एक्सप्लोरर

क्या होती है 'स्नेक वाइन', जिसमें शराब की बोतल में पड़ा रहता है सांप और उसे लोग पीते हैं?

Snake Wine: स्नेक वाइन को एक जिंदा या फिर मरे हुए सांप को एक बोतल में रखकर उसमें चावल, गेहूं या फिर अन्य अनाज की शराब को डालकर किण्वन के लिए महीनों तक छोड़ दिया जाता है.

Snake Wine: कुछ शराब अपनी किसी खासियत के चलते काफी फेमस होती हैं. रम, व्हिस्की, वोदका और वाइन आदि शराब के ही प्रकार है. आज तक आपने तरह-तरह की शराब पी होगी या उनके बारे में सुना होगा. लेकिन क्या कभी सांप से बनी शराब चखी है? शायद आपका जवाब होगा 'ना'. दरअसल, इस शराब को बनाने के लिए चावल या अन्य अनाज से तैयार शराब में जिंदा या मुर्दा सांप को डालकर छोड़ दिया जाता है. इस शराब का इस्तेमाल चिकित्सा में भी किया जाता है.

इन देशों में होती है तैयार

स्नेक वाइन को चीन में तैयार किया जाता है. चीनी में पिनयिन और वियतनामी भाषा में खमेर कहा जाता है. इसे पहली बार पश्चिमी झोउ वंश के दौरान तैयार किया गया था. उसके बाद तो यह शराब चीन में काफी प्रचलित हो गई. इस शराब का इस्तेमाल चिकित्सीय तौर पर मुख्य रूप से किया जाता है. चीन के अलावा यह शराब पूरे दक्षिण पूर्व एशिया, उत्तर कोरिया, लाओस, थाईलैंड, वियतनाम, ओकिनावा (जापान) और कंबोडिया में भी बनाया जाता है.

कई रोगों का इलाज है ये अनोखी वाइन

बताया जाता है कि इस शराब से कुष्ठ रोग, अत्यधिक पसीना, बालों का झड़ना, शुष्क त्वचा समेत कई और बीमारियों के इलाज किए जाते हैं. पारंपरिक चिकित्सा में इसे टॉनिक के रूप में देखा जाता है. चीन, जापान, कंबोडिया, कोरिया, लाओस, ताइवान, वियतनाम और थाईलैंड में यह शराब आमतौर पर आपको सड़कों के किनारे स्टॉलों पर देखने को मिल जाएगी.

ऐसे होती है तैयार

इसे एक जिंदा या फिर मरे हुए सांप को एक बोतल में रखकर उसमें चावल, गेहूं या फिर अन्य अनाज की शराब को डालकर किण्वन के लिए महीनों तक छोड़ दिया जाता है. साथ ही इसमें फॉर्मलडिहाइड भी मिलाया जाता है. वियतनामी में सांप को 'गर्मी' और मर्दानगी का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में सांप से बनी यह शराब वहां बहुत लोकप्रिय है. यह वहां एक शक्तिशाली कामोत्तेजक के रूप में भी इस्तेमाल होती है.

क्या इसे पीना सुरक्षित है?

कुछ स्टडीज से यह भी पता चला है कि स्नेक वाइन में एनाल्जेसिक यानी दर्द निवारक और सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं. अब एक सबसे जरूरी सवाल ये है कि क्या इसे पीना सुरक्षित है? तो इसका जवाब है 'हां'. चावल की शराब में इथेनॉल का भी इस्तेमाल होता है, जिससे सांप का जहर खत्म हो जाता है. वैसे इसे बनाने के लिए आमतौर पर ज्यादा जहरीले सांपों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. हालांकि, इस वाइन पर चेतावनी भी दी जाने लगी है कि इसको पीना खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें - क्या है 'बार्बी डॉल' की कहानी, दुनियाभर के बच्चों में है इसका क्रेज, इसके बिना पूरा नहीं होता बचपन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन रोक सकता है ब्रह्मपुत्र का पानी, जानें क्या कहता है कानून?
क्या चीन रोक सकता है ब्रह्मपुत्र का पानी, जानें क्या कहता है कानून?
दो महाद्वीपों के बीच कितने अहम हैं अंडरसी केबल्स, गहरे समंदर में कैसे करते हैं काम?
दो महाद्वीपों के बीच कितने अहम हैं अंडरसी केबल्स, गहरे समंदर में कैसे करते हैं काम?
क्यूबा पर अमेरिका ने कब से बैन लगा रखा है और क्यों, जानें क्या है इतिहास?
क्यूबा पर अमेरिका ने कब से बैन लगा रखा है और क्यों, जानें क्या है इतिहास?
शराब बेचकर कौन सा राज्य कमाता है सबसे ज्यादा, कहां है सबसे ज्यादा टैक्स?
शराब बेचकर कौन सा राज्य कमाता है सबसे ज्यादा, कहां है सबसे ज्यादा टैक्स?

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget