एक्सप्लोरर

CISF और CRPF के काम में है काफी फर्क... तो जानिए मेट्रो-एयरपोर्ट में कौन करता है सुरक्षा

संसद भवन से लेकर एयरपोर्ट तक की सुरक्षा के लिए जवान मौजूद रहते हैं.क्या आप जानते हैं कि सभी मुख्य जगहों पर किस फोर्स के जवान मौजूद होते हैं?जानिए इन प्रमुख जगहों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसके पास है.

देश में एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन, मेट्रो, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन सभी जगहों की सुरक्षा में अलग-अलग जवान तैनात रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन जगहों पर सीआईएसएफ के जवान तैनात होते हैं और किन जगहों पर सीआरपीएफ, आरपीएफ के जवान तैनात रहते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि किन-किन प्रमुख जगहों पर कौन से सुरक्षाबल तैनात होते हैं. 

सुरक्षा बल 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के जवानों को अलग-अलग जगहों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. बता दें कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भारत का केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है. ये बल देश में सरकारी भवनों और निजी फर्मों को सुरक्षा प्रदान करता है. 
सीआईएसएफ के पास अभी परमाणु प्रतिष्ठान, अंतरिक्ष प्रतिष्ठान, एयरपोर्ट, बंदरगाह और बिजली संयंत्र, मेट्रो समेत देश के कई अन्य सरकारी भवनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पास है. अभी हाल ही में संसद भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सीआईएसएफ को दी गई है. गौरतलब है कि पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के पास संसद भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी. बता दें कि सीआईएसएफ का गठन वर्ष 1969 में किया गया था. इसके गठन का मुख्‍य उद्देश्य सरकारी कारखानों व अन्‍य सरकारी उपक्रमों की सुरक्षा करना है. 

सीआरपीएफ का काम?

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ का मुख्य काम केंद्र सरकार के आदेश पर देश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बनाए रखने में मदद करना है. बता दें कि देश में आपातकाल किसी भी स्थिति में इनकी तैनाती की जाती है. ये बल गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है. देश में कहीं भी स्थिति खराब होने पर ये पुलिसबल के साथ मिलकर लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में मदद करते हैं.

इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं,बचाव और राहत कार्यों में भी ये फोर्स पुलिस,एनडीआरएफ की मदद करता है. बता दें कि इसकी स्‍थापना वर्ष 1939 में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के रूप में हुई थी. देश के आजाद होने के बाद 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के लागू होने के बाद इसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का नाम दिया गया था. 

जानकारी के मुताबिक बता दें कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में सीधे असिस्‍टेंट कमांडेट, सब इंस्‍पेक्‍टर और कांस्‍टेबल की भर्तियां होती हैं. इसमें सब इंस्पेक्टर का लेवल 6 होता है, जिसके तहत सब इंस्‍पेक्‍टर को 35,400 रूपए से लेकर 1,12,400 रूपए का पे स्केल मिलता है. सीआरपीएफ में कांस्टेबल को 21,700 से लेकर 69,100 रूपए तक मासिक वेतन मिलता है. वहीं असिस्‍टेंट कमांडेंट को लेवल 10 के तहत 56100 रुपये का बेसिक पे मिलता है. इसके अलावा महंगाई, मकान का किराया, मेडिकल, राशन, यातायात समेत कई तरह के भत्‍ते मिलते हैं.
 

ये भी पढ़ें: Flight : आपातकाल स्थिति में फ्लाइट कितने डिग्री टर्न कर सकता? एक्सपर्ट ने बताया इसके पीछे का साइंस

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
किस देश में कैसे दी जाती है मौत की सजा? SC में याचिका के बीच जानें
Electric Shock: कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
कुछ लोगों को क्यों नहीं लगता बिजली का झटका, क्या है वजह?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
मौत के कितने दिन बाद तक हो सकता है पोस्टमॉर्टम, बॉडी कैसे करते हैं प्रिजर्व?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?
इंसान की आंख क्या-क्या देख सकती है, कितने Megapixel के बराबर?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget