एक्सप्लोरर

Sperm Bank Technology: क्या है स्पर्म बैंक टेक्नोलॉजी, इसमें कितने टेम्परेचर पर स्टोर किया जाता है मेल सीमेन

Sperm Bank Technology: स्पर्म बैंक टेक्नोलॉजी पुरुषों के शुक्राणुओं को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की आधुनिक तकनीक है. लेकिन यह किस तरीके से काम करती है, इस बारे में विस्तार से इस आर्टिकल में जानेंगे.

Sperm Bank Technology: बदलती जीवनशैली और मेडिकल साइंस की प्रगति ने इंसानी जीवन को नई दिशा दी है. आज ऐसी तकनीकें मौजूद हैं, जिनकी मदद से परिवार बनाने का सपना अब मुश्किल परिस्थितियों में भी पूरा किया जा सकता है. इनमें से एक है स्पर्म बैंक टेक्नोलॉजी, जो पुरुषों के शुक्राणुओं को सुरक्षित कर भविष्य में संतान प्राप्ति की संभावना को बनाए रखती है. यह तकनीक उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो कपल प्रजनन संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. चलिए जानें कि यह कैसे काम करती है.

कैसे काम करती है तकनीक?

स्पर्म बैंक टेक्नोलॉजी का आधार है क्रायोप्रिजर्वेशन. इसमें पुरुष द्वारा प्राप्त किए गए शुक्राणुओं को वैज्ञानिक तरीके से इकट्ठा कर बेहद कम तापमान पर जमा दिया जाता है. नमूना पहले लैब में जांचा जाता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शुक्राणुओं की संख्या और उसकी क्वालिटी बच्चे पैदा करने के लिए उपयुक्त है. इसके बाद इन्हें छोटे-छोटे वायल्स में पैक करके -196°C तक के तरल नाइट्रोजन टैंकों में लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है.

कब और क्यों है जरूरी?

यह उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो कि बच्चे तो चाहते हैं, लेकिन किसी वजह से वे खुद बच्चे को जन्म नहीं दे सकते हैं. जैसे कि कैंसर मरीजों में कीमोथेरेपी और रेडिएशन जैसी प्रक्रियाएं अक्सर प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती हैं. ऐसे में मरीज पहले से स्पर्म बैंक का सहारा लेकर अपना स्पर्म सुरक्षित कर सकते हैं.

अगर कोई पुरुष संतान पैदा करने में सक्षम नहीं है, तो दाता शुक्राणुओं की मदद से IVF या IUI जैसी तकनीकों द्वारा गर्भधारण कराया जा सकता है. इसके अलावा जो लोग अभी परिवार शुरू नहीं करना चाहते लेकिन आगे चलकर पितृत्व का विकल्प खुला रखना चाहते हैं, उनके लिए यह तकनीक बेस्ट है.

क्या है उपयोग की प्रक्रिया

कलेक्ट किए गए शुक्राणुओं को जरूरत पड़ने पर पिघलाकर IVF, IUI या ICI जैसी तकनीकों में इस्तेमाल किया जाता है. मेडिकल टीम इसे महिला साथी के अंडाणु के साथ मिलाकर फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी करती है. इस तरह उन लोगों को भी बच्चे का सुख मिलता है, जिनके लिए यह स्वाभाविक तरीके से संभव नहीं होता.

क्या हैं इसके फायदे?

यह भविष्य में प्रजनन क्षमता बनाए रखने का भरोसेमंद साधन है. इसे कोई भी आसानी से करा सकता है. इस दौरान एक बार जमा किया गया स्पर्म कई सालों तक सुरक्षित रहता है. स्पर्म बैंक सख्त मेडिकल टेस्टिंग और क्वालिटी कंट्रोल प्रक्रिया से गुजरते हैं, जिससे किसी भी प्रकार के संक्रमण या बीमारी का खतरा नहीं रहता है. 

यह भी पढ़ें: भारत से तेल जाता है नेपाल, वहां सस्ता या महंगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget