एक्सप्लोरर

गारंटी और वारंटी में क्या फर्क होता है? इनको लेकर अक्सर लोग हो जाते हैं कन्फ्यूज!

गारंटी और वारंटी वाले प्रोडक्ट थोड़े विश्वसनीय होते हैं. लेकिन इनमें भी खराबी आती है. ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि आपके प्रोडक्ट पर जो मिली है वो गारंटी है या वारंटी...

Difference Between Guarantee And Warranty: हम जब भी बाजार से कोई कंपनी का सामान खरीदते हैं तो कंपनी की तरफ से हमें उस प्रोडक्ट पर एक निश्चित समय तक की गारंटी या वारंटी देती है. हालांकि, गारंटी या वारंटी वाले प्रोडक्ट थोड़े महंगे पड़ते हैं, लेकिन इनकी विश्वसनीयता अच्छी होती है. गारंटी और वारंटी दोनों अलग-अलग चीजें हैं. ऐसे बहुत से लोग है, जिन्हें इनके बीच का अंतर नहीं पता होता और वो दोनों को एक ही समझ लेते हैं. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें इनका अंतर तो मालूम होता है, लेकिन उन्हें इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि इनके क्या प्रावधान हैं. आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इनके बीच का क्या अंतर समझाते हैं.

वारंटी का क्या मतलब होता है?

जब भी हम किसी दुकान से कोई सामान खरीदते हैं और दुकानदार हमें कहता है कि इस सामान की इस निश्चित समय तक वारंटी है तो उसका मतलब होता है कि विक्रेता एक निश्चित समय के लिए ग्राहक को यह आश्वासन दे रहा है कि अगर उस सामान में उस निश्चित समय के भीतर कोई कमी या खराबी आती है तो विक्रेता या वह कंपनी उस सामान को निःशुल्क ठीक कराकर देगी. बशर्तें इसका फायदा उठाने के लिए यह जरूरी है कि आपके पास उस सामान का पक्का बिल हो. 

उदाहरण के तौर पर समझे तो मान लीजिए आपने कोई वाशिंग मशीन या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा, जिसपर आपको उसकी 1 साल की वारंटी दी गई है. ऐसे में आपको उस वारंटी का यह फायदा मिलता है कि वो वाशिंग मशीन या जिस भी सामान पर वारंटी मिली है, अगर उसमें एक साल के भीतर कोई खराबी आती है तो बिना कोई पैसा चुकाए आप उस दुकानदार या कंपनी से उसे ठीक करवा सकते हैं. लेकिन उसके लिए आपके पास उसका पक्का बिल या फिर दिया गया वारंटी कार्ड होना जरूरी है. इसलिए वारंटी वाला सामान खरीदते समय पक्का बिल और अपना वारंटी कार्ड जरूर लें और इन्हे संभाल कर रखें.

गारंटी का क्या मतलब है?

अगर ग्राहक को खरीदे गए सामान पर अगर विक्रेता या कंपनी की तरफ से 1 साल की गारंटी दी गई है तो उसका मतलब है कि अगर इस बीच वह सामान खराब होता है तो ग्राहक उसे बदल का नया सामान ले सकता है. इसमें भी यह काम सिर्फ निर्धारित निश्चित समय के भीतर ही होता है. इसके अलावा ग्राहक के पास उस सामान का पक्का बिल या फिर गारंटी कार्ड होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें - आखिर कुत्ता और बिल्ली एक दूसरे को पसंद क्यों नहीं करते हैं? दिलचस्प है इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
वोट चोरी सही निकली तो क्या चुनावों को रद्द कर सकता है सुप्रीम कोर्ट?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट का आदेश न माने तो क्या होगा,क्या है प्रावधान?
एलन मस्क के पास कितना पैसा, उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
एलन मस्क के पास कितना पैसा, उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
क्या गोद लिए बच्चे की वापस की जा सकती है कस्टडी, जानें नियम?
क्या गोद लिए बच्चे की वापस की जा सकती है कस्टडी, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget