंच पाया इंसान, कहां सबसे गहरा प्वाइंट?
पृथ्वी के अंदर कितनी गहराई तक पहुंच पाया इंसान, कहां सबसे गहरा प्वाइंट?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget