एक्सप्लोरर

क्या है 'बार्बी डॉल' की कहानी, दुनियाभर के बच्चों में है इसका क्रेज, इसके बिना पूरा नहीं होता बचपन!

Barbie Doll: दुनियाभर के बच्चों के बीच यह गुड़िया एक जाना पहचाना नाम है. यह लगभग हर बच्चे के बचपन का हिस्सा रही है. जितनी दिलचस्प यह गुड़िया है उतनी ही दिलचस्प इसकी कहानी भी है.

बार्बी डॉल को कौन नहीं जानता है. आज भी इसका नाम सुनते ही कुछ लोगों की बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं. बचपन में करीब करीब हर बच्चे की इस खास गुड़िया के साथ खेलने की चाहत होती है. खासकर लड़कियों का तो यह सबसे पसंदीदा खिलौना होती है. लेकिन बहुत कम लोग इस डॉल की कहानी जानते हैं. दुनियाभर के बच्चों के बचपन को खास बनाने वाली 'बार्बी डॉल' अब उम्रदराज हो चुकी है.

ट्विटर और इंस्टा पर हैं लाखों फॉलोअर्स

'बार्बी डॉल' दुनियाभर के बच्चों के बीच एक जाना पहचाना नाम है. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि Twitter और Instagram पर बार्बी के अकाउंट पर 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.

6 दशक पुरानी है 'बार्बी डॉल'

बार्बी डॉल की उम्र 60 साल से भी अधिक हो चुकी है. दरअसल, इस डॉल को 9 मार्च, 1959 को पहली बार मार्केट में लॉन्च किया गया था. इन 6 दशकों के बीच आज भी बच्चों में बार्बी गर्ल का क्रेज एक जैसा बना हुआ है. समय के साथ जैसे-जैसे बार्बी डॉल की लोकप्रियता बढ़ी, तो कंपनी ने इसके कई रुपों को मार्केट में उतारा, जिन्हे भी बच्चों ने खूब पसंद किया.

इस तरह आया आइडिया

बार्बी डॉल बनाने का आइडिया मैटल कंपनी के मालिक और अमेरिका के जाने माने बिजनेसमैन रुथ हैंडलर को आया था. उन्हें अपनी बेटी और उसकी सहेलियों से इसकी प्रेरणा मिली थी. दरअसल, उन्होंने अपनी बेटी और उसकी सहेलियों को कार्ड बोर्ड की बनी डॉल्स के साथ खेलते हुए देखा, वो उनके साथ बहुत खुश थीं. यह सब देखकर ही उन्होंने बार्बी डॉल बनाने की ठान ली.

कई प्रयोगों के बाद तैयार हुई बार्बी

9 मार्च, 1959 को पहली बार मार्केट में बार्बी डॉल को लांच किया गया. इससे पहले रूथ ने जापान से कई खिलौने के प्रोडक्ट्स खरीदकर उनके साथ अलग-अलग प्रयोग किए और आखिर में जाकर बार्बी गर्ल का रुप तैयार हुआ. हैरानी की बात यह थी कि लॉन्च होने के पहले ही साल में लगभग 3 लाख बार्बी डॉल्स की बिक्री हुई.

अलग-अलग हेयर कलर में भी नजर आई

बार्बी डॉल को लांच हुए 6 दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है. इस बीच यह अपने अलग-अलग अंदाज के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर हुई. 6 दशकों के इस सफर में बार्बी अलग-अलग स्किन टोन वाले रूपों में नजर आई. कभी यह लंबे सुनहरे बालों में नजर आई तो इसका छोटे बालों वाला वर्जन भी लॉन्च किया गया. जिसे काफी पसंद भी किया गया.

यह भी पढ़ें - ये हैं वो तर्क, जिनके आधार पर अंडे को Veg या Non-Veg कहा जाता है, आप भी जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
क्या इंसानों की तरह जानवरों को भी होता है डिप्रेशन, जानें क्या होती है इसकी वजह?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget