एक्सप्लोरर

Lime And Lemon: नींबू तो नींबू है फिर ये लाइम और लेमन का क्या चक्कर है? आज दोनों में अंतर भी समझ लीजिए

Lime and Lemon: रंग से इनकी पहचान आसानी से की जा सकती है. लाइम प्राकृतिक हरे रंग का होता है और लेमन पीले रंग का होता है.

Difference Between Lime and Lemon: गर्मियों में शिकंजी पीकर तबियत तरोताजा हो जाती है. इसके अलावा भी कई खाने की चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का इस्तेमाल होता है. नींबू को तो हम सभी जानते हैं. नींबू के लिए आपने अंग्रेजी में लोगों को दो अलग अलग शब्दों का इस्तेमाल करते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि एक नींबू के लिए अंग्रेजी में दो शब्दों lime और lemon का उपयोग क्यों होता है. क्या ऐसा इसलिए है कि नींबू को अमेरिका में लाइम और ब्रिटेन में लेमन कहा जाता होगा? या फिर दोनों के बीच वाकई अंतर होता है. आइए आज हम इस लेख के जरिए आपको लाइम और लेमन के बीच का अंतर समझाते हैं (Difference Between Lime and Lemon).

लाइम और लेमन

• वैज्ञानिकों के मुताबिक लाइम को Citrus Aurantifolia के नाम से जाना जाता है, जबकि लेमन को Citrus limon कहते हैं.
• दोनों ही खट्टे फल हैं.
• आकार की बात करें तो लाइम की तुलना में लेमन का आकार बड़ा होता है. 
• आजकल रासायनिक दवाओं का इस्तेमाल होता इसलिए उनके आकार थोड़े बदल जाते हैं, अगर कोई रासायनिक दवा का उपयोग नहीं किया गया हो तो लाइम गोल होता है और लेमन अंडाकार
• रंग से इनकी पहचान आसानी से की जा सकती है. लाइम प्राकृतिक हरे रंग का होता है और लेमन पीले रंग का होता है. 
• लाइम का छिलका या परत (स्किन) पतली होती है, जबकि लेमन की परत मोटी होती है.
• विज्ञान के अनुसार लाइम और लेमन दोनों का वंश (Genus) एक ही है (Citrus), लेकिन दोनों की जाति (Species) अलग-अलग है.
• लाइम अधिक खट्टा होता है और अगर यह ठीक से पका हुआ न हो तो इसके स्वाद में हल्की सी कड़वाहट भी होती है. वहीं, लेमन के स्वाद में थोड़ी कम खटास होती है. 
• लाइम में 53 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है. जबकि, लेमन में विटामिन सी केवल 29 मिलीग्राम होता है.
• लाइम से हमें विटामिन ए मिलता है, लेकिन लेमन में फोलिक एसिड और पोटेशियम भी मिलता है. 
• लाइम और लेमन दोनों में खनिज,विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव में मददगार होते हैं. 
• घरों में इस्तेमाल करने के लिए लेमन को ज्यादा उचित माना जाता है.

ये भी पढ़ें -

अफीम से मिला खांसी का इलाज और फिर बना दुनिया का पहला कफ सिरप, जानिए कैसे

फुल क्रीम, डबल टोंड मिल्क क्या होता है? ये कैसे बनता है? जानिए अपने घर में आने वाले दूध के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेज भारत में पेट्रोल कहां से मंगवाते थे, तब कौन संभालता था आयात-निर्यात
अंग्रेज भारत में पेट्रोल कहां से मंगवाते थे, तब कौन संभालता था आयात-निर्यात
दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज वाला देश कौन, कहां-कहां से लिया उधार?
दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज वाला देश कौन, कहां-कहां से लिया उधार?
उज्जैन की शाही मस्जिद किसने बनवाई थी, आखिर क्या है इसका इतिहास?
उज्जैन की शाही मस्जिद किसने बनवाई थी, आखिर क्या है इसका इतिहास?
कैसे पता लगता है सर्दियों में गिरेगी मावठ या पड़ेगा जाड़ा? जानें साइंस
कैसे पता लगता है सर्दियों में गिरेगी मावठ या पड़ेगा जाड़ा? जानें साइंस

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
रोहित शर्मा के साथ हुई दुर्घटना! बस की सीढ़ियों से गिरने का वीडियो आया सामने
रोहित शर्मा के साथ हुई दुर्घटना! बस की सीढ़ियों से गिरने का वीडियो आया सामने
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
Embed widget