एक्सप्लोरर

कितनी है मनसा देवी पैदल मार्ग की ऊंचाई, जहां भगदड़ मचने से कई लोगों ने गंवाई जान?

हरिद्वार का मनसा देवी मंदिर एक बेहद बड़ा तीर्थ स्थान है, लेकिन इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है.एक हाई वोल्टेज तार पैदल मार्ग पर गिर गया, जिससे लोग घबरा गए और भगदड़ शुरू हो गई.

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मनसा देवी मंदिर में हाल ही में एक दुखद घटना सामने आई है. मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग पर अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि भगदड़ की वजह एक हाई वोल्टेज तार का गिरना था, जिससे वहां अफरातफरी मच गई. हरिद्वार का मनसा देवी मंदिर बड़ा तीर्थ स्थान है, लेकिन इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है.

हादसे की शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक हाई वोल्टेज तार पैदल मार्ग पर गिर गया, जिससे लोग घबरा गए और भागदौड़ शुरू हो गई. वहां पहले से ही भीड़ बहुत ज्यादा थी, जिससे भगदड़ मच गई. हालांकि, राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था और घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है ​ कि आखिर यह पैदल मार्ग कितना मुश्किल या खतरनाक है? चलिए अब आपको बताते हैं इस पैदल मार्ग की पूरी जानकारी, जहां यह हादसा हुआ है और जानते हैं कि मनसा देवी पैदल मार्ग की ऊंचाई कितनी है? 

कहां स्थित है मनसा देवी मंदिर?

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार के बिल्व पर्वत पर स्थित है. यह मंदिर शक्ति की देवी मनसा माता को समर्पित है और हिंदू धर्म में इसे सिद्धपीठ माना जाता है. हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं.  इस मंदिर तक पहुंचने के दो मुख्य रास्ते हैं. जिसमें पहला रास्ता रोपवे, इसे मनसा देवी उड़न खटोला कहा जाता है. यह उन लोगों के लिए सुविधाजनक होता है जो सीढ़िया चढ़ने में मुश्किल होती है. वहीं दूसरा रास्ता पैदल मार्ग है. ज्यादातर श्रद्धालु इसी रास्ते से दर्शन के लिए जाते हैं, और यही मार्ग इस बार हादसे का कारण बना है. 

मनसा देवी पैदल मार्ग की दूरी और ऊंचाई कितनी है?

मनसा देवी मंदिर तक पैदल रास्ता लगभग 2.4 किलोमीटर लंबा है. इस रास्ते में लगभग 786 से 1000 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक औसत व्यक्ति को मंदिर तक पहुंचने में 20 से 30 मिनट का समय लग सकता है. इसके साथ ही यह रास्ता सीधा नहीं, बल्कि थोड़ी खड़ी चढ़ाई वाला है, जो कुछ लोगों के लिए कठिन हो सकता है, खासकर जब भीड़ बहुत ज्यादा हो. 

ऐसे में मनसा देवी मंदिर आप सुबह जल्दी या भीड़ कम होने के समय दर्शन करने जाएं. साथ ही, अफवाहों और घबराहट से बचें, सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें और पुलिस या सुरक्षाकर्मियों नियम का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से तुरंत संपर्क करें.

यह भी पढ़े: सिर्फ टूरिज्म नहीं, इस सीक्रेट के जरिए भी जमकर दौलत कमाता है थाईलैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
'विमल पान मसाला' एड पर शाहरूख-अजय देवगन को नोटिस, क्या हो सकता है एक्शन?
'विमल पान मसाला' एड पर शाहरूख-अजय देवगन को नोटिस, क्या हो सकता है एक्शन?
पाकिस्तान में कितने हिंदू, 1947 से कितने हुए कम?
पाकिस्तान में कितने हिंदू, 1947 से कितने हुए कम?
पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?
पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget