एक्सप्लोरर

India LPG Imports: क्या सस्ती होने वाली है LPG गैस, ईरान ने हॉर्मुज से किन प्रतिबंधों को हटाया?

India LPG Imports: हाल ही में ईरान ने भारत के कमर्शियल जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से बिना किसी रुकावट के गुजरने की अनुमति दे दी है. आइए जानते हैं कि क्या इसके बाद तेल की कीमतों में कोई कमी आएगी.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • ईरान ने भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट में दी छूट।
  • भारत के ऊर्जा आयात का यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग।
  • अब तेल-गैस आपूर्ति सुगम होगी, चिंताएं कम होंगी।
  • इससे घरेलू ऊर्जा कीमतें स्थिर रहने की उम्मीद है।

India LPG Imports: लगभग 8 महीनों की पाबंदियों के बाद ईरान ने भारत के कमर्शियल जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से बिना किसी रूकावट के गुजरने की अनुमति दे दी है. इस छूट में चीन, इराक और कतर के जहाज भी शामिल हैं. इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही पर 28 फरवरी से पाबंदियां लगी हुई थीं. यह फैसला भारत के लिए काफी जरूरी है क्योंकि भारत का लगभग 40% कच्चा तेल इसी रास्ते से आता है. इसी के साथ देश की लगभग 90% एलपीजी की जरूरत भी इसी रास्ते से पूरी होती है.

पाबंदियों में ढील मिलने से कच्चे तेल और कुकिंग गैस की सप्लाई में रुकावट आने की चिंता कम हो गई है. इससे घरेलू ऊर्जा कीमतों पर भी दबाव कम हो सकता है. हालांकि एलपीजी की कीमतें तुरंत कम हो जाएंगी इसकी कोई गारंटी नहीं है. इसका असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों और दूसरे आर्थिक कारकों पर निर्भर करेगा. 

ईरान ने कौन सी पाबंदी हटाई है?

ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के मुताबिक ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में भारत, चीन, इराक और कतर के कमर्शियल जहाजों को अपनी ट्रांजिट पाबंदियों से छूट दे दी है. अब इन चार देशों के जहाज बिना किसी रूकावट के इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

ईरानी अधिकारियों ने इस फैसले को आपसी हितों पर आधारित बताया है. उदाहरण के तौर पर भारत से ईरान तक दवाओं की आवाजाही का जिक्र किया गया है. उम्मीद है कि इस छूट से भारतीय दवाएं आसानी से ईरान पहुंच सकेंगी और दोनों देशों के बीच कमर्शियल शिपिंग भी जारी रह सकेगी. 

इस छूट का मतलब यह नहीं होता कि हर देश के लिए यहां से गुजरना पूरी तरह मुफ्त होगा. ईरान ने कहा कि वह भारतीय और चीनी जहाजों से ट्रांजिट शुल्क लेगा. हालांकि कतर के जहाजों को बिना किसी ट्रांजिट शुल्क के गुजरने की अनुमति होगी. शुल्क की राशि अभी तय नहीं की गई है.


India LPG Imports: क्या सस्ती होने वाली है LPG गैस, ईरान ने हॉर्मुज से किन प्रतिबंधों को हटाया?

भारत के लिए यह रास्ता क्यों जरूरी है? 

होर्मुज स्ट्रेट भारत के ऊर्जा इंपोर्ट के लिए एक काफी जरूरी रास्ता है. देश का लगभग 40% कच्चा तेल इसी रास्ते से आता है. कुकिंग गैस के मामले में तो भारत इस रास्ते पर और भी ज्यादा निर्भर है. ऐसा इसलिए क्योंकि देश की लगभग 90% एलपीजी जरूरतें इसी रास्ते से पूरी होती हैं. 

इस वजह से शिपिंग पर लगी पाबंदियों की वजह से खाड़ी देशों से होने वाली सप्लाई में देरी या फिर रुकावट आने की चिंता पैदा हो गई थी. अगर सप्लाई में कोई रुकावट आती है तो भारत में इसकी उपलब्धता पर दबाव पड़ सकता था और आयातकों के लिए लागत और भी बढ़ सकती थी. इस छूट के मिलने से खाड़ी देशों से आने वाले भारतीय गैस टैंकर अब काफी ज्यादा सुरक्षित तरीके से और बिना किसी रूकावट के भारतीय बंदरगाहों तक पहुंच सकेंगे. 

आवाजाही शुरू होने से घरेलू बाजार में एलपीजी की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है. इससे यह तात्कालिक खतरा भी कम हो गया है कि रास्ते में लगी पाबंदियों की वजह से कच्चे तेल और कुकिंग गैस की सप्लाई चेन बाधित हो सकती है.


India LPG Imports: क्या सस्ती होने वाली है LPG गैस, ईरान ने हॉर्मुज से किन प्रतिबंधों को हटाया?

यह भी पढ़ें: क्या है फरक्का जल संधि, भारत के इस कदम से सहम जाएगा पड़ोसी?

क्या एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो सकती हैं?

सप्लाई चेन शुरू होने से सीमित उपलब्धता और इंपोर्ट की ज्यादा लागत के कारण बना दबाव कम हो सकता है. जब किसी चीज की आपूर्ति ज्यादा भरोसेमंद हो जाती है तो बाजार में उसकी कीमत स्थिर रह सकती है या फिर उसमें गिरावट आ सकती है. पाबंदी में ढील मिलने से भारत की सरकारी तेल कंपनियों पर आयात लागत का बोझ कम हो सकता है. 

इन बदलावों से अंत में उपभोक्ताओं को फायदा हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो सकती हैं. हालांकि ईरान के इस फैसले से खुदरा कीमतें सीधे तय नहीं होती और ना ही इसकी कीमतों में तुरंत कमी आने की कोई गारंटी मिलती है. कच्चे तेल की वैश्विक कीमत और दूसरे आर्थिक कारक इस बात को तय करते रहेंगे कि उपभोक्ताओं को क्या कीमत चुकानी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: अब तक अपने कितने फैसले बदल चुका चुनाव आयोग, क्यों लेना पड़ा इन्हें वापस?

स्पर्श गोयल एबीपी लाइव के साथ कंटेंट राइटर के तौर पर जुड़े हुए हैं. वह जनरल नॉलेज बीट की जिम्मेदारी संभालते हैं. कंटेंट राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में उन्हें चार साल का अनुभव है. एबीपी से पहले वह डीएनपी न्यूज नेटवर्क, गाजियाबाद में करीब दो साल तक काम कर चुके हैं. उन्होंने नमस्कार भारत से अपने करियर की शुरुआत की थी. .

वह अलग-अलग विषयों पर रिसर्च करके पाठकों के लिए जानकारी को सरल, रोचक और तथ्यपूर्ण अंदाज में पेश करते हैं. उन्होंने न्यूज राइटिंग के साथ-साथ स्क्रीनराइटिंग में भी अपनी पकड़ मजबूत की.

उन्होंने मां शाकुम्भरी यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके साथ उन्होंने एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन से स्क्रीनप्ले का डिप्लोमा भी हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Farakka Water Treaty: क्या है फरक्का जल संधि, भारत के इस कदम से सहम जाएगा पड़ोसी?
क्या है फरक्का जल संधि, भारत के इस कदम से सहम जाएगा पड़ोसी?
Election Commission of India: अब तक अपने कितने फैसले बदल चुका चुनाव आयोग, क्यों लेना पड़ा इन्हें वापस?
अब तक अपने कितने फैसले बदल चुका चुनाव आयोग, क्यों लेना पड़ा इन्हें वापस?
Pralay Missile: कितनी ताकतवर है प्रलय मिसाइल, इसे चलाने में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल?
कितनी ताकतवर है प्रलय मिसाइल, इसे चलाने में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल?
Pakistan 10 Rupee Note: पाकिस्तान में क्यों बंद हो रहा 10 रुपये का नोट, एक नोट छापने में वहां कितना खर्च?
पाकिस्तान में क्यों बंद हो रहा 10 रुपये का नोट, एक नोट छापने में वहां कितना खर्च?
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Goat Farming Training: यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
Embed widget